Bilaspur जिला में मनरेगा के अंतर्गत चलेगा हरित बिलासपुर अभियान
बिलासपुर || 29 जून 2024 || जिला बिलासपुर में मनरेगा योजना के अन्तर्गत “हरित बिलासपुर” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विकास खण्ड घुमारवी और झंडूता के सभी ग्राम पंचायतों में पौधारोपण करवाया जाएगा। यह जानकारी विकासखंड अधिकारी विपिन ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधारोपण करवा सकता है। मरेगा के अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति अधिकतम राशि 1 लाख रूपए तक पौधारोपण करवा सकता है, जिसमें मनरेगा योजना के नियमों को पालन करते हुये 60000 रूपये मजूदरी पठक तथा 40000 रूपये के सामग्री घटक
Read more