किसान सभा ने केंद्रीय बजट की जलाई प्रतियां, केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट निराशाजनक : राजेंद्र ठाकुर
नाहन || 05 फरवरी 2025 || जिला सिरमौर किसान सभा ने आज नाहन में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की प्रतियां जलाकर लअपना रोष प्रकट किया है। किसान सभा के महासचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किया गया बजट निराशाजनक है। किसानों बागबानो समेत आम व्यक्ति व मजदूर के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट है। राजेंद्र ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट कॉर्पोरेट पूंजीपतियों व अमीरों के लिए बनाया गया है
Read more