विश्व आदिवासी दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिकांग पिओ || 09 अगस्त, 2024 || विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण किन्नौर द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शुदारंग में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी किन्नौर जितेंद्र सैनी ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है ताकि महिला और बच्चे, ओद्यौगिक कामगार, बड़े पैमाने पर आपदा, हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप

Read more

कृषि विभाग जायका ने गलगल के पौधों के रोपण के लिए किसानो को किया जागरूक

बिलासपुर || 09 अगस्त 2024 || खण्ड परियोजना प्रबंधक बिलासपुर डा० देवेंदर साख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के द्वितीय चरण के माध्यम से प्रदेश सरकार किसानों को खेती-बाड़ी से ही आर्थिक स्वावलंबन की और मोडने की दिशा लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानो की आर्थिकी सुद्धढ़ करने लिए प्रशिक्षण शिविरों, उतम किस्म के पौधों और तकनीकी ज्ञान से विभाग किसानों की आय बढाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अधिकारी लगातार लाभार्थी किसानो को प्रशिक्षण व आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान

Read more

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डीसी ने की ऐहतियात बरतने की अपील

हमीरपुर 09 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार जिला हमीरपुर में 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट और तेज हवाएं चलने तथा आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 11 अगस्त को भी बहुत भारी वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से दूर रहें। भारी बारिश में घर से बाहर

Read more

एस.एफ.आई द्वारा RKMV कॉलेज में धरना प्रदर्शन

शिमला  09 अगस्त, 2024 || एसएफआई आरकेएमवी ईकाई द्वारा RKMV कॉलेज के अंदर विभिन्न छात्र मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे शिमला जिला सचिवालय साथी पूजा ने कहा  की ये कॉलेज प्रशासन कैंपस खेल मैदान में अपनी गाड़ियों की पार्किंग लगाता है और छात्रों को खेल मैदान की सुविधा नहीं देता और साथ ही में उन्होंने कहा कि ये प्रशासन हर साल छात्रों को PTA फीस के नाम पर लूटता है और हर साल 600 एक्स्ट्रा फीस छात्रों से लेता है। उनका कहना है कि प्रशासन छात्रों को PTA के नाम पर न लुटें और खेल मैदान की

Read more

चुनाव में आपार धन, चुनाव समाप्त टैक्स शुरू : बिंदल

शिमला || 09 अगस्त, 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की जन विरोधी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल पर 7 रु टैक्स बढ़कर जनता पर 2500 करोड़ का कमर तोड़ बोझ डाल दिया। एचआरटीसी में सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को हटा कर जनता को त्रस्त करने का काम किया है महिलाओं को बस किराए में लाभ बंद, सामान पर शुक्ल लगाना, एचआरटीसी बसों में रियायती सुविधा का लाभ उठाने वाले सभी पुलिस कर्मियों, जेल अधिकारी, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सुरक्षा सेवाएं स्टाफ को एचआरटीसी बस

Read more

‘देखो अपना देश-पीपल्स च्वाइस 2024’ में बताएं अपना मनपसंद पर्यटक स्थल

हमीरपुर || 09 अगस्त, 2024 || भारत में प्राकृतिक सौंदर्य, वाइल्ड लाइफ, एडवेंचर, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले पर्यटक स्थलों की पहचान तथा इन्हें वैश्विक स्तर पर विकसित करने के लिए ‘देखो अपना देश-पीपल्स च्वाइस 2024’ ऑनलाइन अभियान में सभी लोग अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि वेब लिंक इनोवेटइंडिया.माईगॉव.इन/देखो-अपना-देश innovateindia.mygov.in/dekho-apna-desh/ पर लॉग इन करके आम लोग अपने मनपसंद पर्यटक स्थल के लिए वोट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन वोटिंग का मुख्य उद्देश्य भारत में पर्यटन की संभावनाओं वाले क्षेत्रों का पता लगाना और इन्हें वैश्विक स्तर पर पर्यटन की दृष्टि

Read more

पंचायती राज मंत्री 10 अगस्त को बरमू केल्टी के प्रवास पर

शिमला || 09 अगस्त, 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 10 अगस्त 2024 को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की बरमू केल्टी पंचायत के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। कैबिनेट मंत्री 10 अगस्त को सुबह 11ः40 पर केल्टी पंचायत पहुंचकर पंचायत भवन का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही वह बरमू केल्टी में चिल्ड्रन पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Read more

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य : विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 09 अगस्त, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूर्ण करने के लिए स्थानीय लोगों, विशेषकर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा महिला एवं युवक मंडल के सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के शामलाघाट में वन मंडल शिमला द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर बेहड़ा का पौधा रोपित करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा

Read more

12 अगस्त को ली जाएगी नशामुक्ति की शपथ : डीसी हमीरपुर

हमीरपुर || 09 अगस्त, 2024 || नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 12 अगस्त को जिला हमीरपुर में भी सभी स्कूल-कालेजों, विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थानों एवं कार्यालयों में नशामुक्ति की शपथ ली जाएगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बहुत जरूरी है। तभी हम अपनी युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचा सकते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और जिला के सभी शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 12 अगस्त

Read more

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल मे 80 लाख से नवनिर्मित कल्याण भवन का किया उद्घाटन

शिमला || 09 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर थे जहां उन्होंने जुब्बल मे 80 लाख की लागत से नवनिर्मित कल्याण भवन का उद्घाटन किया। यह भवन जिला शिमला का पहला कल्याण भवन है। भवन के सभागार मे हुए एक समारोह मे शिक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस भवन के बनने से विभाग को जहां एक ओर अपने कार्यों के निष्पादन मे सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर विभाग को अतिरिक्त किराया भी नहीं देना होगा। गौरतलब है कि कल्याण भवन के निर्माण से पूर्व सामाजिक

Read more

मुख्य मार्गों पर लगाए जाए आपातकालिन नंबर व स्पीड़ लिमिट साईन बोर्ड़ : एल.आर.वर्मा

नाहन || 09 अगस्त, 2024 || जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन आज अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी एल0 आर0 वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन, पुलिस और सम्बन्धित विभागों को यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व उचित कार्रवाई करनी होगी ताकि जिला में दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है इसलिए हमें सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत गंभीरता से तीन बिंदुआें पर कार्य करने की

Read more

कृषि मंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

ऊना || 03 अगस्त, 2024 || ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समरोह में परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 15 अगस्त को कृषि मंत्री एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी

Read more

मुफ्त कानूनी सहायता और राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं

हमीरपुर 09 अगस्त। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत मझियार में संयुक्त रूप से एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। विश्व आदिवासी दिवस और मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत आयोजित इस संयुक्त जागरुकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें से सबसे महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग

Read more

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इस दिन आएंगे राजगढ

नाहन || 09 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 12 अगस्त को राजगढ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शावगा में चल रही अंडर-14 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर वे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करेंगे तथा जन समस्याएं भी सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

उद्योग मंत्री के सिरमौर दौरे में आंशिक संशोधन

नाहन || 09 अगस्त, 2024 || सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान के 3 दिवसीय सिरमौर जिला प्रवास कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन हुआ है अब वह 9 व 10 अगस्त, 2024 को राजगढ में जन समस्याएं सुनेंगे।

Read more

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी का हल्ला बोल 

शिमला || 08 अगस्त, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विवि के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय ईकाई ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने प्रमुखता से NEP लागू करने की मांग को उठाया परिषद का कहना है की समस्त देश भर में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है परंतु प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अभी तक नई शिक्षा नीति को लागू नहीं किया गया जिसका परिषद विरोध करती है। साथ ही साथ इकाई उपाध्यक्ष हनी शर्मा ने

Read more

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो : तुषार डोगरा

शिमला || अगस्त 08, 2024 || एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के हिमाचल प्रांत के मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा और अराजकता से ग्रसित है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के त्यागपत्र देने और देश छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था सर्वथा निष्प्रभावी हो चुकी है. इस अराजक स्थिति में वहाँ के अतिवादी जिहादी तत्वों ने हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया है। तुषार डोगरा ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों

Read more

12 अगस्त से 14 अगस्त को परिचय सत्र का आयोजन

नाहन || 08 अगस्त, 2024 || डॉ यशवंतसिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में प्रथम वर्ष के विधार्थियों हेतू ओरिएंटेंशन अथवा परिचय सत्र का आयोजन आगामी 12 अगस्त से 14 अगस्त को किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य आदरणीय डॉ प्रेमराज भारद्वाज ने बताया कि यह परिचय सत्र नए कालेज आने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम सत्र रहता है, जिसमें महाविद्यालय की , आईक्यूऐसी सेल के तत्वावधान में आयोजित इन सत्रों में नवांगतुक विधार्थियों को महाविद्यालय में स्वागत करते हुए आगामी तीन वर्षों की पाठ्यक्रम गतिविधियों, कोर्स के भविष्य के लिए क्या परिणाम होंगे, कालेज में कौन-कौन से एडमिशन सब्जेक्ट रहेंगे के

Read more

स्कूलों में बच्चों को डेंगू व जल जनित रोगों से बचाव की दे जानकारी -उपायुक्त

नाहन || 08 अगस्त || जिला सिरमौर में डेंगू के बढ़ते मामलों के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने की। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू व जल जनित रोगों से निपटने के लिए जीवन रक्षक दवाऐं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को आवश्यक दवाऐं उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पाठशाला में प्रातःकालिन सभा में बच्चों को डेंगू बुखार व जल जनित रोगों से बचाव बारे जानकारी

Read more

लोक निर्माण मंत्री 09 अगस्त को होंगे शामलाघाट के एक दिवसीय प्रवास पर

शिमला || 08 अगस्त, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 9 अगस्त 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शामलाघाट के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री प्रातः 11:30 बजे शामलाघाट पहुंचेंगे और वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ ही वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शामलाघाट में नए भवन का शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Read more