ऊना जिले में अब 4 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

ऊना, 2 जून. हीट वेव के भयंकर प्रकोप के चलते ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अब 4 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी और प्राइमरी पाठशालाओं के साथ साथ सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए भी लागू होंगे। जिला दंडाधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने अत्यधिक गर्मी के चलते छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जतिन लाल ने कहा कि हीट वेव की भयंकरता से छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से बचाव के लिए एहतियाती

Read more

जिला शिमला के 6 विस क्षेत्र में मतगणना केंद्र घोषित शिक्षण संस्थान 3 और 4 जून को रहेंगे बंद

शिमला 02 जून – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज आदेश जारी करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला शिमला के 6 विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र घोषित शिक्षण संस्थान 3 और 4 जून 2024 को स्टाफ और छात्रों के लिये बंद रहेंगे। आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली, राजकीय आईटीआई ठियोग स्थित जैस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल 3 और 4 जून को बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में मतगणना और ईवीएम का भंडारण संवेदनशील मुद्दा है जिसकी सुरक्षा और अखंडता

Read more

आरओ और एसपी ने जांची मतगणना केंद्रों की तैयारियां, जांचे स्ट्रांग रूम

शिमला 02 जून – रिटर्निंग अधिकारी 04-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने आज यहाँ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला तथा राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली  में 04 जून 2024 को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को मतगणना केंद्र पर सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पोर्टमोर स्कूल में शिमला संसदीय क्षेत्र के पोस्टल बैलट और ईटीपीबीएस की गिनती की जाएगी। इसके साथ ही पोर्टमोर

Read more

कांग्रेस 2014 से ही डिनायल मोड में जी रही, इंडी गठबंधन सूपड़ा साफ़ होना तय : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार शानदार जीत दर्ज करने जा रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की मोदी जी की नीतियों की जीत होगी और विपक्ष के प्रोपेगेंडा की हार होगी। हम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का सम्मान करते हैं लेकिन हमें अभी भी लगता है कि भाजपा को अपने दम पर 370+ सीटें मिलने जा रही है और एनडीए निश्चित रूप से 400 पार करेगा। पन्ना प्रमुखों के जो ग्राउंड आंकड़े हमें मिल रहे हैं, उससे हम अभी भी पूर्णतः आश्वस्त हैं

Read more

03 जून व 04 जून को सिरमौर के ग्रीष्मकालीन स्कूल और आंगनबाडीकेंन्द्र रहेंगे बंद-सुमित खिमटा

नाहन, 02 जून || उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिला में बढ़ती भीषण गर्मी व हीटवेव के चलते ग्रीष्मकाल में बंद होने वाले जिला के सभी सरकारी, निजी और प्ले स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों को 03 जून व 04 जून 2024 को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उप-निदेशक, उच्च तथा प्रारंभिक शिक्षा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिरमौर की अनुशंसा पर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Read more

लोकतंत्र के महापर्व पर उपायुक्त किन्नौर ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने लोकतंत्र के महापर्व पर आज जनजातीय जिला किन्नौर के ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांग पिओ में अपनी धर्मपत्नी शिवानी शर्मा सहित मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मतदान का पर्व वह पर्व होता है जब हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी, विशेषकर युवाओं को समय-समय पर होने वाले लोक सभा, विधान सभा व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह

Read more

रिटर्निंग अधिकारी ने परिवार संग किया मत का प्रयोग, मतदान के दिन व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

शिमला, 01 जून || रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत मतदान केंद्र 131- राजकीय प्राथमिक पाठशाला आनंदपुर में पत्नी रीना कश्यप एवं पुत्री आयुषी कश्यप के साथ अपने मत का प्रयोग किया। इसके उपरांत, रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान के दिन टुटू, बालूगंज एवं चौड़ा मैदान मतदान केंद्रों का निरक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को मतदान के दिन मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी ने शोघी बैरियर का भी निरीक्षण किया तथा बैरियर पर तैनात चुनाव से

Read more

मुख्यमंत्री ने पहना एनएसयूआई का पटका, कर्ण नंदा ने की शिकायत

शिमला, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में मुख्य निर्वाचन अयोग हिमाचल प्रदेश को शिकायत दर्ज की। शिकायत में साफ लिखा था कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री मतदान के समय एनएसयूआई का पटका डालकर मतदान करने गए थे वह गलत है, एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन है जिसके यह स्वयं अध्यक्ष भी रह चुके हैं और इसका पटका डालकर मतदान करने का मतलब है कि सीधा-सीधा आचार संहिता का उल्लंघन। इस पर मुख्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधीश हमीरपुर को चिट्ठी लिख कार्रवाई करने का निवेदन भी किया। करवाई समयबंद तरीके से होगी इसका

Read more

व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने किया बूथों का निरीक्षण, 100 मीटर के दायरे से हटवाए पोस्टर-बैनर

हमीरपुर 01 जून। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने शनिवार को जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर और नादौन के लगभग 20 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों, सभी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. कुंदन यादव ने कुछ मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे के भीतर लगाए गए पोस्टरों-बैनरों और अन्य प्रचार सामग्री को तुरंत हटवाया। उम्मीदवारों

Read more

100 प्रतिशत दिव्यांग राजन ने अपनी 80 साल की माता के साथ मतदान किया

हमीरपुर 01 जून। आज लोकतंत्र के प्रति समर्पण  का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, 100 प्रतिशत दिव्यांग राजन कुमार ने अपनी 80 वर्षीय माता प्रीतो देवी के साथ भगेटू बूथ नंबर 85 ग्राम पंचायत भगेटू में मतदान किया। इसके माध्यम से उन्होंने समाज के सभी वर्गों को यह संदेश दिया कि मताधिकार का उपयोग प्रत्येक नागरिक का न केवल अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है। राजन कुमार, जिनका पूरा जीवन शारीरिक चुनौतियों से भरा रहा है, ने अपने दृढ़ निश्चय और साहस से आज मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उनकी माता,  प्रीतो देवी जो अपनी उम्र और शारीरिक

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने परिवार सहित किया मतदान

ऊना, 1 जून. चुनाव के महापर्व में अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज ऊना में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने डीसी कॉलोनी में राजकीय प्राथमिक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में अपनी माता कमलेश लाल और धर्मपत्नी रेणु के साथ मतदान किया।

Read more

हमीरपुर में स्थापित पिंक पोलिंग बूथ जहां केवल महिला अधिकारी-कर्मचारी ही मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाएंगी।

हमीरपुर में स्थापित ग्रीन पोलिंग बूथ जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा

मॉरीशस से आये दल को अनुपम कश्यप ने विस्तार पूर्वक दी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

शिमला 31 मई || मॉरीशस निर्वाचन आयुक्त कार्यालय से आये दल ने आज यहाँ लोकसभा चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दल में निर्वाचन आयुक्त मॉरीशस एम.आई. अब्दुल रहमान और प्रधान निर्वाचन अधिकारी फटागर रोसीदा बीबी शामिल रहे। रिटर्निंग अधिकारी, 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र अनुपम कश्यप ने दल के सदस्यों का स्वागत किया तथा उन्हें लोकसभा चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दल के सदस्यों को लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों

Read more

रिटर्निंग अधिकारी ने की समस्त मतदाताओं से मतदान करने की अपील

शिमला 31 मई || शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने आज यहां जिला के समस्त मतदाताओं से 01 जून, 2024 को लोकतंत्र के महापर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। अनुपम कश्यप ने कहा कि 4-शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र में जिला शिमला, सिरमौर एवं सोलन के कुल 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें से जिला शिमला का रामपुर विधानसभा क्षेत्र मण्डी लोकसभा में शामिल है। उन्होंने कहा कि 4-शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल 13 लाख 46 हजार 369 मतदाता हैं वहीं कुल 2 हजार 83 मतदान केन्द्र आते हैं,

Read more

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिलाधीश ने जारी किए आदेश

हमीरपुर 31 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने विशेष आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेश के अनुसार मतदान की समाप्ति के समय यानि शनिवार शाम 6 बजे तक की 48 घंटे की अवधि के दौरान जिला में किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान, होटल, रेस्तरां और ढाबों इत्यादि में शराब की बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। एक अन्य आदेश के अनुसार मतदान के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी मतदाता को प्रभावित करने

Read more

सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 31 मई। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव की अंतिम तैयारियों के बीच संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने शुक्रवार को हमीरपुर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में शुक्रवार सुबह शुरू हुई मतदान टीमों की रवानगी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने मतदान टीमों को आवंटित की जा रही मतदान सामग्री और मतदान टीमों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद श्याम लाल पूनिया ने इसी

Read more

01 जून को सभी नोडल अधिकारियों के साथ प्रातः 4.45 बजे आयोजित होगी बैठक – अनुपम कश्यप

शिमला 31 मई || जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में मतदान के दिन चुनाव संबंधी निगरानी के लिए तैनात कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ प्रातः 4.45 बजे बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय में किया जाएगा, जिसके पश्चात् 5 बजे से सभी अपना कार्य आरम्भ करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में मतदान के दिन चुनाव से संबंधी निगरानी रखने के लिए नोडल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है ताकि मतदान के दिन सभी प्रकार की रिपोर्ट का समय रहते निष्पादन हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 01 जून को सभी पोलिंग

Read more

रिटर्निंग अधिकारी ने दिलाई मतदाता शपथ

शिमला 31 मई || रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोज़ना हाॅल में उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। अनुपम कश्यप ने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि 01 जून, 2024 को सभी लोग अपने मत का आवश्यक रूप से प्रयोग करें तथा लोकतंत्र की मजबूती का हिस्सा बनें। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस लोकतंत्र के सम्मान में आवश्यक रूप से वोट का इस्तेमाल करे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति

Read more

ऊना में ‘मैराथन फॉर डेमोक्रेसी’ से शत प्रतिशत मतदान का संदेश

ऊना, 31 मई। ऊना जिले में लोकसभा आम निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर 31 मई को ऊना शहर में ‘मैराथन फॉर डेमोक्रेसी’ का आयोजन किया गया। 1 जून को चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत आयोजित इस मैराथन को जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन ऊना के इंदिरा मैदान से आरंभ होकर पुराने बस अड्डे में संपन्न हुई। इस मौके उपायुक्त ने लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया

Read more