पालमपुर में हुई घटना के न्याय के डीसी कार्यालय के बाहर गर्ज़ी एबीवीपी

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला महानगर इकाई ने 20 अप्रैल , 2023 को पालमपुर बस स्टैंड में हुए छात्रा पर हमले के विरोध में उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन किया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पालमपुर में हुई अमानवीय घटना के विरोध में आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था , प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामले और प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार के विरोध में जमकर नारेबाजी की । शिमला जिला सयोंजक दुशाला संस्टा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने

Read more

लोकसभा चुनाव के लिए सीटू ने जारी किया मजदूरों का घोषणापत्र

सीटू जिला सोलन का अधिवेशन बद्दी में आयोजित किया गया। लोकसभा चुनावों को लेकर सीटू की समझदारी को मजदूरों तक पहुंचाने व मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान को मजबूत करने के लिए इस अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में रैकेट, जुपिटर, ग्लेनमार्क, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट भागा, बघेरी, आइसोलोयड, अल्बिया, जीएमपी, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, मनरेगा, निर्माण यूनियनों से जुड़े सैंकड़ों मजदूरों व कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में विजेंद्र मेहरा, मोहित वर्मा, दलजीत सिंह, राकेश, देवराज बबलू, अनिल कौशल, विकास, राजेन्द्र, सुनील, गुरदेव, बलबीर, अजय, कृष्ण पाल, सुरेश, राजेश, दीप, नीरज, देवेंद्र, अनिल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Read more

प्रदेश में नहीं मिल रही महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी – तिलक राज

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा हैं की हिमाचल प्रदेश की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल होती नजर रही है। यदि कल की ही बात की जाए तो पालमपुर बस स्टैंड पर एक युवक ने युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने दराट से एक के बाद एक 10 बार युवती पर वार किए। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिस कारण उसकी उंगलियां भी कट गई है इसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है | ऐसी घटनाएं हिमाचल प्रदेश

Read more

गद्दी छात्र कल्याण संघ हिमाचल द्वारा आयोजित अभिषेक मेमोरियल स्पोर्ट्स मीट का अंतिम दिन

गद्दी छात्र कल्याण संघ हि. प्र.प्रतिवर्ष इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन करता है।इस खेल प्रतियोगिता के समापन में मुख्यातिथि के रूप में प्रोफेसर श्रीमान संजय शर्मा विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा इस आयोजन का शुभारंभ हुआ।इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान हर्ष कपूर शोधार्थी अर्थशास्त्र,श्रीमान हेम सिंह शोधार्थी अर्थशास्त्र, श्रीमान प्रेम ठाकुर शोधार्थी इतिहास के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस खेल प्रतियोगिता के अंतिम(तीसरे) दिन में क्रिकेट का मुकाबला टीम सिकरीधार_A और शिवशक्ति के बीच हुआ। जिसमें सिकरीधार-A टीम फाइनल के लिए चयनित हुई। दूसरा मुकाबला मणिमहेश_11 और शिवशक्ति के बीच में हुआ जिसमें मणिमहेश_11 की टीम

Read more

शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए किया जा रहा जागरूक

ऊना, 20 अप्रैल – जिला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन विभिन्न जगहों पर मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित करके युवाओं के साथ-साथ आम लोगों को भी वोटिंग के प्रति जागरूक करने में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि मतदान में वोटिंग की प्रतिशतता को शत-प्रतिशत सुनिश्चित बनाने के लिए साक्षरता अभियान, स्लोगन लेखन व पोस्टर लेखन अभियान के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के 51 पोलिंग स्टेशनों पर पिछले लोकसभा चुनावों में 70 प्रतिशत से कम मदातन हुआ था। इन पोलिंग स्टेशनों में मतदान प्रतिशतता को

Read more

स्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोर

ऊना || लोकसभा चुनाव में मतदाता सहभागिता बढ़ाने और मत प्रतिशतता में बढ़ोतरी के मकसद से सभी सरकारी/निजी स्कूलों में नए वोटर्स को अपना वोट बनाने तथा लोगों को उनके वोटिंग अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रमों के तहत ऊना विधानसभा के सरकारी व निजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों के माध्यम से आम जनमानस तक मतदाता जागरूकता संदेश पहुंचाने और उनके मत को सही ढंग से प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूक रैली निकाली जिसमें स्लोगन पट्टियों और नारों के जरिए स्थानीवासियों को मतदान के प्रति

Read more

आपदा राशि में कांग्रेस पार्टी ने की बंदरबाट : कश्यप

कोटखाई/शिमला, भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कोटखाई का दौरा किया विभिन्न बैठकों में भाग लेते हुए उन्होंने कहा शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में महत्वपूर्ण कार्य हुए जिसमें से जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को 200 करोड़ प्राप्त हुए। कांग्रेस भले केंद्र से भेजे गए पैसे का श्रेय लेना चाहे पर प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र ने 1800 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश को भेजें पर उसमें भी कांग्रेस पार्टी ने बंदर बांट का काम किया अपने चाहितो को वह राशि प्रदान करी जो केंद्र

Read more

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को अराजकता, दादागिरी, गुंडागर्दी का बना दिया हब: बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की जिला कांगड़ा के पालमपुर में जिस कदर युवती पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू को व कांग्रेस सरकार को आईना है। डेढ़ वर्ष के छोटे से समय में हिमाचल प्रदेश को अराजकता का, दादागिरी का, गुंडागर्दी का हब बना दिया है और यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि युवती के उपर 12 बार धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया, यह साबित करता है कि कैसे

Read more

देश को नई दिशा देगा भाजपा का संकल्प पत्र: राकेश गर्ग

नाहन: सिरमौर जिला भाजपा प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र देश को एक नई दिशा देने वाला है उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में कोई ऐसे निर्णय पार्टी द्वारा लिए गए हैं जो आने वाले समय में समाज से जुड़े हर वर्ग के उत्थान में कारगर साबित होगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत शामिल करने का जो निर्णय लिया गया है जो बेहद सराहनीय है वहीं दूसरी तरफ गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाल वाले लोगों को अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन ,गैस कनेक्शन और

Read more

गद्दी छात्र कल्याण संघ हिमाचल द्वारा तीन दिवसीय अभिषेक मेमोरियल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

गद्दी छात्र कल्याण संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा त्रिदिवसीय अभिषेक मेमोरियल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गद्दी छात्र कल्याण संघ हि.प्र.प्रति वर्ष इस खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करता है।इस तीन दिवसीय खेल कूद प्रियोगिता में क्रिकेट,वॉलीबॉल, चैस, लूडो,सांप सीढ़ी,कैरम जैसी खेलो का आयोजन किया जाता है, जिससे छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है। खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट के चार मैच हुए। जिसमें पहला मैच हॉस्टल11 और शिवशक्ति के बीच दूसरा मैच शिवशक्ति और मणिमहेश 11 के बीच तीसरा मैच सिकरीधार A और चामुंडा11 के बीच चौथा मैच मणिमहेश 11 और सिकरीधार

Read more

एचसीयू में एबीवीपी के अपराधियों द्वारा एसएफआई कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) इकाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एबीवीपी गुंडों द्वारा हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (एचसीयू) में एसएफआई कार्यकर्ताओं पर किए आपराधिक हमलों की निंदा करती है। पिछले सप्ताह में, एबीवीपी की भीड़, जो परिसर के भीतर सांप्रदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए जानी जाती है, ने एचसीयू के छात्रों पर गंभीर हमले किए हैं। इन हमलों में लड़कियों और दिव्यांग छात्रों सहित छात्रावासों में छात्रों के खिलाफ हथियारों का उपयोग करके लक्षित हिंसा शामिल है। इसके अलावा, इन हमलों के बाद, एबीवीपी अपराधियों ने छात्रों को विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में चिकित्सा सहायता प्राप्त करने से रोक दिया

Read more

33वीं पुरूष वर्ग राज्य स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता नाहन में संपन्न, शिक्षा के साथ खेलकूद भी अनिवार्य-सुमित खिमटा

नाहन, 20-अप्रैल-33वीं राज्य स्तरीय पुरूष आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता आज नाहन स्थित आईटीआई परिसर में संपन्न हुई।इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने खो-खो, बॉलीबाल, बास्किट बाल, बैड मिंडन और कबडडी आदि प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलकूद प्रतियोगितायें भी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है। सुमित खिमटा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने

Read more

अग्निशमन जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन अग्निशमन विभाग ने कम्पनी के कर्मियों को बताये आगजनी से बचने के उपाय

नाहन 20 अप्रैल: जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, नाहन द्वारा अग्निशमन जागरूकता सप्ताह (14-20 अप्रैल) मनाया जा रहा है ताकि जिला के स्थानीय जनता एवं उद्योगों व कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इसी के मध्य नजर आज अभियान के अंतिम दिवस 20 अप्रैल 2024 को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के जोहडो स्थित मेसर्स अनमोल पॉलीमर प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से अग्निशमन

Read more

रेणुका जी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलायें निभा रही हैं सक्रिय भूमिका

नाहन, 20-अप्रैल-श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलायें बढ़चढ़ कर उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रही हैं। इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूहों, आगंनवाड़ी केन्द्रों, आशा वर्ककरों, महिला मंडलों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के रूप में महिलायें उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। श्री रेणुका जी क्षेत्र में स्वीप की नोडल अधिकारी प्रो. पूनम शर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि रेणुका जी क्षेत्र में महिलायें जागरूकता अभियान का मुख्य हिस्सा बन कर कार्य कर रही हैं। मतदाता जारूगता अभियान के अन्तर्गत आज शनिवार को रेणुका जी के रणफुआ-जबड़ोग और अंधेरी

Read more

सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27 अप्रैल तक -सुमित खिमटा

नाहन, 20 अप्रैल। शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत सिरमौर जिला में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक निर्धारित किया गया है। इन प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों में सिरमौर जिला के 589 मतदान केंद्रों में चुनावी डियूटी में तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।   जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि भारतीय निर्वाचन

Read more

महंगाई लाने वाली सरकार, कांग्रेस सरकार : कश्यप

जुब्बल/शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप जुब्बल पहुंचे जहां उन्होंने 8 कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है जहां उन्होंने युवाओं के साथ वादा किया था कि वह सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देंगे वहीं उन्होंने एक लाख क्या एक भी नौकरी नहीं दी, यह अपने आप में बहुत बड़ी विडंबना है। कांग्रेस पार्टी ने उल्टा 10000 युवाओं को नौकरी से निकाल दिया, जो कि युवाओं के ऊपर एक बहुत बड़ा प्रहार है

Read more

एससी-एसटी से अत्याचार के मामलों की जांच एवं अभियोजन में न हो देरी

हमीरपुर || अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला में उक्त अधिनियम के तहत दर्ज 83 मामलों की ताजा स्थिति और इनसे संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि अभी इन 83 मामलों में से 34 मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। जबकि, 28 मामलों की अभी पुलिस जांच चल रही है। 14 मामलों की कैंसलेशन रिपोर्ट्स न्यायालयों में विचाराधीन हैं और 7 मामलों की कैंसलेशन रिपोर्ट्स अनुमोदन के

Read more

वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यप

रोहड़ू/शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 6 जनसभाओं को संबोधित किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए किसी देश की हिम्मत नहीं कि भारत पर आंख भी उठाकर देख ले आज भारत एक शक्तिशाली देश बनकर उभरा है और यह केवल इसीलिए संभव है क्युकी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक मजबूत राष्ट्र बन के उपग्रह है। आज के वर्तमान समय में जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भी आंतरिक सुरक्षा बड़ी है पूरे देश से गुंडाराज समापन की

Read more

गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक

ऊना || लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के प्रयास में जुटा है ताकि कोई भी नागरिक व युवा मतदाता अपनी वोट का प्रयोग करने से वंचित न रहे सके। इसी कड़ी में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के मकसद से प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच ने ग्रामवासियों को नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के जरिए वोट के महत्व बारे जागरूक किया

Read more

हमीरपुर में नौसेना के पेंशनरों से संवाद 24 को

हमीरपुर 19 अप्रैल। जिला हमीरपुर में भारतीय नौसेना के पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र की अपलोडिंग और ‘स्पर्श’ से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं के बारे में 24 अप्रैल को दोपहर बाद ढाई बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सीआरएसओ के अधिकारी और कर्मचारी नौसेना के पेंशनरों का मार्गदर्शन करेंगे। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नौसेना के पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र की अपलोडिंग भी मौके पर ही कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय

Read more