एबीवीपी इकाई संजौली द्वारा छात्र मांगो की पूर्ति हेतु हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

शिमला || 8 फरवरी 2025 || संजोली महाविद्यालय के परिसर मे आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संजोली इकाई के द्वारा छात्र मांगो की पूर्ति हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान की मुख्य मांगों में छात्र संघ चुनाव बहाल करना,अतिथि शिक्षक भर्ती का फैसला वापिस लेना, विश्व विद्यालये मे स्थायी कुलपति की नियुक्ति शीघ्र कराने, 4 NEP 2020 को जल्द हि धरातल पर प्रभावी रूप से उतारा जाना, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक भर्ती शीघ्र अति शीघ्र कराने, समेत प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के मूलभूत डांचो को सुदृढ़ किया जाना शामिल है। ऊपरोक्त मांगो को लेकर महाविद्यालय के सेंकड़ों छात्रों ने

Read more

बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 12 अप्रैल, 2025 तक होगा आयोजित- सुमित खिम्टा

नाहन || 08 फरवरी 2025 || उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 30 मार्च से 12 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त सिरमौर एंव आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये

Read more

पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

ऊना || 08 फरवरी 2025 || पैरागाॅन निट्स लिमिटेड ऊना द्वारा हेल्पर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 10 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे पैरागाॅन निट्स लिमिटेड, रामनगर गांव ठठल में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा साक्षात्कार में चयन होने पर अभ्यर्थी को 12 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म

Read more

संवाद स्थापित कर कार्य करे सभी अधिकारी : उपायुक्त

शिमला || 08 फरवरी 2025 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अविकसित ब्लॉकों के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। कार्यक्रम के तहत जिला शिमला के 2 ब्लॉक छोहारा और कुपवी को शामिल किया गया है। इन ब्लॉकों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में बेहतरी लाने पर ध्यान दिया जा रहा है। निति आयोग द्वारा निर्धारित 39 संकेतकों के सूचि के आधार पर कार्य किया जा रहा

Read more

आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आयोजित

ऊना || 08 फरवरी 2025 || वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति ने 32 लाख 10 हजार रुपये का बजट पारित किया है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने समिति की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में रोगी कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान रोगियों को विभिन्न सुविधाएं देने पर व्यय व अर्जित आय के ब्यौरे पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति हमारे पारंपरिक उपचार प्रणाली का अहम हिस्सा है। उन्होंने आयुष विभाग ऊना को मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया करवाने

Read more

हैंडबॉल ऊना की महिला टीम ने नेशनल गेम्स में जीता पहला मुकाबला

ऊना || 08 फरवरी 2025 || उत्तराखंड के रुद्रपुर में नेशनल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम भी भाग लेते हुए अपना विजय अभियान शुरू कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भरी हिमाचल प्रदेश टीम ने यह मुकाबला एकतरफा जीत लिया। यह जानकारी देते हुए हैंडबॉल कोच स्नेह लता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश महिला टीम ने मेजबान उत्तराखंड को एक तरफा मैच में हरा दिया। हिमाचल प्रदेश ने 45 व उत्तराखंड ने मात्र 6 गोल किए। हिमाचल प्रदेश की तरफ से मिताली शर्मा ने 8, कृतिका ने 7, जागृति

Read more

आम बजट से प्रदेश के कर्मचारी, किसान, छोटा व्यापारी, युवा, महिला, गरीब सभी वर्गों को मिलेगा बड़ा लाभ : बिंदल

शिमला || 08 फरवरी 2025 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सन 2025-26 का बजट जो पीएम नरेंद्र भाई मोदी के मार्गदर्शन में एवं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह बजट देश के 140 करोड़ देशवासियों के विकास का बजट है, किसान, बागवान का बजट है। किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य मिले इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम इस बजट के अंदर उठाए गए है। विभिन्न प्रकार से किसान बागवान की आमदनी एवं उत्पाद बढ़े और उत्पाद के प्रोसेसिंग के अंदर आए एवं दाम और अधिक बढ़े। इस दिशा में बजट के अंदर

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष ने चोरटिया बनोगटा पंचायत व कमलाहड पंचायत में किये 69 लाख 50 हजार के उदधाटन

नाहन || 06 फरवरी 2025 || प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है जिसके लिए शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। यह उद्गार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज ग्राम पंचायत महिपुर के गांव चोरटीया- बनोगटा की एससी बस्ती में 2.5 लाख रूपये से बने नवनिर्मित महिला मंडल भवन तथा ग्राम पंचायत कमलाहड में 67 लाख रूपये से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाहड के नये भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्कूल स्टाफ

Read more

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा क्षेत्र नैना देवी के एकदिवसीय दौरे पर देंगे करोड़ों की सौगात

बिलासपुर || 06 फरवरी 2025 || मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र नैना देवी के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे 127.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, परिवहन, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान 25.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई आठ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, नम्होल में 2 करोड़ 54 लाख रुपये की

Read more

ग्रामीण क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – राजेश धर्मानी

बिलासपुर || 06 फरवरी 2025 || नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने वीरवार को विकासखंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत कसारू में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर समाधान किया। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और पंचायत का एक समान विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाया जाएगा ताकि आमजन को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मंत्री राजेश धर्मानी ने जन समस्याओं का समाधान करते हुए कई परियोजनाओं की घोषणा की: इस अवसर पर मंत्री

Read more

कला प्रेमी पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह ने किया नासिर यूसुफजई के तीसरे गजल संग्रह विमोचन

नाहन || 06 फ़रवरी 2025 || नाहन के निजी रेस्तरां में प्रदेश के जाने-माने गजलकार नाहन निवासी नासिर यूसुफजई के तीसरे गजल संग्रह धूप का सफर.., का लोकार्पण समारोह हुआ। इसमें कला प्रेमी पूर्व विधायक और हिमफैड व प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी विशिष्ट अतिथि रही। कंवर अजय बहादुर सिंह ने गजल संग्रह का लोकार्पण कर पहली प्रति चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू को प्रदान की। उन्होंने कहा कि नासिर यूसुफजई प्रदेश के जाने माने लेखक हैं, इनकी बहुत अच्छी पुस्तकें निकली हैं, जिसे मैने

Read more

राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम अभियान के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नाहन || 06 फरवरी 2025 || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर द्वारा 20 फ़रवरी, 2025 से जिला सिरमौर में राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर ,आशा कोऑडीनेटर, पर्यवेक्षक व सीएचओ उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने प्रशिक्षण प्रदान किया। डॉ. अजय पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में 1 वर्ष

Read more

उपायुक्त ने स्वर्ण पदक विजेता विरेन्द्र सिंह को पैरा ओलंपिक में उपलब्धि हासिल करने पर किया सम्मानित

नाहन || 06 फरवरी 2025 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज पैरा-ओलंपिक एथलेटिक्स मीट में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए शाॅल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर देश व प्रदेश के साथ-साथ जिला सिरमौर का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विरेन्द्र सिंह सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लगनू गांव के दिव्यांग धावक ने

Read more

विधायक अजय सोलंकी ने किया शिव कृपा सोलर पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन एवं अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह का सम्मान

नाहन || 06 फरवरी 2025 || ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आज ग्राम किरातपुर, पीपलीवाला, पॉंटा साहिब में शिव कृपा सोलर पावर प्रोजेक्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस परियोजना का लोकार्पण नाहन के माननीय विधायक अजय सोलंकी एवं उपायुक्त सिरमौर समित खिमटा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सौर ऊर्जा परियोजना की 1 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता है, जो क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर विधायक अजय

Read more

हिमाचल प्रदेश विधानसभा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं की निष्पक्ष न्यायिक जांच की जाए – अ.भा.वि.प.

शिमला || 05 फरवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश में विधानसभा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इन पदों में रिपोर्टर, क्लर्क, कनिष्ठ अनुशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी), आशुलिपिक, ड्राइवर, फ्रेशर, चौकीदार और माली जैसे पद शामिल हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री दिशांत जरयाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इन अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। सबसे पहले, इस भर्ती प्रक्रिया में पक्षपात के आरोप सामने आए हैं। विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों के नाम सत्तारूढ़ दल के प्रभावशाली नेताओं के

Read more

शिमला में आयोजित होगा यूथ कांग्रेस का युवा सम्मेलन, नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह भी होगा आयोजित

शिमला || 05 फरवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर का पद ग्रहण समारोह 7 फरवरी 2025 को शिमला के राजीव भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु, कांग्रेस प्रदेश-अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब, प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज, सहप्रभारी योगेश हांडा और वर्तमान प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मिनिस्टर व कांग्रेस पार्टी के विधायक व कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पदाधिकारी

Read more

राष्ट्रीय आह्वान पर जनता, मजदूर व किसान विरोधी बजट के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

शिमला || 05 फरवरी 2025 || सीटू व हिमाचल किसान सभा राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने राष्ट्रीय आह्वान पर जनता, मजदूर व किसान विरोधी बजट के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किए। इस दौरान जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन हुए। शिमला के उपायुक्त कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय बजट की प्रतिलिपियां जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन में सैंकड़ों मजदूरों ने भाग लिया। शिमला में हुए प्रदर्शन को विजेंद्र मेहरा, कुलदीप डोगरा व बालक राम ने संबोधित किया। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, कोषाध्यक्ष बालक राम, विवेक कश्यप, राम सिंह, राम प्रकाश, प्रताप, पूर्ण,

Read more

किसान सभा ने केंद्रीय बजट की जलाई प्रतियां, केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट निराशाजनक : राजेंद्र ठाकुर

नाहन || 05 फरवरी 2025 || जिला सिरमौर किसान सभा ने आज नाहन में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की प्रतियां जलाकर लअपना रोष प्रकट किया है। किसान सभा के महासचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किया गया बजट निराशाजनक है। किसानों बागबानो समेत आम व्यक्ति व मजदूर के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है। राजेंद्र ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट कॉर्पोरेट पूंजीपतियों व अमीरों के लिए बनाया गया है

Read more

कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य – अमन शर्मा

ऊना || 05 फरवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी है। श्रम कल्याण अधिकारी ऊना अमन शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में ऊना जिला से कुल 26 हज़ार लाभार्थी पंजीकृत हैं जिन्हें अपनी ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कामगार बोर्ड से पंजीकृत लाभार्थी अपना आधारकार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड और आधार से पंजीकृत फोन साथ लेकर श्रम कल्याण अधिकारी कार्याल्य ऊना में ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित बनाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिना ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया के लाभार्थी को

Read more

15 और 22 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगेंगे विकलांगता चिकित्सा बोर्ड – संजय मनकोटिया

ऊना || 05 फरवरी 2025 || क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया ने जानकारी दी है कि क्षेत्रीय अस्पताल में फरवरी माह के दौरान तीन विकलांगता चिकित्सा बोर्ड लगाए जाएंगे। ये चिकित्सा बोर्ड 15 और 22 फरवरी को आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले 1 फरवरी को भी विकलांगता चिकित्सा बोर्ड लगाया जा चुका है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए 7 फरवरी को एक अतिरिक्त विकलांगता चिकित्सा बोर्ड की योजना बनाई गई है। डॉ मनकोटिया ने जिलावासियों से अपील की है कि वे आयोजित होने वाले विकलांगता चिकित्सा बोर्डों का लाभ उठाएं ताकि उन्हें

Read more