विधान सभा उपाध्यक्ष ने गत्ताधार में सुनी जन समस्याएं

नाहन || 12 अगस्त, 2024 || विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज संगड़ाह उपमंडल के गत्ताधार में सांगना, सताहन ,भलाड-भलौना पंचायतों से आए जन प्रतिनिधियों, महिला मंडल, व लोगों की समस्याओं व मांगो को सुना। इस अवसर लोगों द्वारा उपाध्यक्ष के सम्मुख बिजली, पानी, सड़क निर्माण सम्बन्धी समस्याएँ रखी गई। इनमे से अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया तथा शेष समस्याओ व मांगो का शीघ्र समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए । इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि विकास की गति रुकनी नहीं चाहिए वे इस क्षेत्र के विकास

Read more

नशे के खिलाफ युवाओं से आगे आने का किया आह्वान : कुलदीप तंवर

12 || अगस्त, 2024 || अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के नेतृत्व ने प्रदेश भर में नशे के मुद्दे पर युवाओं से चर्चा की और उन्हें नशे के खिलाफ अभियान में आगे आने का आह्वान किया। समिति ने जनजातीय जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ‘युवाओं के साथ सीधा संवाद’ थीम के साथ समाज में बढ़ते नशे पर युवाओं से चर्चा की। तीन पीढ़ियों में संवाद का सिलसिला रहा। वरिष्ठ नेतृत्व के अलावा समिति के वयोवृद्ध और वरिष्ठ साथी प्रो. टी.डी. वर्मा, प्रो. गुलाटी, प्रो. बी.एस. पंवर, प्रो. के.एस. धीर, उर्मिल ठाकुर, हीरानन्द शांडिल

Read more

भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न, बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से रहे उपस्थित 

शिमला 11 अगस्त, 2024 || भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विली पार्क में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहें। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया की विधायक दल में आपदा में मृत लोगो को लेकर एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव ने प्रदेश में आई आपदा को अति दुर्भाग्यपूर्ण बताया गाया साथ ही बैठक में 2 मिनट का मौन भी रखा गया। उन्होंने बता को भाजपा विधायक दल 25 से 28 विधायकों का हुआ और लोक सभा में भाजपा ने भारी जीत प्राप्त

Read more

उपायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया हालात का जायजा, प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

ऊना || 11 अगस्त, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सरकारी मशीनरी को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य तेजी से और प्रभावी रूप से जारी रखें ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की तत्परता और प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रविवार को हुई भारी बारिश से ऊना जिले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. बाढ़ की

Read more

हर घर तिरंगा अभियान, बिंदल ने किया शुभारम्भ, 11 अगस्त से 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर चलाया जाएगा अभियान

शिमला || 13 अगस्त, 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हर घर तिरंगा अभियान का सुभारंभ प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर से किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर,सोशल मीडिया प्रभारी सुशील राठौर, राजेश घई उपस्थित रहें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश और प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा है। जैसा की हम सभी जानते है, देश मे गणतंत्र दिवस या फिर

Read more

चौड़ू की महिलाएं ने सीखे खिलौने बनाने, आरसेटी ने आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर

हमीरपुर || 12 अगस्त, 2024 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने नादौन उपमंडल के गांव चौड़ू की महिलाआंे के लिए 13 दिवसीय खिलौना निर्माण एवं विक्रेता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान महिलाओं को खिलौने बनाने और इनके विक्रय के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। नीलम राणा ने महिलाओं को खिलौना निर्माण के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा उन्हें प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया। जबकि, रविंद्र शर्मा और निर्मला देवी ने महिला प्रशिक्षुओं का मूल्यांकन किया। आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के 18-45 वर्ष तक के

Read more

कांग्रेस सरकार जनता पर एक के बाद एक लगातार बोझ डाल रही है : बिंदल

शिमला || 12 अगस्त, 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार जो मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है, हिमाचल की जनता के उपर एक के बाद एक लगातार बोझ डाल रही है। कहां तो यह सरकार वोट लेने से पहले घोषणाएं करती रही कि महिलाओं को राहत मिलेगी, महिलाओं को पैसा मिलेगा, युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, किसानो का दूध 100 रू0 लीटर बिकेगा, गरीब आदमी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी न जाने क्या-क्या घोषणाएं होती रही परन्तु जब से यह सरकार सत्ता में आई

Read more

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट पर sfi का प्रदर्शन

शिमला || 10 अगस्त, 2024 || एसएफआई संजौली इकाई द्वारा पिछले कल महाविद्यालय में हुई हिंसा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। पिछले कल संजौली महाविद्यालय में एसएफआई द्वारा महाविद्यालयों की मांगों को लेकर धरना किया जा रहा था जिसमें एक अध्यापक द्वारा एसएफआई के कैंपस सचिव अंशुल के साथ हाथापाई की गई है। इसी कार्यवाही को लेकर आज एसएफआई संजौली इकाई द्वारा महाविद्यालय प्रशासन का घेराव किया गया लेकिन प्रशासन का रवैया बिलकुल नकारात्मक रहा। एसएफआई का मानना है की इस तरह की घटना महाविद्यालय में अध्यापकों द्वारा करना कहीं न कहीं कैंपस डेमोक्रेसी को खत्म करने का काम

Read more

12 से 24 अगस्त तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

रिकांग पिओ || 10 अगस्त, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवम जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 12 से 24 अगस्त, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवम शिलान्यास करेंगे तथा जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे व आम लोगों के साथ जनसमस्याओं को सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 11 अगस्त को सायं 06 बजे कल्पा पहुंचेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 12 अगस्त  को वह पूह ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा सायं 04 बजे ग्रीष्म

Read more

प्रदेश के नए पंचायत भवन एक जैसे ही दिखेंगे : अनिरूद्ध सिंह

शिमला || 10 अगस्त, 2024 || प्रदेश में बनने वाले नए पंचायत भवन एक जैसे ही दिखेंगे। प्रदेश में एक ही तरह के नए पंचायत भवन निर्मित किए जा रहे है। इन भवनों की ड्राइंग से लेकर भवन शैली तक एक रूपता अपनाई जा रही है। यह बात हिमाचल प्रदेश सरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा में एक दिवसीय प्रवास के दौरान पंचायत बरमु केल्टी चिल्ड्रन पार्क में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए बन रहे पंचायत भवनों में एक ही रंग होगा। एक ही प्रकार की टाईलें, खिड़कियां, दरवाजें और

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने किया तीन दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव पूह का शुभारंभ

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा द्वारा आज जिला के पूह विकास खंड में 10 से 12 अगस्त, 2024 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव पूह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले एवम त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और जनजातीय जिला किन्नौर तो अपनी समृद्ध संस्कृति, वेश-भूषा, खान-पान व पहरावे के लिए पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाए हुए है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम हमारी समृद्ध संस्कृति का पालन करते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के लिए संजोए रखने में अपनी भूमिका अदा करें।

Read more

भारी बारिश से हुए नुक्सान का विधायक अजय सोलंकी ने लिया जायजा, फौरी राहत राशि जल्द जारी करने के दिए निर्देश

नाहन || 10 अगस्त, 2024 || जिला मुख्यालय नाहन में बीती रात हुई बारिश से वार्ड नंबर 5 के हाउसिंग बोर्ड के साथ लगते पूर्विया मोहल्ला में काफी नुकसान पहुंचा था। सूचना मिलते ही शनिवार को विधायक अजय सोलंंकी मौके समेत अन्य कांग्रेसी पद्दधिकारी मौके पर पहुंचे और भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। दरअसल शहर के पूर्विया मोहल्ला में जगह-जगह लोगों के घरों में पानी घुस गया था। वन्ही रास्तों को भी क्षति पहुंची है। यहां राजकुमार के घर में घुसे पानी से फ्रिज व अन्य कीमती सामान को नुकसान पहुंचा है। राजकुमार ने बताया कि बारिश

Read more

Dc Una ने किया बहडाला कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म का दौरा

ऊना || 09 अगस्त, 2024 || उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने ज़िला में कड़कनाथ मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बहडाला गांव में स्थित पोल्ट्री फार्म का दौरा किया। इस पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ व देसी नसल की मुर्गियांे का पालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने पोल्ट्री फार्म के मालिक भूपिन्द्र सिंह से इस व्यवसाय बारे बारीकी से जानकारी हासिल की ताकि ज़िला में इस व्यवसाय के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि कड़कनाथ मुर्गे को पालना आसान होता है और रखरखाव में

Read more

91 पुरुष एवं महिला वार्डर के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

बिलासपुर || 09 अगस्त 2024 || जिला एवं मुक्त कारागार बिलासपुर के अधीक्षक नोखू राम भारद्वाज ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कारागार विभाग हि० प्र० द्वारा जारी पत्र संख्या 2-6/98-जेलज-V -(11773) -5210- 11 दिनाक 09 अगस्त 2024 के अनुसार कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग, हिमाचल प्रदेश में पुरुष एवं महिला वार्डर के 91 पदों पर अनुबंध आधार पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 28 जुलाई 2024 रविवार को दोपहर 12:00 बजे शिमला, मण्डी एवं धर्मशाला में आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त लिखित परीक्षा का परिणाम तैयार कर दिया गया है और अभ्यार्थी अपना परीक्षा

Read more

11 अगस्त को पावर स्टेशन से की जाएगी फ्लशिंग, सतलुज नदी से दूरी बनाए रखें लोग

शिमला || 09 अगस्त, 2024 || नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन रामपुर के उत्तरी क्षेत्र लोड डिस्पैच सेंटर (एनआरएलडीसी) द्वारा अपस्ट्रीम पावर स्टेशन 1000 मेगावाट करछम वांगटू एचपीएस और 300 मेगावाट बसपा की निर्धारित फ्लशिंग 11 अगस्त 2024 को की जाएगी। रात्रि 12 बजे से सायं 04 बजे तक नाथपा बांध से 1000 क्यूमेक से 1500 क्यूमेक तक पानी छोड़ा जाएगा। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जलाशय के फ्लशिंग की महत्वपूर्ण योजनाबद्ध गतिविधि के चलते लोगों से 11 अगस्त को नदी के किनारों के पास न जाने की अपील की गई है। इसके

Read more

वार्डर हेतू ली गई परीक्षा परिणाम देख सकते है कारागार विभाग की भर्ती वैबसाइट पर-चम्बयाल

नाहन || 09 अगस्त, 2024 || उप अधीक्षक, आदर्श कारागार नाहन विनोद कुमार चम्बयाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त, 2024 को शिमला, मण्ड़ी एवं धर्मशाला में कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग, हि0प्र0 में 91 पदों पर पुरूष एवं महिला वार्डर के पदों के लिए अनुबन्ध आधार पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस लिखित परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया गया है। उन्होने बताया कि अभ्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम कारागार विभाग की भर्ती वैबसाइट ी https://hpprisons.com     पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लोगिन करके देख सकते है। इसके अलावा

Read more

शिक्षा मंत्री ने राथल मेले मे की शिरकत, बोले अगले साल से जिला स्तर पर मनाया जायेगा राथल मेला

शिमला || 09 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राथल मेले मे शिरकत की। गौरतलब है कि यह मेला सदियों से मनाया जा रहा है और स्थानीय जनता की आस्था का प्रतीक है। इस मेला में क्षेत्र के 4 प्रमुख देवता बनाड़, देशमौलिया, पवासी और गुडारू भाग लेते है जिनका सम्बन्ध क्रमशः मांदल, ढाडी, भोलाड़ और छुपाड़ी गाँव से है। इस मेला में स्थानीय जनता के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्र रोहड़ू से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेते है। उन्होंने बताया की मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक

Read more

2 करोड़ की लागत से निर्मित होगा शामलाघाट स्कूल का भवन : विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 09 अगस्त, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शामलाघाट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शामलाघाट में 02 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नए भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में उच्च गुणवत्ता लाने तथा बच्चों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों मे बच्चों के दाखिले की संख्या हर साल कम होती जा रही है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि

Read more

जेएनवी पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

ऊना || 09 अगस्त, 2024 || जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक एनवीएस की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होगी। उपायुक्त ने जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों एवं शिक्षकों से अपने स्कूलों में बच्चों को जेएनवी में प्रवेश के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय समिति, सह-शैक्षिक

Read more

जेल वार्डर परीक्षा का परिणाम तैयार

हमीरपुर || 09 अगस्त, 2024 || कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों के लिए 28 जुलाई को शिमला, मंडी और धर्मशाला में आयोजित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम तैयार कर दिया गया है। विभाग के महानिदेशक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा का परिणाम विभाग की वेबसाइट पर अपनी रजिस्टर्ड आईडी से लॉग इन करके देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की जिलावार एवं श्रेणीवार सूची भी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी तथा उन्हें शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

Read more