विलुप्त होती लोक कलाओं पर कार्यक्रम का आयोजन लोक संस्कृति का संरक्षण आवश्यक : पद्म श्री विद्यानंद सरैक
शिमला || 27 अक्तूबर, 2024 || उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर परिसर के मुक्ताकाश रंगमंच द रिज शिमला में लोक विरासत विलुप्त होती लोक कलाओं के उत्सव का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश मंजीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा पद्म श्री विद्यानंद सरैक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । इस अवसर पर जिला किन्नौर के वीणा वादक कृष्ण लाल ने किन्नौरी वीणा की मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ जोगिंद्र सिंह हाब्बी
Read more