उपायुक्त किन्नौर ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों को विकासात्मक कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए

रिकांग पिओ || 18 फरवरी 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला के विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली तथा विभिन्न विभागों द्वारा जिला में चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित विभागों के अधिकारियों से ई-ऑफिस प्रणाली की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी तथा जो विभाग ई-ऑफिस प्रणाली से नहीं जुड़े हैं उन्हें शीघ्र इस प्रणाली से जुड़ने के निर्देश दिए तथा ईर्-आफिस प्रणाली को चलाने के लिए सभी विभाग हिमस्वान इंटरनेट को लगाना सुनिश्चित बनाएं। इस दौरान वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर

Read more

जिला किन्नौर में आर्थिक जनगणना का कार्य अप्रैल माह से आरंभ होगा – उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पिओ || 18 फरवरी, 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि आर्थिक जनगणना 2025-26 के तहत जिला किन्नौर में भी अप्रैल माह से जनगणना कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा किया जाएगा और यह आर्थिक जनगणना की 8वीं रिर्पोट होगी। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय समिति की ओर से जारी आदेश के तहत यह कार्य अमल में लाया जा रहा है जिसके तहत जनगणना में घरेलू उद्यमों सहित सभी प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा डेटा कैप्चर, सत्यापन, रिपोर्ट निर्माण

Read more

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत लिप्पा में जागरूकता शिविर आयोजित

रिकांग पिओ || 18 फरवरी 2025 || जिला कार्यक्रम कार्यालय महिला एवं बाल विकास द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लिप्पा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभद्रा देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सुखाश्रय योजना के तहत निराश्रित बच्चों को सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा उच्च शिक्षा त्योहार भत्ता

Read more

जटेहड़ी और सलासी में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग ने दिए नोटिस

हमीरपुर || 18 फरवरी 2025 || जिला मुख्यालय के साथ लगते राजस्व मुहाल जटेहड़ी और राजस्व मुहाल घरथेड़ी ब्राह्मणा के गांव सलासी में अनुमति के बगैर किए जा रहे निर्माण कार्यों का कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग ने दो लोगों को नोटिस जारी किए हैं। टीसीपी विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 के तहत जारी इन नोटिसों में दोनों व्यक्तियों को निर्माण कार्य तुरंत रोकने और 15 दिन के भीतर जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के आदेश जारी

Read more

हर बुधवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक खुलेगा बाल परामर्श केंद्र

शिमला || 18 फरवरी 2025 || अब जिलाधीश कार्यालय शिमला परिसर में बाल परामर्श केंद्र सप्ताह में दो दिन खुला रहेगा। केंद्र में एक दिन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा भी बैठेंगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर सप्ताह में बुधवार और शनिवार को बाल परामर्श केंद्र खुला रहेगा। पहले यह केंद्र केवल बुधवार को ही खुला रहता था। यहां पर 18 साल आयु तक के बच्चे परामर्श लेते हैं। आज जिस तरह पारिवारिक मामले और नशे की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में बच्चों को सही परामर्श प्रदान करने में बाल परामर्श केंद्र अग्रणी

Read more

होली मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 11 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित

हमीरपुर || 18 फरवरी 2025 || सुजानपुर में 12 से 15 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2025 से संबंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए 11 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये निविदाएं जिला नाजिर शाखा में जमा करवाई जा सकती हैं। मेले में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एलईडी और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड और स्मारिका की प्रिंटिंग, पगड़ी-दुपटटों की व्यवस्था, स्मृति चिह्न, लोकल ऑर्केस्ट्रा, मेन आर्केस्ट्रा, लाइट एंड साउंड, मेन आर्टिस्टों और भोजन की व्यवस्था इत्यादि के लिए संबंधित फर्मों से अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई

Read more

5 मार्च तक बंद रहेगी झिरालड़ी-लोहडर-अघार सड़क

हमीरपुर || 18 फरवरी 2025 || बड़सर उपमंडल में झिरालड़ी-लोहडर-मीना का देहरा-अघार सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 5 मार्च तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि झिरालड़ी-लोहडर-मीना का देहरा-अघार सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर यातायात 5 मार्च तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक भोटा-बड़सर सड़क या भोटा-समताणा सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालकों

Read more

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को

हमीरपुर || 18 फरवरी 2025 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17

Read more

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 17 को

हमीरपुर || 16 फरवरी 2025 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 17 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें

Read more

जिला में चयनित होगा सौर मॉडल गांव -विवेक शर्मा

नाहन || 16 फरवरी 2025 || जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक मॉडल सौर गांव चयनित करने के लिए 27 राजस्व गांव की छंटनी की गई यह जानकारी सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लक्ष्य सौर ऊर्जा अपनाने को बढावा देना और ग्रामीण समुदायों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनाना, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना, सोलर ऊर्जा से चलने

Read more

सामर्थ्य में अब एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

ऊना || 16 फरवरी 2025 || ऊना जिला प्रशासन ने अपनी युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल सामर्थ्य के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले के गरीब परिवारों की लड़कियों को एयर होस्टेस कोर्स के लिए एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे एयर होस्टेस बनने का सपना देखने वाली गरीब परिवारों की बच्चियों को एयरलाइंस सेक्टर में एक सशक्त और सफल करियर बनाने में

Read more

‘सहयोग’ पहल से निर्माण श्रमिकों को अपना पंजीकरण और दावा फॉर्म भरना हुआ आसान

ऊना || 16 फरवरी 2025 || श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में ‘सहयोग’ नामक नई पहल की शुरुआत की गई है जिसका उद्देश्य क्षेत्र में काम करने वाले निर्माण श्रमिकों को उनके पंजीकरण और दावा फॉर्म भरने में सहूलियत प्रदान करना है। यह पहल श्रमिकों की स्थिति का अनुभव करने के बाद शुरू की गई है ताकि वे बिना समय और पैसे खर्च किए अपने घर पर ही इन फॉर्मों को भर सकें। उन्होंने बताया कि ऊना जिले की प्रत्येक पंचायत में जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहें है ताकि कोई भी निर्माण श्रमिक

Read more

पंजीकृत कामगार मृत्यु या अपंगता की स्थिति में मुआवजे के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

शिमला || 14 फरवरी 2025 || सचिव श्रम एवं रोजगार भारत सरकार व सचिव श्रम एवं रोजगार, हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशानुसार उनके पत्र दिनांक 30-12-2024 व 02-01-2025 के तहत पात्र ई0 श्रम मोडूअल जो की भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा आसंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों के पंजीकरण हेतु तैयार किया गया तथा पात्र ई० श्रम मोडूअल में पंजीकृत सभी आवेदकों जिनका पंजीकरण दिनांक 31-03-2022 तक या उससे पहले हुआ हो तथा जिनका किसी दुर्घटना में 31-03-2022 को या इससे पहले मृत्यु या अपंगता का शिकार हुए हो, उन आवेदकों के मृत्यु होने की स्थिति में उसके नामांकित

Read more

अंतराष्ट्रीय किक बाक्सिंग टूर्नामेंट में चिढ़गांव की बेटियों ने हासिल किया स्र्वण पदक

शिमला || 14 फरवरी, 2025 || दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक आयोजित चौथी बाॅको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बाॅक्सिंग टूर्नामेंट में जिला शिमला के चिढ़गांव क्षेत्र की दो बेटियों ने स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद शुक्रवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप से भेंट की। उपायुक्त ने इस मौके पर सनिका ललटवान और दीक्षिता शिलाल को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेलों को अपने जीवन को अहम हिस्सा बनाना जरूरी है। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीँ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते

Read more

सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश: नरदेव कंवर

हमीरपुर || 14 फरवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने हमीरपुर में बोर्ड के कार्यालय के लिए प्रस्तावित परिसर के पास पूर्व मुख्यमंत्री के नाम की शिलान्यास पट्टिका के प्रकरण के संबंध में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जैसे नेता का पूरा हिमाचल प्रदेश सम्मान करता है। नरदेव कंवर ने कहा कि यह प्रकरण प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने और सरकार को बदनाम करने का प्रयास लग रहा है। इस षडयंत्र की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शिलान्यास पट्टिका कहां पर लगी थी, इसकी

Read more

एसएफआई-एचपीयू ने छात्रावासों की मरम्मत में देरी को लेकर मुख्य छात्रपाल से की मुलाकात

शिमला || 14 फरवरी 2025 || स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) एचपीयू ईकाई ने मुख्य छात्रपाल से मुलाकात की और उन्हें छात्रावासों की विभिन्न दिक्कतों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बॉय्ज़ होस्टल की मरम्मत में हुई देरी को लेकर प्रशासन के सुस्त रवैये के इर्द-गिर्द रही। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 4 बॉयज हॉस्टल हैं जो कुल 567 छात्रों को आवास देने की सुविधा रखते हैं। गौरतलब है कि इन सभी हॉस्टलों में से श्रीखंड बॉयज हॉस्टल जो लगभग 72 छात्रों को आवास देने की सुविधा रखता है पिछले 6 महीनों से

Read more

लाचार बुजुर्ग महिला को शोषण का शिकार बना कर दिया हैवानियत का उदहारण : नैंसी अटल

शिमला || 14 फरवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश के देवभूमि क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार की गईं। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले बुजुर्ग महिला पर हमला किया और फिर उसके साथ दुश्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि उना में जो बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला केवल समाज के लिए शर्मनाक नहीं बल्कि इंसानियत के खत्म होने का भी

Read more

एबीवीपी द्वारा प्रदेश, परिसर की मांगो को लेकर 24 घंटो की सांकेतिक भूख हड़ताल आयोजित

शिमला || 14 फरवरी 2025 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई द्वारा शुक्रवार 12 बजे से शनिवार 12 बजे तक महाविद्यालय में प्रदेश स्तरीय मांगो व परिसर की मांगो को लेकर 24 घंटो की सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय समय पर महाविद्यालय अथवा प्रदेश स्तर की विभिन्न मांगो के लिए आवाज उठाता आया है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं व प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर महाविद्यालय परिसर में 24 घंटो की सांकेतिक भूख हड़ताल की , इस हड़ताल में विद्यार्थी परिषद के लगभग 6 कार्यकर्ता बैठे थे।

Read more

विधायक अजय सोलंकी द्वारा मालगांव में नए भवन का उद्घाटन एवं खेल मैदान के लिए 15 लाख की घोषणा

नाहन || 14 फरवरी 2025 || विधायक अजय सोलंकी द्वारा आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय उच्च विद्यालय मालगांव में 50.66 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन नए कमरों के भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के खेल मैदान के विकास के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की गई, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। विद्यालय में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों द्वारा दिखाए गए

Read more

संगडाह, नाहन व कमरऊ में भर्ती शिविर होंगे आयोजित

नाहन || 14 फरवरी 2025 || जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) इंडिया लिमिटेड शाहतलाई बिलासपुर द्वारा 120 सिक्योरिटी गार्ड के पदों को भरने के लिए सिरमौर जिला में रोजगार कार्यालय के माध्यम से भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय संगडाह में 19 फरवरी, उप रोजगार कार्यालय नाहन में 20 फरवरी तथा उप रोजगार कार्यालय कमरऊ में 21 फरवरी, 2025 को भर्ती शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष

Read more