सिरमौर पंचायत चुनाव परिणाम 2026: 87 पंचायतों में प्रधान-उपप्रधान

rakesh nandan

31/05/2026

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर Priyanka Verma ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान पदों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिले के नाहन, राजगढ़, ददाहू, संगड़ाह, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद तथा कमरऊ (तिलोरधार) विकास खंडों की कुल 87 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का चयन हुआ है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी परिणामों के अनुसार सभी पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया।

नाहन विकास खंड की 9 पंचायतों में परिणाम

नाहन विकास खंड की नौ ग्राम पंचायतों में सतीवाला से तरुण प्रधान और चंदन सिंह उपप्रधान निर्वाचित हुए। देवनी से विक्रांत सिंह राणा, नंगल सुकेती से राम लाल, कौलावाला भूड़ से कोमल राय, सुरला से अनीता कुमारी, देवका पुडला से दीपिका चौहान, नवानी से सुषमा देवी, नाहन पंचायत से सुषमा रानी तथा आम्बवाला सैनवाला से सीमा देवी प्रधान चुनी गईं।

राजगढ़ विकास खंड की 11 पंचायतों में नए प्रतिनिधि

राजगढ़ विकास खंड में शेर जगास से अर्चना कुमारी, शलाना से सुरेश कुमार, भुईरा से सुनील कुमार, टोड निवाड़ से शकुन्तला देवी, टिक्कर से अम्बिका, कोटि पधोग से अजना कंवर, जदोल टपरोली से उमा देवी, नेरी कोटली से सुरेश, चंदोल से रीना देवी, नई नेटी से मधुबाला तथा डिब्बर से बीना प्रधान निर्वाचित हुईं।

ददाहू विकास खंड की 8 पंचायतों में चुनाव परिणाम

ददाहू क्षेत्र में कटाह शीतला से श्यामा देवी, बगड़ से आशा देवी, कटवाड़ी बागड़त से सुशीला देवी, भनेत हल्द्वाड़ी से रमेश चंद, जरंग से नारायण सिंह, थाना कसोगा से श्यामा देवी, भाटगढ़ से राधा देवी और खाला क्यार से हरीश चंद प्रधान निर्वाचित हुए।

संगड़ाह विकास खंड की 11 पंचायतों में विजेता घोषित

संगड़ाह विकास खंड में गवाही से रंजूबाला, कुफर कैंथू से रक्षा देवी, सताहान से वीरेंद्र कुमार, देवा मानल से संगीता पुंडीर, देवना से संदीप, भवाई से जगत सिंह, दिवड़ी खड़ाह से विनेश कुमार, लाना पालर से शीतला देवी, रजाना से किरण बाला, रेडली से रेखा देवी तथा ब्योग टटवा से अंजना प्रधान चुनी गईं।

शिलाई विकास खंड की 12 पंचायतों में परिणाम

शिलाई विकास खंड में रास्त से उमा देवी, कोटी बौंच से गंगा राम, शंखौली से कौशल्या देवी, लोजा मानल से प्रदीप सिंह, बाली कोटी से कमला, शिरी क्यारी से सीमा देवी, सियासू से तनिषा तोमर, मानल से अनीता देवी, अश्याड़ी से जगत राम, मिल्लाह से बिजमा देवी, बिंडला दिगवा से इंदिरा देवी और कोटा पाब से बलदेव सिंह प्रधान निर्वाचित हुए।

पांवटा साहिब की 16 पंचायतों में घोषित हुए परिणाम

पांवटा साहिब विकास खंड की 16 पंचायतों में भरली आगरो से रणदीप सिंह, अम्बोया से बाला देवी, कंडेला कदवाड़ से सुनील कुमार, गोजर अडायन से रणवीर सिंह, भूंगरनी से तेजेंद्र सिंह, फुलपुर से गुरजीत कौर, जामनीवाला से पवन कुमार, बद्रीपुर से प्रितिका सैनी, निहालगढ़ से सोनी देवी, करतारपुर से सुंदर सिंह, अमरकोट से सरस्वती देवी, फतेहपुर से अनीता देवी, मिश्रवाला से रसीला, क्यारदा से प्रीति, पिपलीवाला से समीना तथा बहराल से राकेश कुमार प्रधान चुने गए।

पच्छाद की 12 पंचायतों में भी घोषित हुए नतीजे

पच्छाद विकास खंड में सिरमौरी मंदिर से चमन लाल, जयहर से चम्पा देवी, बागथन से सरोज बाला, जामन की सैर से हेम कुमारी, कथाड़ से सुषमा देवी, सादनाघाट से कृष्णा देवी, बाग पशोग से रोशन लाल, चमेंजी से दीपक कुमार, डिंगर किन्नर से कमलेश कपूर, नारग से बिजेंद्र सिंह, दीद घलूत से राजीव शर्मा और द्राबली से रेखा देवी प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए।

कमरऊ (तिलोरधार) की 8 पंचायतों में भी चुनाव संपन्न

कमरऊ स्थित तिलोरधार क्षेत्र में शरली मानपुर से विद्या देवी, दुगाना से इन्द्रा देवी, मिनल बाग से कल्याण सिंह, शावगा से रतन सिंह, बल्दवा बोहल खुईनल से इन्द्र सिंह, कान्टी मशवा से प्रियांशी, बड़वास से गुमान सिंह तथा कोडगा से कमलेश ठाकुर प्रधान निर्वाचित हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने सभी निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पंचायतों के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।