रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से मिले उपायुक्त

ऊना, 12 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू प्रबंधन सिस्टम के तहत दस्तावेज़ पूर्ण होने पर जो मुआवज़ा बनेगा वो भी प्रभावित परिवारों को प्रदान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को जन सुरक्षा की दृष्टि से तालाब के चारों और फैंसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में

Read more

एसएफआई ने परीक्षा नियंत्रक एच.पी.यू. को सौंपा ज्ञापन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों के राजनीति-विज्ञान के वार्षिक परीक्षाओं में आ रहे प्रश्न पत्रों में तय मानदंडों को पूरा न करने पर परीक्षा नियंत्रक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) को ज्ञापन सौंपा है। इसमें लगातार तीन प्रश्न पत्रों में आई गड़बड़ी के मामले पर एसएफआई ने चिंता व्यक्त की है। एसएफआई राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया कि 2 अप्रैल को हुई राजनीति-विज्ञान विषय की परीक्षा में प्रश्न पत्र (POLS 102) का 80 प्रतिशत हिस्सा पाठ्य-समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक न होने पर प्रदेश भर के विद्यार्थियों में

Read more

गद्दी छात्र कल्याण संघ हि.प्र. द्वारा बसोआ पर्व पर विश्वविद्यालय परिसर में किया गया खीर व पिंदड़ी वितरण

गद्दी छात्र कल्याण संघ हि.प्र. द्वारा बसोआ के अवसर पर खीर व पिंदड़ी का वितरण किया गया। गद्दी समाज में बसोआ त्योहार विशेष रूप से बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह बैसाख-सक्रांति का त्योहार है। अतः नए वर्ष के नए त्योहार के लिए सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली जाती है। कुछ दिन पूर्व कोदरे के आटे को देसी ‘घराट’(चक्की) पर पीसकर बसोआ के दो दिन पूर्व एक कड़ाही या पात्र में उबले हुए पानी में कोदरे का आटा डाल दिया जाता है और कुछ समय के लिए उस आटे को गर्म पानी में रखा जाता है जब तक

Read more

पिलाकर पानी गंगाराम, छिंज दर्शकों को देता आराम

कुश्तीयों के आयोजनों की शुरुआत वसंत के आगमन से होती है। और बसंत और गर्मियों की शुरुआत का द्योतक है । बावजूद तपती धूप के लोगों में कुश्ती के प्रति जो उत्साह है वह कहीं कम नहीं है क्योंकि लगभग हर जगह मौजूद रहता है गांव पसोल डाकखाना मातला तहसील झंडूता का गंगाराम पानी पिलाने के लिए। गंगाराम स्वयं भी कुश्ती का दीवाना है कुश्ती करता भी है, और करवाता भी है, लेकिन अब वह कुश्ती देखने वालों को पानी पिलाना अपना धर्म समझता है। जिला बिलासपुर के अतिरिक्त अनेक अन्य जिलों में भी जिसमें हमीरपुर, सोलन ,मंडी उन्ना, और

Read more

लाहौल स्पीति से कांग्रेस टिकट के लिए सचिन मिरूपा ने पेश की दावेदारी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए अपनी दावेदारी के लिए सचिन मिरूपा ने दावेदारी पेश की। आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नादौन में मिलने के बाद, सचिन मिरूपा ने टिकट के लिए अपना आवेदन पत्र सौंपा। सचिन मिरूपा वर्तमान में ग्राम पंचायत कोकसर के पंचायत प्रधान हैं। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से अपना राजनैतिक सफर शुरू किया। उन्होंने जानकारी दी कि वे एनएसयूआईऔर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रदेश महासचिव भी रहे। इसके अतिरिक्त सचिन मिरूपा कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी

Read more

नाहन नया बाजार की महिला से ठगी प्रकरण में अफ्रीकी महिला व पुरुष सिरमौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

नाहन || 11 अप्रैल || हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की एक वारदात में शानदार सफलता हासिल की है। वारदात के सरगना अफ्रीकी मूल की महिला व पुरुष को देश की राजधानी दिल्ली से दबोचा गया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपियों की पहचान केलेची ब्राइट चुकवू  व अफोकोल वेरोनिक निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है। खास बात ये भी है कि करीब एक सप्ताह के भीतर ही एस.एसपी सिरमौर रमन मीणा की टीम ने नाइजीरिया के रहने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। बता दे कि नया बाजार की रहने वाली महिला

Read more

चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी व कर्मचारी बढ़चढ़ कर करें अपने कर्तव्य का पालन – जिला निर्वाचन अधिकारी

शिमला 11 अप्रैल – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी व कर्मचारी बढ़चढ़ कर अपने कर्तव्य का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव का पर्व है और इसमें सभी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए। अनुपम कश्यप ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अनुपम कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन के लिए जिला में कुल 4232 मतदान कर्मी कार्य करेंगें, जिसमें 1058 पीआरओ, 1058 एपीआरओ एवं 2116 पीओ रहेंगे। इसके अतिरिक्त, 20 प्रतिशत मतदान कर्मी रिज़र्व रखे जाएंगे।

Read more

फोर्टिफाइड खाद्यान्न हैं पौष्टिक और पूरी तरह सुरक्षित: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 10 अप्रैल। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जा रहे फोर्टिफाइड खाद्यान्नों को पौष्टिक और पूरी तरह सुरक्षित बताया है। उन्होंने बताया कि कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग आटा, चावल, तेल और नमक में ऐसे फोर्टिफिकेंट्स मिश्रित करके राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं को वितरित कर रहा है, जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद हैं। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ताओं में फोर्टिफाइड खाद्यान्नों को लेकर कुछ भ्रांतियां व्याप्त हैं। उपायुक्त ने कहा कि ये भ्रांतियां बिलकुल निराधार हैं। उन्होंने

Read more

उपायुक्त सुमित खिमटा ने नारग के स्कूल का औचक निरीक्षण किया

नाहन 11 अप्रैल। उपायुक्त सिरमौर सुमित ने नारग शिक्षा खंड के तहत राजकीय उच्च पाठशाला मलूटी का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने विद्यालय में चल रहे मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर पर कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विधार्थियो को खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का सर्वागीण

Read more

प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है : बिंदल

हमीरपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हमीरपुर में भाजपा की महा रैली को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल की जनता केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार 5 लाख के पार लगाएगी और एक बार फिर हमीरपुर से सांसद बनाएगी। इसी के साथ 6 नहीं 9 उपचुनावों में 9 के 9 भाजपा के विधायकों को जिताकर हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार एल स्थापित करेगी यह संकल्प भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया इस महा रैली में लिया। उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश

Read more

जिला स्तरीय बैसाखी मेला 13 से 15 अप्रैल तक राजगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगाः राज कुमार ठाकुर

राजगढ, 11 अप्रैल- जिला सिरमौर के राजगढ़ का प्रसिद्व एवं पारंपरिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले का शुभारंभ 13 अप्रैल को 9 बजे श्री शिरगुल देवता की पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री शिरगुल देवता मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने बताया कि मेले का विधिवत् शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा करेंगे। वह प्रातः 9ः30 बजे शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा में भाग लेंगे। शोभायात्रा पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ मंदिर से राजगढ़ बाजार होते हुए बस अड्डा, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय व नागरिक अस्पताल राजगढ़

Read more

जनता को परेशान कर रही है परेशान कांग्रेस सरकार : सुखराम

शिमला, भाजपा के पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा की कांग्रेस राज में जनता परेशान है, लगातार सरकार एक के बाद एक ऐसे निर्णय ले रही है जिससे आम जनता पर परेशानी का दौर बढ़ता चला जा रहा है। कभी स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करना और अब स्टांप पेपर बंद कर जनता को सरकार लगातार परेशान कर रही है।  उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने स्टॉंप पेपरों को स्टॉंप वेंडरों के माध्यम से बेचने की पुरानी प्रणाली को पहली अप्रैल से बंद कर दिया है, ऐसे में अब लोगों को अपने काम करवाने के लिए पहले

Read more

आरसेटी के अधिकारियों ने महिलाओं को बताया मतदान का महत्व

हमीरपुर 11 अप्रैल। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के माध्यम से विकास खंड सुजानपुर के गांव दाड़ला में प्रशिक्षित की जा रही महिलाओं के लिए वीरवार को एक जागरुकता सत्र आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरुकता सत्र में महिलाओं को भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत मतदान के महत्व से अवगत करवाया गया तथा उन्हें हर निर्वाचन प्रक्रिया में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और विभिन्न बैंकिंग प्रक्रियाओं

Read more

हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में 11 मई को लगेगी लोक अदालतें

हमीरपुर 11 अप्रैल। लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 11 मई को जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी समझौतों के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई एक्ट के मामले, धन वसूली के मामले और भूमि विवाद आदि पर सुनवाई करके निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, मोटर व्हीकल अधिनियम, श्रम विवाद के मामले, बिजली, पानी और टेलीफोन के बिल, वैवाहिक विवाद,

Read more

पुलिस ने गगरेट के अभयपुर से पकड़ी सोलर पोल, सोलर लाईटस व जीआई पोल

ऊना, 11 अप्रैल जिला में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू है। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी के दृष्टिगत गतदिवस बुधवार को उपमंडल गगरेट के तहत एक व्यक्ति ने सामग्री वितरण को लेकर शिकायत की। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गगरेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभयपुर गांव के एक घर में दबिश दी। पुलिस ने दबिश के दौरान घर से 52 सौलर पैनल, 52 सौलर लाईटस व 81 जीआई पोल बरामद किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद की गई

Read more

20 अप्रैल तक जमा कराएं लायसेंसी हथियार

ऊना, 11 अप्रैल. जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने जिले में लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा उपचुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी शस्त्र धारकों को 20 अप्रैल तक अपने लायसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए हैं। पहले इसके लिए 25 मार्च की डेड लाइन थी, जिसे अब 20 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सभी शस्त्रधारकों से 20 अप्रैल तक अपने हथियार एवं गोला बारूद नजदीकी पुलिस थानों या फिर अधिकृत  डीलर अथवा शस्त्र घर में जमा करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर

Read more

आईएचएम में रही विदाई समारोह की धूम, आयुष शर्मा मिस्टर फेयरवैल और हेमा भट्ट बनी मिस फेयरवैल

हमीरपुर 11 अप्रैल। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पुनीत बंटा ने कहा कि जीवन में किसी भी मंजिल को पाने के लिए मेहनत सबसे जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करके उसे हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए डिप्लोमा इन फूड एंड बिवरेज और क्राफ्ट कोर्स इन फूड प्रोडक्शन के

Read more

छूट गए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जिला में सघन अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी

1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता 4 मई 2024 तक फॉर्म नंबर 6 भरकर मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित कर लोकतंत्र के महापर्व के भागीदार बने। जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने आज इस अपील के माध्यम से बताया कि जिला निर्वाचन विभाग शत प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष 1995 तथा 31 मार्च 2006 को जन्म प्राप्त किए व्यक्ति के मतदाता पहचान

Read more

“हवन और यज्ञ के साथ माता बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेले का विधिवत शुभारम्भ”

नाहन, 9 अप्रैल। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला आज मंगलवार 9 अप्रैल को विधिवत प्रारम्भ हुआ । यह मेला 23 अप्रैल 2024 तक श्रद्धापूर्वक धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा।     मेले के प्रथम नवरात्र के शुभारम्भ अवसर पर उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज माता बालासुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन-यज्ञ में भाग लिया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, तहसीदार उपेन्द्र चौहान तथा मंदिर के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। *मेले में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने का प्रयास* उपायुक्त सिरमौर सुमित ने बताया कि 9 अप्रैल से 23

Read more

विलिज़ पार्क में बनाए जाएंगे पर्यवेक्षकों के कार्यालय:जिला निर्वाचन अधिकारी

शिमला 09 अप्रैल || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सामान्य पर्यवेक्षक, व्यय पर्यवेक्षक एवं पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे, जो शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन से संबंधित हर मामले का आकलन करेंगे। उन्होंने नियुक्त नोडल अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां समय रहते अध्ययन करने को कहा ताकि पर्यवेक्षकों को उनके दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा

Read more