हीट वेव और प्रचंड गमी को देखते हुए 29 मई से 31 मई तक बंद रहेंगे नाहन क्षेत्र के ग्रामीण स्कूल

नाहन 28 मई- हीट वेव और प्रचंड गर्मी के कारण स्कूली विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्या के दृष्टिगत एस.डी.एम. नाहन सलीम आजम ने 29 मई से 31 मई 2024 तक नाहन उप मंडल के तहत पड़ने वाले ग्रमीण क्षेत्रों के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। एसडीएम सलीम आजम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रचंड गर्मी के कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसी प्रकार अस्पतालों में हीट स्ट्रोक (लू), कार्डियोवेस्कुलर तथा रेसपिरेटरी सम्बन्धी मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी की संभावनाओं को देखते हुये ऐहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

Read more

जंगल की आग से जला पंप हाउस, हमीरपुर में एक-दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

हमीरपुर 28 मई। जलशक्ति विभाग के हमीरपुर उपमंडल के सहायक अभियंता ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हीरानगर के पास जंगल में लगी आग के कारण जल शक्ति विभाग को भी काफी नुक्सान हुआ है और विभाग के पंप हाउस की तारें एवं अन्य उपकरण जल गए हैं। सहायक अभियंता ने बताया कि इस कारण हमीरपुर शहर में एक-दो दिन पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है। उन्होंने सभी शहरवासियों से इस दौरान पानी का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करने तथा जल शक्ति विभाग का सहयोग करने की अपील की है।

Read more

29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगेंगी विशेष लोक अदालत

ऊना, 28 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायादण्डाधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि भारत के उच्चतम न्यायालय में विभिन्न लंबित मामलों के निपटान के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव अनिता शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति उच्चतम न्यायालय में लंबित अपने मामलों का निपटान करवाना चाहता है तो वह उस मामले को 29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगाई जाने वाली विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है। अदालतों में लंबित विभिन्न मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लोक

Read more

कफोटा उप-मंडल के पांच पटवार सर्कलों के स्कूल भी रहेंगे बंद

नाहन-28 मई-एस.डी.एम. कफोटा राजेश वर्मा ने एक आदेश जारी कर कफोटा उप मंडल के तहत पड़ने वाले पांच पटवार सर्कलों के स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों को 29 मई से 31 मई 2024 तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। एस.डी.एम. द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कफोटा उप मंडल के तहत पटवार सर्कल भजौण, सतौन, जामना, शारली-मानपुर और पटवार सर्कल बड़वास के समस्त पब्लिक और प्राईवेट स्कूलों, प्ले स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को 29 मई से 31 मई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। एसडीएम द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि उप निदेशक उच्च एवं

Read more

ऊना जिले में 29 से 31 मई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

ऊना, 28 मई । हीट वेव के प्रचंड प्रकोप के चलते ऊना जिले में 29 से 31 मई तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी और प्राइमरी पाठशालाओं के साथ साथ सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए भी लागू होंगे। जिला दंडाधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने हीट वेव के चलते छात्रों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्पन्न जोखिमों को ध्यान में रखते हुए और भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी कुछ दिन इसी प्रकार की स्थिति रहने के अनुमान को देखते हुए इस संदर्भ में आदेश

Read more

उपायुक्त और एसपी ने निगरानी टीमों ने साथ सख्ती से की वाहनों की जांच

ऊना, 28 मई। जिला में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावा को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आज मंगलवार को कुटहैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बीहडू में स्टैटिक सर्वेलैंस टीम-दो के साथ गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मैहतपुर से सट्टे सीमावर्ती इलाकों पर बनाए गए बैरियरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए एक सप्ताह से कम का समय शेष बचा है जिसको लेकर जिला में बनाई गई निर्वाचन व्यय निगरानी टीमों ने जांच अभियान को और अधिक तेज़

Read more

पुलिस कर्मचारियों, ड्राईवर-कंडक्टरों और अन्य कर्मचारियों की वोटिंग 29 से 31 तक

हमीरपुर 28 मई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस कर्मचारियों, होमगार्ड्स, ड्राईवरों, कंडक्टरों, वीडियोग्राफरों और अन्य कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु एसडीएम कार्यालय परिसर के कोर्ट रूम में फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) स्थापित किया गया है। ये कर्मचारी इस सुविधा केंद्र पर 29, 30 और 31 मई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकते हैं। एसडीएम ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया

Read more

DC-SP ने टूटीकंडी बालिका आश्रम के समीप जंगल में लगी आग का मौके पर जाकर लिया जायजा

शिमला 28 मई || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के साथ शिमला शहर के टूटीकंडी बालिका आश्रम के समीप जंगल में लगी आग का मौके पर जा कर जायजा लिया। उन्होंने बालिका आश्रम का भी दौरा कर बच्चियों से मुलाक़ात की और उनका कुशल क्षेम जाना। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पाया गया और किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान को रोका गया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को कुछ ही दिन शेष बचे हैं इसके बावजूद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए

Read more

हमीरपुर में 29 को प्रस्तावित ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग स्थगित

हमीरपुर 28 मई। जिला मुख्यालय के निकट बाईपास पर 29 मई को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टैस्ट प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। एसडीएम मनीष कुमार सोनी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव की व्यस्तताओं के कारण ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इनकी नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

Read more

स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में शेष पोस्टल बैलट का हुआ आदान-प्रदान

शिमला 28 मई || लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आईटीआई चौड़ा मैदान में पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिए बनाये गये स्टेट लेवल क्लीयरिंग सेंटर में आज सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के शेष पोस्टल बैलट का आदान प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने पोस्टल बैलट के आदान-प्रदान के लिये सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्राधिकृत नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों से आदान-प्रदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों को आदान-प्रदान किये गए पोस्टल बैलट की ध्यानपूर्वक ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

Read more

प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से फिर से कमल खिलेगा : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज मंगलवार को हिमाचल के किन्नौर, रामपुर और शिमला में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकाल में देश में हुए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों का उल्लेख किया। जगत प्रकाश नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।  इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव विंदल, राज्यसभा सांसद  सिकंदर कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता  सूरत नेगी, किन्नौर जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी सहित पार्टी के अन्य  नेतागण उपस्थित रहे। नड्डा ने कहा कि जनता के उत्साह एवं

Read more

नेशन फर्स्ट – वोटिंग मस्ट के पोस्टर के माध्यम से दिया शत् प्रतिशत मतदान करने का संदेश – ABVP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के सह मंत्री अमन अदिति बयान जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ साथ समाज हित में काम करती आ रही है इसी संदर्भ में आज विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के बाहर नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट के पोस्टर के माध्यम से शत् प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट के माध्यम से वोटिंग के लिए जागरूक विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका सुनिश्चित

Read more

रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को फिर बड़ा झटका, पंचायत प्रधान समेत 8 परिवार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल

डिप्टी स्पीकर विनय कुमार ने धारटीधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़थल मधाना का दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान समेत 8 परिवारों ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। श्रीमती किरण ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत मधाना, राज कुमार गांव मधाना, राजपाल ठाकुर गाँव बाड़थल, सुखदर्शन ठाकूर गाँव बाड़थल, जगमोहन ठाकुर गाँव बाड़थल, बृजपाल चौहान गाँव शाहा, ओम प्रकाश ठाकुर गाँव बाड़थल, बलबीर ठाकुर गाँव जंगलोट निवासी को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का क्रम समूचे श्री रेणुका जी विधानसभा में जारी है।

Read more

दोहावली वाचन प्रतियेगिता मे ए.वी.एन की स्निग्धा यादव और डी.ए.वी की अवनी शर्मा ने प्राप्त किया संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार

नाहन || प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरुकता फैलाने और स्कूली बच्चों को जल संरक्षण से जोड़ने में सफल भूमिका अदा करने वाली पर्यावरण समीति ने आज स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल में बच्चों में मानवीय मुल्यों और नैतिक शिक्षा के मुल्यों की स्थापना के लिए एक अंतर स्कूल दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें शहरभर से 13 विद्यालायों ने भाग लिया। इस प्रकार की अनोखी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बारे में पर्यावरण समीति के अध्यक्ष डॉ.सुरेश जोशी ने बताया कि काव्य की विधा दोहावली के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक, सांस्कृतिक और मानवीय मुल्यों

Read more

कांग्रेस भवन नाहन मे ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

कांग्रेस भवन नहान मे ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेहरु ने की बैठक मे ओबीसी के राज्य चुनाव प्रभारी संदीप कुमार टिंका विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए व उनके साथ पंजाब कांग्रेस ओबीसी के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा व राज्य सचिव प्रवेश शर्मा भी बैठक मे उपस्थित हुए। बैठक मे चुनाव प्रचार को और अधिक गति देने व शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उमीदवार विनोद सुल्तान पूरी को जिला सिरमौर से अधिक से अधिक मतों से बढ़त दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। 

Read more

रात को भी निरीक्षण कर रहे हैं निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक

हमीरपुर 27 मई। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक लगातार रात्रि गश्त भी कर रहे हैं। रविवार रात को भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान वह रात लगभग 9ः50 बजे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में भी पहुंचे। मुकेश अग्निहोत्री ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए 10 बजे से लगभग दो मिनट पहले ही अपना भाषण रोक दिया तथा लाउड स्पीकर को भी तुरंत बंद करवा दिया।

Read more

सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाता एक जून को जरूर करें मतदान-सुमित खिमटा

नाहन 27 मई- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला के सभी पात्र मतदाताओं को एक जून को होने वाले मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में हम सबको अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सुमित खिमटा ने आज नाहन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से नाहन पहुंची मतदाता जारूगता एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर यह उदगार व्यक्त किये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस मतदाता जागरूकता एलइडी वैन

Read more

शतप्रतिशत मतदान के संदेश का प्रसार करेगा लोकतंत्र उत्सव वाहन

ऊना, 27 मई। ऊना जिले में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने आज सोमवार को लोकतंत्र उत्सव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस लोकतंत्र उत्सव वाहन के माध्यम से जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को 1 जून को मतदान के दिन शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। रवानगी के उपरांत सोमवार को जागरूकता वाहन को ऊना विधानसभा क्षेत्र में घूमाकर मतदाता जागरूकता संदेश का प्रसार किया गया।  लोकतंत्र उत्सव वाहन के जरिए आगे 28 मई को चिंतपूर्णी

Read more

कांग्रेस पार्टी के झूठे वादे ने किया हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ छल : डॉ राजीव बिंदल

शिमला || हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने झूठे वादों का एक बड़ा पुलंदा पेश किया था। डॉ. बिंदल ने कहा, कांग्रेस ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में 22 लाख बहनों को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। 25 लाख बिजली के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और 25 लाख किसानों का दूध और गोबर खरीदा

Read more

मतगणना के माइक्रो ऑब्जर्वरों को समझाई ईटीपीबीएमएस की प्रक्रिया

हमीरपुर 27 मई। चार जून को होने वाली लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त होने वाले माइक्रो आब्जर्वरों के लिए सोमवार को यहां बचत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 120 माइक्रो आब्जर्वरों ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को सर्विस वोटरों के पंजीकरण और इलेक्ट्रॉनिकल ट्रांसमिटड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (ईटीपीबीएमएस) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नायब तहसीलदार राजेश कौंडल और दीपक महाजन, निर्वाचन

Read more