विधायक अजय सोलंकी द्वारा मालगांव में नए भवन का उद्घाटन एवं खेल मैदान के लिए 15 लाख की घोषणा

नाहन || 14 फरवरी 2025 || विधायक अजय सोलंकी द्वारा आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय उच्च विद्यालय मालगांव में 50.66 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन नए कमरों के भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के खेल मैदान के विकास के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की गई, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। विद्यालय में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों द्वारा दिखाए गए

Read more

संगडाह, नाहन व कमरऊ में भर्ती शिविर होंगे आयोजित

नाहन || 14 फरवरी 2025 || जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) इंडिया लिमिटेड शाहतलाई बिलासपुर द्वारा 120 सिक्योरिटी गार्ड के पदों को भरने के लिए सिरमौर जिला में रोजगार कार्यालय के माध्यम से भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय संगडाह में 19 फरवरी, उप रोजगार कार्यालय नाहन में 20 फरवरी तथा उप रोजगार कार्यालय कमरऊ में 21 फरवरी, 2025 को भर्ती शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष

Read more

टौणी देवी में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 4 पदों के लिए आवेदन 17 मार्च तक

हमीरपुर || 14 फरवरी 2025 || बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत समीरपुर के आंगनवाड़ी केंद्र जोल दर्जियां, ग्राम पंचायत काले अंब के आंगनवाड़ी केंद्र भलेड़ा, ग्राम पंचायत कक्कड़ के आंगनवाड़ी केंद्र छंब और ग्राम पंचायत लग-कढियार के आंगनवाड़ी केंद्र कढियार में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 17 मार्च शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदक की आयु 17 मार्च 2025 को 18 वर्ष से

Read more

नगर निगम ऊना में सफाई मित्रों और स्वयं सहायता समूहों ने चलाया स्वच्छता अभियान

ऊना || 14 फरवरी 2025 || नगर निगम ऊना में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने अपर अरनियाला के रेलवे ट्रैक से पंचायत भवन तक प्लॉगिंग के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान 35 किलोग्राम सिंगल यूज पॉलिथीन और लगभग 90 किलोग्राम अन्य कचरा इकट्ठा किया गया। नगर निगम द्वारा संचालित इस दो महीने तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत एकत्र किए गए सिंगल यूज पॉलिथीन को कंप्रेस कर सीमेंट प्लांट भेजा जाएगा, जिससे इसे पुनः उपयोग में लाया जा सके। नगर निगम के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया

Read more

ट्रिपल आईटी ऊना में ई-शिखर सम्मेलन 2025 का हुआ शुभारंभ

ऊना || 14 फरवरी 2025 || ट्रिपल आईटी ऊना में ई-शिखर सम्मेलन 2025 का शुभारंभ उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में किया गया। यह ई-समिट 2005 तीन दिनों तक चलेगा। इस ई-शिख सम्मेलन में देशभर से प्रतिभाशाली छात्र भाग ले रहें है जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को रोमांचक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सीखने के नए अवसरों का लाभ उठा उठाएंगे। ई-समिट में स्टोरेज वॉर्स, स्टॉक मंथन, स्क्विड गेम, रीइमेजिन, और ऊनाज गॉट टैलेंट जैसी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जा रही हैं। ये इवेंट रणनीति, वित्त, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे विभिन्न कौशलों को परखने के लिए

Read more

मान्यता के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें निजी स्कूल

हमीरपुर || 14 फरवरी 2025 || प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने जिला में निजी स्कूलों के संचालकों को सत्र 2025-26 के लिए मान्यता नवीनीकरण और वर्ष 2025-30 की अवधि के लिए मान्यता हेतु केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्हें वेबपोर्टल एमर्जिंगहिमाचल.एचपी.जीओवी.इन emerginghimachal.hp.gov.in पर लॉग इन करना होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कमल किशोर भारती ने बताया कि प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक के विद्यालय अपने आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित बीईईओ को ऑनलाइन प्रेषित करेंगे। जबकि, प्राइमरी से आठवीं और छठी से आठवीं

Read more

कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव ने किया कार्यालय भवन का निरीक्षण

हमीरपुर || 14 फरवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर और सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार ने हमीरपुर में बोर्ड के प्रदेश स्तरीय कार्यालय के लिए चयनित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने भवन के अंदर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अध्यक्ष नरदेव कंवर ने बताया कि हमीरपुर में शीघ्र ही बोर्ड के प्रदेश स्तरीय कार्यालय का संचालन आरंभ हो जाएगा। इससे कामगारों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के

Read more

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, नाहन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

नाहन || 13 फरवरी 2025 || सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, नाहन में विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बी.पी. स्कूल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रमोद चौहान तथा विद्यालय सचिव प्रवीण चौहान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा मुख्य अतिथियों व सभी आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के साथ हुई। सभी अतिथियों का बैज लगाकर सम्मान किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के औपचारिक हिस्से के

Read more

राष्ट्रीय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता नाहन महाविद्यालय के रमन कुमार प्रथम 

नाहन || 13 फरवरी 2025 || चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 5 से 11 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में सिरमौर जिले के तीन एनएसएस स्वयंसेवकों नाहन महाविद्यालय से रमन, पांवटा महाविद्यालय से कृष्णगोपाल और पझौता महाविद्यालय से अंजलि वर्मा ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। जिला समन्वयक डॉ. पंकज चांडक के अनुसार, सात दिवसीय इस आवासीय शिविर में स्वयंसेवकों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने, सम्मान देने और अपनाने का अवसर मिला, जिससे उनमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना मजबूत हुई। शिविर में भाषण, क्विज, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें नाहन महाविद्यालय के रमन कुमार

Read more

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत 8.75 करोड़ रुपये की लागत से चारदीवारी बनाने पर कांग्रेस चुप : राजीव सेजल

शिमला || 13 फरवरी 2025 || भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि कांग्रेस सरकार कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कई मुद्दों पर चुप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र प्रायोजित पीएम गति शक्ति योजना के धन का उपयोग करके बद्दी में एक कंपनी के लिए 8.75 करोड़ रुपये की लागत से चारदीवारी बनाने के लिए जांच के दायरे में है। सरकार को जवाब देना चाहिए कि क्या केंद्र के फंड का दुरुपयोग किया गया? निर्बाध कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए बनाई गई पीएम गति शक्ति योजना का विवादास्पद रूप से बद्दी

Read more

हमीरपुर में 52,711 लोगों को मिल रही है सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सुरेश कुमार

हमीरपुर || 13 फरवरी 2025 || जिला कल्याण समिति की बैठक वीरवार को विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि यह विभाग सबसे महत्वपूर्ण विभाग है, क्योंकि यह समाज के गरीब, जरुरतमंद और कमजोर वर्गों के उत्थान, कल्याण एवं सशक्तिकरण से संबंधित है तथा इसके माध्यम से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष में जिला हमीरपुर को इस विभाग के तहत लगभग 71.23 करोड़ रुपये

Read more

मई माह में पूर्ण होगा आर्थिक जनगणना सर्वेक्षण कार्य – जतिन लाल

ऊना || 13 फरवरी 2025 || उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को जिला में 8 वीं आर्थिक जनगणना को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सांख्यिकी और संबंधित अधिकारियों के साथ आर्थिक जनगणना को सरल और बेहतर तरीके से समयबद्ध तरीके से करने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में वर्ष 2025-26 की आर्थिक जनगणना का सर्वेक्षण कार्य मई माह में पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, पटवारियों, पंचायत सचिवों सहित संबंधित कर्मचारियों को जनगणना के विभिन्न पहलुओं पर मास्टर टेªनरों के जरिए प्रशिक्षित

Read more

जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल की अध्यक्षता में त्रैमासिक बैठक आयोजित

नाहन || 13 फरवरी 2025 || जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने आज जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि और जिला के अधिकारियों के मिलकर कार्य करने से विकास कार्यो के निष्पादन में तेजी आएगी तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में कार्य भी पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों अथवा मामलों में वित्तीय व्यय बहुत आंशिक है उनका निपटारा समय पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद की यह बैठकें जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है, अधिकारियों की उपस्थिति से ही वास्तविक

Read more

कांग्रेस सरकार, ताला बन्दी की सरकार : भाजपा

नाहन || 13 फरवरी 2025 || एक सामूहिक प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष, विनय गुप्ता, प्रदेश सचिव, मनीश चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आर.आर. शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, प्रताप ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष, तपेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार तालाबन्दी की सरकार है। जब से सुखविन्द्र सिंह सुक्खु मुख्यमंत्री बने हैं व अजय सोलंकी विधायक बने है, ताला बन्दी का काम चला हुआ है। सत्ता में आते ही नाहन विधानसभा क्षेत्र की काला आम तहसील को बंद कर दिया व पांच पटवार सर्कल बन्द करके जनता के पैरों पर कुलहाडी मार दी। वो जनता जो

Read more

विधायक सुरेश कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

भोरंज  || 12 फरवरी 2025 || विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को यहां मिनी सचिवालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके क्षेत्र में राजस्व से संबंधित मामलों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों के अतिशीघ्र निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे प्रदेशवासियों को बहुत बड़ी राहत मिली है। इससे कई लोगों के दशकों से चले आ रहे जमीन के मामलों का समाधान सुनिश्चित हुआ है।

Read more

तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे

हमीरपुर || 11 फरवरी 2025 || मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी बाल आश्रम सुजानपुर के 15 बच्चों को इसी योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया जा रहा है। बाल आश्रम के ये बच्चे मंगलवार को अमृतसर, वाघा बॉर्डर और इसके आस-पास के पर्यटक स्थलों के भ्रमण पर रवाना हुए। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार सुबह उपायुक्त कार्यालय परिसर में इन बच्चों को उपहार प्रदान किए और इनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि ये बच्चे वाघा बॉर्डर, स्वर्ण मंदिर, दुर्गयाणा मंदिर, कपूरथला की साइंस सिटी और कई अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने

Read more

बाइडिंग मशीन परिचर के 3 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

हमीरपुर || 11 फरवरी 2025 || मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में बाइडिंग मशीन परिचर के चतुर्थ श्रेणी के 3 पदों के लिए 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये पद दैनिक वेतन पर भरे जाएंगे। इन तीन पदों में सामान्य वर्ग, सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग से एक-एक पद भरा जाएगा। आवेदक कम से कम आठवीं पास होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग की वेबसाइट

Read more

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 17 को

हमीरपुर || 11 फरवरी 2025 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 17 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें

Read more

दिल्ली में भाजपा की जीत, हिमाचल में खुशी की लहर

शिमला || 08 फरवरी 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की मजबूत जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जीत ‘मोदी की गारंटी’ और विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत: बिंदल डॉ राजीव बिंदल ने कहा दिल्ली में

Read more

मुख्यमंत्री का धन्यवाद, जहां प्रचार किया वहां हुई जमानत जब्त : जयराम

शिमला || 08 जनवरी 2025 || भाजपा ने सीटीओ पर दिल्ली विधान सभा जीत का जश्न मनाया जिसमें मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा आप-दा यानी आम आदमी पार्टी के बहुत सारे नेता जेल की सलाखों के पीछे हो गए, चलो एक दौर मुझे लगता है कि अब समाप्त हो गया, उस पर ज्यादा कहने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सही मायने में आज सबके दिल को एक संतोष है, एक राजनीतिक दल यानि आप जिस तरह से गाली गलौच पार्टी के नाते व जिस प्रकार से अपनी पहचान बना रही

Read more