मैगा मॉक एक्सरसाइज में किया बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास
हमीरपुर 14 जून। बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदा से बचाव एवं प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के अभ्यास के लिए शुक्रवार को जिला हमीरपुर में भी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की निगरानी में मैगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए पूर्व निर्धारित परिदृश्य के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जिला हमीरपुर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद जिला के विभिन्न उपमंडलों में पांच स्थानों पर बाढ़ एवं भूस्खलन में लोगों के फंसने की सूचनाएं प्राप्त हुईं। बाढ़ एवं भूस्खलन के खतरे और वहां लोगों के
Read more