आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर जिला सिरमौर में उपायुक्त Priyanka Verma ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को अहिंसा एवं सहनशीलता की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी L R Verma सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को भी याद किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता के लिए उनके बलिदान को नमन किया।