राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए विशेष अवसर

हमीरपुर 25 अप्रैल। भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र हमीरपुर के सहायक निदेशक मनोज आवटी ने बताया कि खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटीफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जा रही है। राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र हमीरपुर के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन 29 अप्रैल से एक मई 2024 तक होने जा रहा है। उन्होंने सभी स्कूलों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जा सके और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

Read more

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सौर ऊर्जा संयंत्र पेखुबेला का किया दौरा

ऊना, 25 अप्रैल। पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 32 मैगा वॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का आज गुरूवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सौलर पॉवर प्लांट में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द लोगों को इस परियोजना का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा ने मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को सौलर पॉवर प्लांट से

Read more

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प : बिंदल

नाहन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा की मात्तर पंचायत के नलका-सम्भालका में स्थानीय जनता से सम्पर्क किया और केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के समय में हमारे प्रयासों द्वारा इलाका में किए गए विकास कार्यों को स्मरण करवाते हुए पुनः केन्द्र में मोदी जी की सरकार बनाने के लिए जनता से सर्मथन मांगा। इस मौका पर ग्रामीणों ने फिर से मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन और कुशासन ने हिमाचल प्रदेश की

Read more

मुख्य सचिव ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, बोले…मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूकता गतिविधियों पर करें फोकस

ऊना, 25 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ऊना जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए कारगर योजना बनाने तथा उसे सटीकता से क्रियान्वित करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव गुरुवार को ऊना जिले में अधिकारियों के साथ बैठक में जिले में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चुनावों में मतदाताओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने को जागरूकता गतिविधियों पर अधिक फोकस करने को कहा। उन्होंने इसमें स्वीप कार्यक्रमों के साथ-साथ जन जागरूकता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों के उपयोग के

Read more

कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं : बिंदल

शिमला, भजला प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता जी के भी सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। उन्होंने कहा की आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति

Read more

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिमला, 24 अप्रैल – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई, 2024 तक शिमला आ रही हैं और इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। यह जानकारी आज यहाँ जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 4 मई को दिल्ली से शिमला पहुंचेगी और अपने आधिकारिक निवास स्थान दी रिट्रीट में रुकेंगी। 5 मई को राष्ट्रपति कैचमेंट एरिया का दौरा करेगी।

Read more

सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : DC

हमीरपुर 24 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जिला में लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर किसी भी सरकारी भवन या अन्य सार्वजनिक संपत्ति पर कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग या कोई भी अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती है। इसका उल्लंघन करने वाले लोगों और संगठनों के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि उनके विभागों के भवनों और अन्य संपत्तियों पर किसी भी तरह

Read more

टाहलीवाल तेल टैंकर हादसे को लेकर 27 तक दर्ज करवाए जा सकते हैं बयान

ऊना, 24 अप्रैल। ऊना जिले के टाहलीवाल में हुए तेल टैंकर हादसे के सम्बन्ध में चश्मदीद समेत अन्य लोग सबूत, गवाह अथवा दुर्घटना के संबंध में किसी भी साक्ष्य-जानकारी को लेकर 27 अप्रैल तक एसडीएम कार्यालय हरोली में बयान दर्ज करवा सकते हैं । इस दुर्घटना के जांच अधिकारी एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने कहा कि लोगों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य घटना के मूल कारणों तथा परिस्थितियों को समझने, जान माल को हुए नुकसान के कारणों को जानने और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने में सहायक होंगे। बता दें, हरोली उपमंडल के टाहलीवाल में 7

Read more

गिंदपुर मलौन और घंघरेट में मतदान के प्रति किया जागरूक

ऊना, 24 अप्रैल। लोक सभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने और पात्र नए युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिला के विभिन्न जगहों पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान हो सके। इसी कड़ी में आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गिंदपुर मलौन और घंघरेट में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने लोगों को उनके वोट के महत्व बारे अवगत करवाया और चुनावों में बढ़चढ़ अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। कलाकारों ने लोगों को बताया कि मतदान वाले दिन वरिष्ठ

Read more

ओद्यौगिक खतरों व प्रबंधन योजना पर कार्यशाला 29 अप्रैल को

ऊना 24 अप्रैल। ओद्यौगिक खतरों व ओद्यौगिक प्रबंधन योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला 29 अप्रैल को हरोली के राजीव गांधी सुविधा केंद्र बाथू में आयोजित की जा रही है। इस एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल करेंगे। कार्यशाला पांच सत्रों में आयोजित होगी। पहले सत्र में एनडीआरएफ की 14वीं वटालियन ओद्यौगिक खतरों व ओद्यौगिक प्रबंधन योजना बारे और दूसरे सत्र में ओद्यौगिक अग्नि सुरक्षा उपायों बारे जागरूक करेंगे। तीसरे सत्र में अग्निशमन विभाग ऊना अग्नि सुरक्षा ऑडिट, चौथे व पांचवे सत्र में सहायक निदेशक उद्योग ऊना और जिला उद्योग केंद्र ऊना आपदा

Read more

चुनावी प्रक्रिया से संबंधित एसैंबली मास्टर टेªनरों के लिए वर्कशॉप आयोजित

ऊना, 24 अप्रैल। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों के मध्यनज़र आज बुधवार को डीआरडीए हॉल में 35 एसैंबली मास्टर टेªनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई गई। कार्याशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की। एडीसी ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को गंभीरता से लें तथा इस दौरान अपनी सभी शंकाओं को स्पष्ट कर लें। एडीसी ने कहा कि चुनावों को पूर्ण स्वच्छ, निष्ठा एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में अधिकारी व कर्मचारी अहम रोल अदा करते हैं। प्रत्येक बार चुनावों

Read more

चुनाव के दौरान समन्वय स्थापित कर कार्य करें सभी मुलाजिम – एडीएम

शिमला 24 अप्रैल | ठाकुर रामलाल मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) जुब्बल में आज आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रिहर्सल का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज ने की। अजीत भारद्वाज ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि सभी लोग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करंे ताकि लोकसभा चुनाव का सफल निष्पादन हो सके। उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान ने उपस्थित कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राजीव सांख्यान ने बताया कि ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग बहुत संवेदनशील है तथा ईवीएम के परिचालन एक परिवहन के दौरान

Read more

मुख्यमंत्री सुकखु के नेतृत्व में चल रही फ्लॉप सरकार : रणधीर शर्मा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अनुभवहीन नेता सरकार चला रहे और इस सरकार को भविष्य में भी फ्लॉप सरकार के रूप में जानी जाएगी। मीडिया विभाग प्रभारी व विधायक रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल को फ्लॉप सरकार की संज्ञा दी जाए तो कोई गलत नहीं होगा। यह सरकार हर क्षेत्र में फेल हुई हैं, इनके कार्यकाल में कोई जनहित की योजना नहीं बनी,कोई चुनावी वायदा पूरा नहीं किया,कोई जन चुनावी गारंटी पूरी तरह से लागू नहीं की गई । उल्टा अनेक जन

Read more

पीठासीन और मतदान अधिकारियों को समझाई मतदान प्रक्रिया, ब्वायज स्कूल नादौन में शुरू हुआ पहले दौर का पूर्वाभ्यास

नादौन 24 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए एक जून को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले नादौन विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों का पहले दौर का पूर्वाभ्यास बुधवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन में आरंभ हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अपराजिता चंदेल, तहसीलदार नादौन, तहसीलदार गलोड़, उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों तथा अन्य मास्टर टेªनरों ने पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Read more

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा का किया निरीक्षण

शिमला, 24 अप्रैल – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 4 से 8 मई, 2024 तक शिमला के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने अन्य अधिकारीयों के साथ जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाईअड्डा पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हवाईअड्डा अधिकारीयों को आवशयक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत उन्होंने जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा से शिमला मार्ग का भी निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारीयों को सभी कमियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा के कार्यवाहक निदेशक सहित अन्य विभागों के

Read more

जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सिरमौर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद-सुमित खिमटा

नाहन, 24 अप्रैल। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य, जल शक्ति सहित सभी सम्बन्धित विभागों मुस्तैदी के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दृष्टिगत जल जनित रोगों की संभावनाये बढ़ गई हैं जिसकी रोकथाम के लिये सभी विभागों को आपसी तालमेल से मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सिरमौर में डायरिया व वायरल फीवर के मामले नहीं आये हैं किन्तु संभावित रोगों की रोकथाम के लिए अग्रिम तैयरियां जरूरी हैं। उपायुक्त सुमित खिमटा आज बुधवार को नाहन में

Read more

जिला के शहरी क्षेत्रों में 1 मई से चलाया जाएगा व्यापक स्वीप कार्यक्रम : एडीसी

जिला बिलासपुर के सभी शहरी क्षेत्र में 1 मई 2024 से व्यापक स्वीकृत कार्यक्रम चलाया जाएगा इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बिलासपुर के शहरी क्षेत्र में स्थानीय सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के सभी छात्र-छात्राएं लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए नुकड़ नाटक और स्वीप रैली के माध्यम से जागरूक करेंगे यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ निधि पटेल ने आज बचत भवन में आयोजित बैठक के दौरान दी। इस बैठक में बिलासपुर शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रबंधन प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में लिया गया कि साई स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर और जिला युवा खेल सेवाएं

Read more

बिंदल बोले मौजूदा सरकार ने रोका नाहन का विकास कार्य

नाहन: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नाहन के पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य रुके पड़े है। राजीव बिंदल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि पिछले 2 दिनों में नाहन विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव का दौरा किया और देखकर अत्यंत दुख हुआ क सड़कों के निर्माण कार्य, पुलो के निर्माण कार्य, स्कूल भवन ,प्रायमरी हेल्थ सेंटर व अन्य भवनों के निर्माण कार्य जो पिछले 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र में शुरू किए सभी कार्य सभी

Read more

छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमशेर नाहन में 2 वर्ष बाद भी नहीं लगे सोलर प्लांट

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के बड़ी छात्र संख्या वाले स्कूलों में बिजली की बचत के लिए सोलर प्लांट लगाने की योजना शुरू की थी, जिसके तहत स्कूलों का बिजली का बिल शून्य करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में सोलर प्लांट योजना आरंभ की थी। इस योजना के तहत प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश के 11 स्कूलों को शामिल किया गया था, जिनमें से दो स्कूल जिला सिरमौर के भी थे। जिला सिरमौर के छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमशेर नाहन और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरवाला शामिल था जिन स्कूलों में सरकार द्वारा हिम ऊर्जा की मार्फत

Read more

प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टल बैलेट सेंटर पर मतदान के लिए निर्धारित होंगे 3 दिन : अमरजीत सिंह

हमीरपुर 23 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य, परिवहन, अग्निशमन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है। ये अधिकारी और कर्मचारी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थापित होने वाले पोस्टल बैलेट सेंटर (पीबीसी) पर जाकर मतदान कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें 12-डी फार्म भरना होगा। पीबीसी पर मतदान के लिए उन्हें 3 दिन का समय दिया जाएगा। मंगलवार को आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों के

Read more