भगवान धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य पर नौवां आयुर्वेद दिवस आयोजित

ऊना || 29 अक्तूबर 2024 || देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर आयोजित 9वें आयुर्वेद दिवस समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आयुर्वेद मात्र एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, स्वस्थ और सार्थक बनाए रखने का प्राचीन विज्ञान है। उन्होंने लोगों से आयुर्वेद को अपनी जीवनशैली में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे जीवन में संतुलन आता है और यह हमें आधुनिक जीवन की कई स्वास्थ्य चुनौतियों से बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। मंगलवार को जिला परिषद सभागार ऊना में आयोजित इस समारोह में उन्होंने कहा कि आयुर्वेद

Read more

कढियार में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ

हमीरपुर || 29 अक्तूबर 2024 || आयुष विभाग ने मंगलवार को धनतेरस एवं धनवंतरि जयंती राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रक्तदान शिविर के अलावा जिला के अन्य चारों आयुर्वेदिक अस्पतालों बिझड़ी, लंबलू, कढियार और मनवीं में बहुविशेषज्ञता आयुष मेडिकल जांच शिविर आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने आयुर्वेदिक अस्पताल कढियार में बहुविशेषज्ञता आयुष मेडिकल जांच शिविर का शुभारंभ किया तथा लोगों को धनतेरस एवं दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। शिविर के दौरान 120 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

Read more

पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ने वॉकथॉन से दिया सतर्कता जागरुकता का संदेश

हमीरपुर || 29 अक्तूबर 2024 || सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य पर पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के उपकेंद्र हमीरपुर ने मंगलवार को ग्राम पंचायत ताल में वॉकथॉन एवं जागरुकता रैली आयोजित की। उपकेंद्र हमीरपुर के वरिष्ठ उप-महाप्रबंधक अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस वॉकथॉन में पावरग्रिड के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार और प्रियंका जैन तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लोगांे को भ्रष्टाचार उन्मूलन के तरीकों की जानकारी दी गई तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जागरुकता के नारे लगाए गए। यह रैली पूरे ताल बाजार से होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाल के पास

Read more

डीडब्ल्यूओ ने किया टूटीकंडी स्कूल का दौरा

शिमला || 29 अक्टूबर 2024 || ‘अपना विद्यालय दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम’ के अन्तर्गत आज जिला कल्याण अधिकारी शिमला केवल राम चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, टूटीकंडी का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से शिक्षा अवसरंचना को बढ़ावा कैसे दिया जा सकता है, हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार व विकास कैसे हो सकता है, कौशल-आधारित शिक्षा क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है, नशे को रोकने के लिए सार्थक उपाय क्या है, बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव पर चर्चा तथा हमारी देश की ज्वलन्त समस्याएँ जैसे जनसंख्या में वृद्धि, बेरोजगारी इत्यादि विषयों

Read more

आईटीआई के वार्षिक उत्सव में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बांटे पुरस्कार

हमीरपुर || 29 अक्तूबर 2024 || आईटीआई हमीरपुर का वार्षिक उत्सव मंगलवार को संस्थान के परिसर में मनाया गया, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर आईटीआई प्रशिक्षुओं और समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि टैक्नोलॉजी के इस युग में सभी युवाओं को अपने कौशल विकास पर विशेष रूप से फोकस करना चाहिए। कौशल विकास के बाद युवाओं को किसी भी क्षेत्र में अच्छा रोजगार मिल सकता है। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि नौकरियों के पीछे भागने के बजाय युवाओं को अपने

Read more

उपायुक्त ने पटाखों की विक्री को लेकर जारी की एडवाज़री

ऊना|| 29 अक्तूबर 2024 || जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने लोगों की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए पटाखा विक्रेताओं के लिए एडवाजरी जारी की है। उन्होंने एडवाज़ारी में पटाखा विक्रेताओं को पटाखा स्टॉलों और भंडारण वाले संस्थानों को अग्नि सुरक्षा के निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ स्टॉल बैनरों पर अग्नि सुरक्षा के निर्देशों को प्रमुखता से मुद्रित करने को कहा है। क्या करें और क्या न करें जतिन लाल ने कहा कि लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से पटाखे खरीदें और कानूनी रूप से स्वीकृत गुणवत्ता वाले पटाखे ही खरीदें ताकि दुर्घटनाओं के जोखिम

Read more

शिक्षकों का दायित्व और महत्व समाज निर्माण में सर्वाधिक : रोहित ठाकुर

शिमला || 29 अक्टूबर 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व और महत्व समाज निर्माण में सर्वाधिक है। इसलिए उनसे आशा रहती है कि वह अपने दायित्व का पूर्ण निर्वहन करेंगे और बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में अपना योगदान देंगे। शिक्षा मंत्री आज जुब्बल क्षेत्र के सनबीम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस भव्य समारोह में स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के अतिरिक्त अभिभावक एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल का समय खेल कूद और पढ़ाई के लिए होता

Read more

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 29 अक्तूबर से 01 जनवरी, 2025 तक-एडीएम

नाहन || 29 अक्तूबर 2024 || अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी, सिरमौर एलआर वर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 55-पच्छाद(अ0जा0), 56-नाहन, 57-श्री रेणुकाजी(अ0जा0), 58-पांवटा साहिब व 59-शिलाई में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 29 अक्तूबर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को सभी मतदान केन्द्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रकीरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकीरण अधिकारियों के कार्यालयों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन का कार्य किया जाएगा तथा 29 अक्तूबर

Read more

7 व 8 नवम्बर को सिक्योरिटी गार्ड्स 100 पदों हेतू कैम्पस इन्टरव्यू का आयोजन – राजेश मैहता

बिलासपुर || 29 अक्तूबर 2024 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू 7 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं तथा 8 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास व मासिक मानदेय 16500/- से 19500/- होगा। उन्होनें बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी एवं वजन 52 किग्रा होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 19-40 वर्ष के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 7 नवम्बर

Read more

मुख्यमंत्री ने गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला || 29 अक्तूबर 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर के मंडी-भराड़ी स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शुभारम्भ किया। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नए आयाम प्रदान करते हुए यहां क्रूज, शिकारा राइड, हाउसबोट, हाई-टेक मोटरबोट, जेट स्कीज़ और वाटर स्कूटर गतिविधियों को शुरू किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं कोे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगेे। पर्यटन के साथ-साथ इस नवीन पहल से स्थानीय व्यवसायों, विशेष रूप से महिला एवं छोटे उद्यमियों को स्थानीय उत्पादों की

Read more

मोदी ने हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में 500 करोड़ की लागत से तैयार किण्वन औद्योगिक प्लांट का उद्घाटन : बिहारी

शिमला || 29 अक्तूबर 2024 || भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा घर मानते है और पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देकर साबित कर दिया कि हिमाचल मोदी जी का दूसरा घर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हमेशा हिमाचल की चिंता रहती है और जिस प्रकार से जेपी नड्डा ने केंद्र में हिमाचल का पक्ष रखा है इस सब सौगातें इसी का परिणामस्वरूप है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को यह सब देखना चाहिए, केंद्र सरकार के इन सब कदमों

Read more

जिलाधीश ने पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के लिए निर्धारित किए स्थान

हमीरपुर || 29 अक्तूबर 2024 || दीपावली के पर्व के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने जिला के भीड़-भाड़ वाले मुख्य बाजारों में 29 से 31 अक्तूबर तक पटाखों के भंडारण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद इन बाजारों से बाहर पटाखों की बिक्री के लिए अलग से स्थान निर्धारित किए हैं। जिला के पांचों उपमंडलों के एसडीएम की अनुशंसा के आधार पर जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए इन स्थानों की सूची जारी कर दी है। इस आदेश के अनुसार हमीरपुर शहर में

Read more

नेरवा अस्पताल बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान : स्वास्थ्य मंत्री

शिमला || 29 अक्टूबर 2024 || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज 3 दिवसीय नेरवा उत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नेरवा अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि नेरवा इस विधानसभा क्षेत्र का केंद्र बिंदु है और यहां पर लोगों का आना जाना भी बहुत ज्यादा है। लोगों की मांग अनुरूप नेरवा अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने

Read more

चयन आयोग ने 4 पोस्ट कोड्स की लिखित परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित

हमीरपुर || 29 अक्तूबर 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग एचपीआरसीए ने चार अलग-अलग पोस्ट कोड्स की लिखित परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि लैब असिस्टेंट पोस्ट कोड 961 के एक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में चार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 18 नवंबर को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में होगी। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर पोस्ट कोड 966 के एक पद के लिए हुई लिखित परीक्षा में पांच उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनकी

Read more

हाटी समिति चंडीगढ़ इकाई की बैठक हिमाचल भवन चंडीगढ़ मे संपन्न

चंडीगढ़ || 28 अक्तूबर 2024 || हाटी समिति चंडीगढ़ इकाई की एक बैठक हिमाचल भवन चंडीगढ़ मे इकाई के अध्यक्ष महेंद्र चौहान की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। इस बैठक मे केंद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष फ़क़ीर चंद चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक मे आज तक हाटी मुद्दे की प्रगति पर चर्चा हुई और यह तय हुआ कि इस मुद्दे पर एक समान विचार रखने वाले सभी पक्षों को सिर्फ और सिर्फ मुद्दे को अज़ाम तक पहुँचाने की दिशा मे काम करना चाहिए। चंडीगढ़ इकाई के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता दिनेश चौहान ने इकाई के सभी रिकॉर्ड ठीक से मेनटेन

Read more

स्थानीय निधि लेखा समिति ने श्री रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया

श्री रेणुका जी || 26 अक्तूबर 2024 || जिला सिरमौर में आज स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न व समिति के सदस्य सतपाल सत्ती, केवल सिंह पठानिया तथा विवेक शर्मा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन श्री रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया व श्री रेणुका जी मंदिर में शीश नवाया। नाहन विधान सभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी भी समिति के साथ उपस्थित रहे। समिति ने श्री परशुराम मंदिर के भी दर्शन किए और श्री रेणुका झील की परिक्रमा की। इसके उपरांत, स्थानीय निधि लेखा समिति के सदस्यों ने रेणुका जी बांध परियोजना के

Read more

मिनी आंगनवाड़ी को 9 माह से वेतन नहीं, तो वहीं मिड डे मील वर्करज को भी नहीं मिला अप्रैल माह से बढ़ा मानदेय

नाहन || 27 अक्तूबर 2024 || सीटू जिला कमेटी जिला सिरमौर की बैठक इंदिरा तोमर की अध्यक्षता में नाहन में सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा की कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू लगातार संघर्ष कर रही है। सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार व सीटू जिला कमेटी सदस्य इंदिरा तोमर ने कहा कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हज़ार रुपये घोषित करने की मांग काफी लम्बे समय से केंदर और प्रदेश सरकारों से की जाती रही है। सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार और इंदु तोमर

Read more

शिक्षा मंत्री का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

शिमला || 27 अक्टूबर 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 और 30 अक्टूबर, 2024 को जुब्बल- कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 29 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे जुब्बल (गुंटू) में सनबीम इंटरनेशनल स्कूल, जुब्बल में वार्षिक दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी कार्यालय जुब्बल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। शिक्षा मंत्री 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे कुठारी में पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह कुठारी में प्राथमिक

Read more

भोरंज के नागरिक अस्पताल में लोगों को मिल रही हैं बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं

हमीरपुर || 27 अक्तूबर 2024 || हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक आदर्श चिकित्सा संस्थान विकसित करने तथा लोगों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बहुत ही सराहनीय परिणाम सामने आने लगे हैं। इससे लोगों को स्वास्थ्य की जांच तथा आम बीमारियों के उपचार के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय या अन्य बड़े अस्पतालों में जाने की जरुरत नहीं पड़ रही है। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों, अल्ट्रासाउंड और कई अन्य टैस्टों की सुविधा घर के पास ही

Read more

हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 29 को

हमीरपुर || 27 अक्तूबर 2024 || गुजरात के वडोदरा में 117 पदों को भरने के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध कंपनी इनोवेशन लिमिटेड 29 अक्तूबर को सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी। जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इन पदों के लिए चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 31,500 रुपये मासिक वेतन, ईपीएफ, ईएसआईसी, आवास और अन्य सुविधाएं मिलंेगी। उनके लिए महीने में 26 कार्य दिवस होंगे तथा डयूटी की अवधि 8 से 12 घंटे तक हो सकती है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेवानिवृत्त कैप्टन बलवान सिंह के मोबाइल नंबर

Read more