सरकारी डिपो के तेल में नहीं पाई गई है कोई भी मिलावट
हमीरपुर || 26 सितंबर || खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा है कि जिला हमीरपुर की उचित मूल्य की दुकानों में वितरित किए जा रहे सरसों के तेल में कोई भी मिलावट नहीं पाई गई है और इन दुकानों से लिया गया तेल का कोई भी सैंपल फेल नहीं हुआ है। बड़सर में सरसों के तेल के सैंपल फेल होने और तेल में मिलावट के समाचारों के संबंध में जिला नियंत्रक ने बताया कि यह सैंपल अनियंत्रित खुले बाजार में किसी कंपनी द्वारा बिक्री किए जाने वाले सरसों के तेल का था।
Read more