राजनैतिक दल भी मतदान के लिए करें प्रेरित : श्याम लाल

सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित करें ताकि शत प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित किया जा सके। सामान्य पर्यवेक्षक 3 हमीरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र श्यामलाल पूनिया ने आज बिलासपुर के बचत भवन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान यह अपील की। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना के लिए जिला प्रशासन के कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक दलों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी द्धारा समय-समय पर राजनीतिक दलों को चुनाव प्रक्रिया से सम्बन्धित विभिन्न सूचनाएं प्रदान की जा रही हैं। दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक

Read more

प्रभु श्री राम जी के मंदिर को ताला लगा कर फिर से टेंट में भेजने के स्वपन देखते हैं कांग्रेस व इंडी गठबंधन के नेता : सुरेश कश्यप 

सोलन, दून विधानसभा के जाडला, कुणहड़ और मंडेसर ग्राम पंचायत में जनसंपर्क किया। दून की जनता ने तय कर लिया है कि यहां से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से लीड दिलाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करानी है। भारतीय जनता पार्टी सांसद व भाजपा के शिमला लोकसभा से प्रत्याशी सुरेश कश्यप का चुनाव प्रचार लगातार जारी है। अपने जनसंवाद की कड़ी में उन्होंने इंडी गठबंधन व कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला उन्होने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता सनातन धर्म को प्रतिदिन उठ कर गालियां देते हैं व प्रभु श्री राम जी के मंदिर को बंद करके ताला लगा कर

Read more

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी : बिंदल

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे आयेंगे और इंडी गठबंधन जो भानुमति का कुनबा है और तरह-तरह के विचारों, तरह-तरह के नेताओं को मिलाकर बनाने का जो प्रयास किया है, धराशायी होने वाला है और कांग्रेस पार्टी अपने सबसे निचले स्तर पर खड़ी होने वाली है क्योंकि इन्होनें अपनी वैचारिक दिवालियेपन की इंतहा कर दी है इसके कारण देशभर में इनके नेताओं की बैखलाहट मंचों पर व मीडिया में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। चार चरणों का मतदान पूरा होने के बाद अब ये

Read more

‘घर से वोट’ की सुविधा का लाभ लेंगे 4224 मतदाता

ऊना, 18 मई। ऊना जिले में लोकसभा आम चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 4224 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें लोकसभा के लिए 2994 मतदाता और विधानसभा उपचुनाव में 1230 मतदाता घर के वोट डालने की चुनाव आयोग की सुविधा का लाभ उठाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की है। प्रशासन की विशेष टीमें घर से मतदान का

Read more

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा कल करेंगे प्रदेश में 3 रैलीयों को सम्बोधित : बिहारी लाल

शिमला :- हिमाचल प्रदेश में चुनावी सक्रियता बढ़ती जा रही है इसी कड़ी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक दिवसीय दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश में तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह सभाएं विशेष रूप से इन स्थानों कांगड़ा में फतेहपुर, चंबा और सोलन के अर्की में होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पहली जनसभा प्रातः 11ः00 बजे, स्थान-रैहण फतेहपुर, कांगड़ा, दूसरी जनसभा चंबा में

Read more

गगरेट और कुटलैहड़ में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, गगरेट से 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

ऊना, 18 मई। ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए अब कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें गगरेट में 5 तथा कुटलैहड़ में 4 उम्मीदवार हैं। बता दे, नामांकन वापिस लने के अंतिम दिन 17 मई को गगरेट से दो उम्मीदवारों ने अपने परचे वापिस ले लिए हैं। वहीं, नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया के उपरांत सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट ने बताया कि 17 मई शुक्रवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय उम्मीदवारांे ने अपने नामांकन वापिस लिए हैं। गगरेट

Read more

शिमला संसदीय क्षेत्र से 02 उम्मीदवारों ने वापस लिया नामांकन, अब 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

शिमला 18 मई – लोकसभा आम चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों को वापस लेने की अवधि के समाप्त होने के साथ ही अब 4-शिमला संसदीय क्षेत्र से 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं, जबकि 02 उम्मीदवारों ने आज अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। रिटर्निंग अधिकारी, 4-शिमला (अ.जा) संसदीय क्षेत्र, अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता कांग्रेस के उम्मीदवार रोबट कुमार, निवासी गाँव ढबलोग डाकघर ममलीग तहसील कण्डाघाट जिला सोलन तथा निर्दलीय उम्मीदवार कुंदन लाल कश्यप, निवासी गांव बगोटी, डाकघर बड़ोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने बताया

Read more

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, विस क्षेत्र सुजानपुर में 6 और बड़सर में 3 उम्मीदवार आजमाएंगे अपना भाग्य

हमीरपुर 18 मई। लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों को वापस लेने की अवधि शुक्रवार को समाप्त होने के साथ ही अब संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जबकि, विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर में 6 और विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में 3 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे और जांच के दौरान ये सभी सही पाए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 3 कवरिंग कैंडीडेट्स स्वतः ही बाहर हो गए थे और शेष बचे 12 उम्मीदवारों में

Read more

विज्ञापन के लिए एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य

ऊना, 18 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 और दो विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, कोई अन्य संस्था तथा व्यक्ति को राजनीतिक विज्ञापन प्राकशित कराने के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) से पूर्व प्रमाणीकरण करवाना होगा। लोकसभा चुनाव के लिए जहां राज्य स्तर पर शिमला अथवा आरओ स्तर पर हमीरपुर में स्थापित मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) से अथवा जिला स्तर पर ऊना में बनाई एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण करवाना होगा। वहीं विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला एमसीएमसी अथवा राज्य स्तरीय एमसीएमसी से प्रमाणीकरण करवाया जा

Read more

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 20 मई को

ऊना, 18 मई। आईटीआई ऊना में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड फरीदाबाद,हरियाणा द्वारा 20 मई को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल आदि ट्रेड के अभियार्थी भाग ले सकते है। आईटीआई के प्रधानाचार्य ई. अंशुल भारद्वाज ने बताया कि यह इंटरव्यू केवल युवक अभ्यर्थियों भाग ले सकते हैं। कंपनी प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि जो अभियार्थी उपरोक्त ट्रेड्स में आईटीआई कर चुके है या कर रहे है और उनकी उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच है, वे कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी ई. सतीश

Read more

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: श्याम लाल पूनिया

हमीरपुर || लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 5 जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों का सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। श्याम लाल पूनिया

Read more

रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट के साथ बैठक कर दी चुनावी प्रक्रिया की जानकारी

शिमला || 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र (अ.जा.) रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 4-शिमला लोकसभा क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव, व्यय पर्यवेक्षक अजेय मलिक एवं पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित रहे। रिटर्निंग अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों के चुनाव एजेंटों को चुनाव के संबंध में जारी किए गए नोटिस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक ने ली नामांकन वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की रिपोर्ट

हमीरपुर || भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने शुक्रवार शाम को यहां हमीर भवन में आयोजित बैठक के दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह और निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारियों से नामांकन वापसी प्रक्रिया और उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटन से संबंधित रिपोर्ट ली। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों से भी नामांकन वापसी प्रक्रिया और उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया की जानकारी ली। श्याम लाल पूनिया ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे

Read more

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में 14,32,636 मतदाता पंजीकृत

हमीरपुर 16 मई। प्रदेश के पांच जिलों में फैले संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के 17 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में 15 मई तक दर्ज मतदाताओं की कुल संख्या 14,32,636 है, जिनमें 715681 पुरुष, 716940 महिलाएं, 15,514 दिव्यांग और 15 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा 17 विधानसभा क्षेत्रों में सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 23,455 है। सर्विस वोटर्स में महिलाओं की संख्या केवल 596 है। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 15 मई तक के आंकड़ों के अनुसार सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के नए युवा मतदाताओं की संख्या

Read more

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन

शिमला 16 मई || लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसमें 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव एवं रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप उपस्थित रहे। सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि रेंडमाइजेशन के उपरांत पोलिंग पार्टियां तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों की तैनाती लगभग 120 प्रतिशत की गई है ताकि आवश्यकता के आधार पर उन लोगों की तैनाती की जा सके। जिला में कुल 1058 मतदान केन्द्रों के

Read more

सिरमौर में अभी तक ‘पेड न्यूज’ का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया-सुमित खिमटा

नाहन, 16 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय नाहन में स्थापित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी के कार्यालय का आज गुरूवार को निरीक्षण किया। उन्होंने एम.सी.एम.सी. कार्यालय की कार्यप्रणाली,  निर्वाचन आयोग को भेजे जाने वाली प्रतिदिन की रिपोर्ट का अवलोकन भी किया। सुमित खिमटा ने बताया कि लोक सभा चुनाव हेतु भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी  का गठन किया गया है ताकि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव संपन्न करने और चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी को बराबर का अवसर मिले

Read more

सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, एसएसटी ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक

हमीरपुर 16 मई। लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए, चुनाव में धनबल और बाहुबल के प्रयोग को रोकने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसी के तहत अलग-अलग टीमें 24 घंटे कार्य कर रही हैं। स्टैटिक सर्विलांस टीमें (एसएसटी) भी महत्वपूर्ण स्थानों पर नाके लगाकर हर वाहन की चैकिंग कर रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के

Read more

वायु सेना की भर्ती के लिए आवेदन 22 मई से 5 जून तक

हमीरपुर 16 मई। भारतीय वायु सेना में ग्रुप-वाई (नॉन टैक्निकल) मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन की भर्ती रैली के लिए पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए वेबपोर्टल- एयरमैनसेलेक्शन.सीडैक.इन airmenselection.cdac.in पर 22 मई सुबह 11 बजे से लेकर 5 जून को रात 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। वायु सेना भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट के कमान अधिकारी विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन की भर्ती रैली 3 जुलाई से 12 जुलाई तक चंडीगढ़ स्थित वायु सेना के बेस रिपेयर डिपो में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में पंजाब, हिमाचल प्रदेश,

Read more

मुख्य सचिव ने जिला शिमला की चुनाव संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

शिमला 16 मई – मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हाॅल में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला शिमला की चुनाव संबंधी तैयारियों का जायज़ा लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि चुनाव करवाना बेहद जटिल कार्य है इसलिए जब तक आखिरी मत डल नहीं जाता और जब तक आखिरी मत की गिनती नहीं हो जाती, सभी अधिकारियों को बेहद सतर्क होकर कार्य करने की आवशयकता है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी दो जिला के जिला निर्वाचन अधिकारी रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया से बखूबी वाकिफ

Read more

बिलासपुर में 12263 नए वोटर करेंगे मतदान, कुल 3,34,389 मतदाता

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस लोकसभा चुनाव में जिले में कुल 3,34,389 मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि कुल वोटरों में 1,67,881 पुरुष मतदाता और 1,66,502 महिला मतदाता हैं। 6 ट्रॉर जेंडर वोटर भी हैं। इन चुनावों में 18-19 साल के 12,263 युवा अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 20 “से 29 साल के 63,329 वोटर और 4,156 वोटर 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 4,883 है, जबकि 3,950 सर्विस वोटर हैं। जिले

Read more