मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जनजातीय लोगों के हितैषी – जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ || 25 सितंबर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के प्रवास के पहले दिन जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत पौण्डा के काचे गांव में 62 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले विष्णु नारायण सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 36 लाख 35 हजार रुपये की राशि से निर्मित पेयजल योजना काचे-कंगोस के स्त्रोत-विस्तार का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने काचे तथा विकासनगर गांव के आम जनमानस की समस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके

Read more

पंचायतीराज संस्थाओं के 8 पदों के लिए मतदान 29 को

हमीरपुर 24 सितंबर। जिला की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए 8 पदों पर उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला परिषद वार्ड बगेहड़ा के सदस्य के लिए विकास खंड सुजानपुर और विकास खंड बमसन की कुल 15 ग्राम पंचायतों खैरी, बैरी, रंगड़, टीहरा, जंगल, बीड़-बगेहड़ा, चलोह, जोल-पलाही, ठाणा धमड़ियाणा, डेरा, बजरोल, भेरड़ा, कक्कड़, जंदड़ू और खनौली में मतदान होगा। इसके अलावा विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा में प्रधान, विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत स्वाहल तथा विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत भदरोल में उपप्रधान के

Read more

उपायुक्त ने एफसीए के 59 लंबित मामलों के निपटारे के लिए की समीक्षा

बिलासपुर 24 सितंबर – उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मंगलवार को बचत भवन में जिला बिलासपुर में वन संरक्षण अधिनियम की  गठित कमेटी की अध्यक्षता की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जिला बिलासपुर में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के लंबित 59 मामलों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को वन विभाग के साथ तालमेल बिठाकर एफसीए के लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को सभी यूजर एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया ताकि लंबित मामलों का जल्दी से जल्दी निपटारा हो सके। उन्होंने कहा कि जिन मामलों की फॉरेस्ट क्लीयरेंस

Read more

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

नाहन, 24 सितम्बर। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्र की तथा अपनी व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित कुछ माँगें भी रखी गई। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपा

Read more

किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगी मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना

ऊना, 24 सितंबर। मछली पालन अब सिर्फ आमदनी का सहायक साधन भर नहीं है, बल्कि यह एक प्रमुख आर्थिक गतिविधि के रूप में स्थापित हो चुका है, जो स्थायी आजीविका और समृद्धि का माध्यम बन सकता है। इसमें भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आर्थिकी को सशक्त करने और बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना की शुरुआत की है। यह योजना प्रदेश में न केवल मछली पालन को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि ग्रामीण आर्थिकी को भी एक नया आधार प्रदान करेगी, जिससे

Read more

उपायुक्त ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा का निरीक्षण

नाहन || 23 सितम्बर 2024 || -उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा का औचक निरीक्षक किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा मीड डे मील कर्मचारी से बातचीत की। उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढ़ांचे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य को अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगने को भी कहा।   उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक ही स्कूली बच्चों में अध्ययन को लेकर आ रही कमी को परख सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को 

Read more

चालू वित्तीय वर्ष मे जून 2024 तक 36296 किसान क्रेडिट कार्ड जारी- डा0 निधी पटेल

बिलासपुर || 23 सितम्बर 2024 || वर्ष 2024-25 की वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत जून 2024 तक के परिणामों तथा उपलब्धियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीसी डॉ. निधि पटेल ने की। बैठक में जिले में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना चालू वित्त वर्ष के अंतर्गत जून 2024 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक

Read more

राज्यपाल 24 सितम्बर को फागू में स्वच्छ भारत दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

शिमला  || 23 सितम्बर, 2024 || राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल 24 सितम्बर, 2024 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत फागू के एप्पल ब्लॉसम होटल में प्रातः 11 बजे स्वच्छ भारत दिवस समारोह में शामिल होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान राज्यपाल पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्तालाप करेंगे। इसके पश्चात, राज्यपाल उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाएंगे और स्वास्थ्य जांच शिविर व पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्यपाल होटल के साथ लगते पंचायत घर के प्रांगण में सफाई

Read more

आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल न० को भी अवश्य अपडेट करवाएं- निधि पटेल

बिलासपुर || 23 सितम्बर 2024 || अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर निधि पटेल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला में आधार कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने लोगो से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल न० को अपडेट करने का आग्रह किया, ताकि आधार के तहत मिलने वाली विभिन्न योजनाओ की सूचना व अन्य लाभ मिल सके। उन्होंने आधार कार्य से सम्बन्धित विभागों को आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलावासियों से अपने-अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग 10 वर्ष

Read more

उप मुख्यमंत्री ने रेणुका विधान सभा क्षेत्र में किए 2.04 करोड के उदघाटन

नाहन || 23 सितम्बर 2024 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र की तहसील ददाहू में 90 लाख से निर्मित ग्राम पंचायत कोटि धीमान की हरिजन बस्ती भारसरथ रहिया खाला और कियार के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना और ग्राम पंचायत ददाहू के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से तैयार उठाऊ जल आपूर्ति योजना के संवर्धन एवं सुधार कार्य का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री व विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने श्री रेणुका जी

Read more

स्वीप के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए एकलव्य कला मंच सम्मानित

ऊना || 23 सितंबर 2024 || ऊना जिला प्रशासन ने लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम सेे मतदाता जागरूकता और सहभागिता प्रोत्साहन में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच को सम्मानित किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने उन्हें सोमवार को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। बता दें, आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों और स्लोगन के माध्यम से लोगों को

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने 16 मील में किया राज्य सहकारी बैंक की 262 वीं शाखा का शुभारंभ

शिमला ||  23 सितम्बर, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज 16 मील धामी में हिमाचल प्रदेष राज्य सहकारी बैंक की 262 वीं शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि राज्य सहकारी बैंक आम-जनमानस के साथ-साथ किसानों-बागवानों तथा बरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं एवं अकांक्षाओं को पूर्ण करने में अहम भूमिका निभा रहा है जिससे सहकारी बैंक की आमदनी में भी बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक द्वारा विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ-साथ गरीब परिवारों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई है जिसके माध्यम से बहुत कम दरों

Read more

मतदान क्षेत्रों के भीतर शराब और अन्य पदार्थों की बिक्री, खानपान और वितरण पर रहेगा प्रतिबंध

बिलासपुर || 23 सितम्बर 2024 ||  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि विकास खंड सदर जीपी पलासला के जीपी नम्होल, विकास खंड घुमारवीं के जीपी बम और विकास खंड झंडूता के जीपी मलांगन और जीपी बलघाड़ में प्रधान और वार्ड सदस्य के पद के लिए 29 सितम्बर को उप-चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि प्रधान और वार्ड सदस्य के पद के लिए मतगणना मतदान की तिथि को पंचायत मुख्यालय या अन्य स्टेशनों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए मतदान क्षेत्रों के भीतर

Read more

निर्धारित समय से पूर्व 48 घंटे की अवधि के दौरान सार्वजनिक बैठकों पर पाबन्दी रहेगी- उपायुक्त

बिलासपुर || 23 सितम्बर 2024 ||  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के 29 सितम्बर को होने वाले उप-चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 158-बी के प्रावधानों के तहत मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से पूर्व 48 घंटे की अवधि के दौरान सार्वजनिक बैठक पाबन्दी रहेगी। उन्होने आदेशों मेे कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव के संबंध में कोई सार्वजनिक बैठक नहीं बुलाएगा, न ही उसमें भाग नहीं लेगा, शामिल नहीं होगा या उसे संबोधित नहीं करेगा, चलचित्र,

Read more

मतदान केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार के हथियारों ले जाने की अनुमति नहीं होगी- उपायुक्त

बिलासपुर || 23 सितम्बर  2024 || जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि 29 सितम्बर को पंचायती राज संस्थान के उप-चुनाव 2024 के मतदान के दिन, विकास खंड सदर जीपी पलासला के जीपी नम्होल, विकास खंड घुमारवीं के जीपी बम और विकास खंड झंडूता के जीपी मलांगन और जीपी बलघाड़ में प्रधान और वार्ड सदस्य के पद के लिए मतदान होगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158 एन (1) के तहत किए गए प्रावधानों के अनुसरण मे आदेश जारी करते हुए कहा कि रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य

Read more

शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

बिलासपुर || 23 सितंबर 2024 || जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक की मौजूदगी में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग सहित पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों कैप्टन संजय, सूबेदार सरबजीत सिंह, कैप्टन बालक राम, सूबेदार जीत सिंह, सूबेदार वीर सिंह सुरेश नड्डा प्रेम सिंह सहित शहीदों के परिजनों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संदेश में उपायुक्त ने कहा

Read more

संतोष कपूर को CPIM नाहन लोकल कमेटी सम्मेलन में चुना गया सचिव

नाहन || 22 सितंबर 2024 || सीपीआईएम नाहन लोकल कमेटी का छठा त्रैवार्षिक सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया है। लोकल कमेटी सम्मेलन में संतोष कपूर को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया है। इसके इलावा 11 सदस्यीय कमेटी भी चुनी गई, जिसमें तीन स्थाई आमंत्रित सदस्य चुने गए। इन सदस्यों में बलदेव, सतपाल मान, जगदीश पुंडीर, राहुल, सेवती कमल, कुब्जा, विशाल पुंडीर, अमृत, राजेंद्र (बोबी), बिरेंद्र के अलावा स्थाई आमंत्रित सदस्यों में राम सिंह, आशा शर्मा और आशीष को चुना गया है। सम्मेलन में पिछले तीन सालों की राजनीतिक सांगठनिक समीक्षा की गई है। संतोष कपूर ने कहा कि देश

Read more

सीटू जिला कमेटी शिमला का दो दिवसीय कार्यशाला शिमला में आयोजित

शिमला ||  22 सितंबर 2024 || सीटू जिला कमेटी शिमला का दो दिवसीय कार्यशाला शिमला में आयोजित किया गया जिसमें सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम,जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, महासचिव अजय दुलटा, बालक राम, रमाकांत मिश्रा, हिमी देवी, अमित कुमार, सुनील मेहता सहित सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने के साथ ही आंदोलनात्मक गतिविधियां तेज करने का आह्वान किया गया। मोदी सरकार की मजदूर व आम जनता विरोधी नीतियों तथा चार लेबर कोडों के खिलाफ सीटू केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 23 सितम्बर को प्रदेशव्यापी ब्लैक डे मनाने का निर्णय लिया

Read more

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हो रही है हमीरपुर की कायाकल्प

हमीरपुर || 22 सितंबर 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। प्रदेश के सबसे छोटे, लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण जिले हमीरपुर का मुख्यालय अब नए ‘लुक’ में नजर आने लगा है। इस शहर का दिल कहा जाने वाला गांधी चौक हो या टाउन हॉल के आस-पास का क्षेत्र। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के साथ लगता पार्क हो या बस स्टैंड के आस-पास का क्षेत्र या फिर शहर के विभिन्न वार्डों के शौचालय। इन सभी स्थानों की कायाकल्प को देखकर सभी शहरवासी और

Read more

हिमाचल की जनता से चुन-चुनकर बदले ले रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार : बिंदल

शिमला || 22 सितंबर, 2024 || हिमाचल की जनता से चुन-चुनकर बदले ले रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पिछले कल हिमाचल प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार द्वारा प्रदेशभर में पीने के पानी की दरों की अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार हिमाचल प्रदेश का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं बचा जिसकी जेब पर कांग्रेस सरकार ने डाका न डाला हो। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का पानी पूरी तरह मुफ्त कर दिया था और आज तक पानी मुफ्त में ही

Read more