उद्योग मंत्री का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन || 20 नवम्बर 2024 || उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 21 से 23 नवम्बर तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेगें। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 21 नवम्बर को शिलाई में जन समस्याओं का निराकरण करेंगे तथा 22 नवम्बर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह कफोटा में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और 23 नवंबर को नाहन चौगान में चल रही पहली ऑल इंडिया मदन पाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

Read more

आरबीआई के लोकपाल ने डिजिटल ठगी के प्रति किया आगाह

हमीरपुर || 20 नवंबर 2024 || भारतीय रिजर्व बैंक के लोकपाल कार्यालय शिमला ने रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना-2021 के तहत बुधवार को टौणीदेवी के खंड विकास कार्यालय में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के लोकपाल शिव कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए शिव कुमार यादव ने कहा कि आम लोगों के लिए डिजिटल बैंकिंग काफी सुविधाजनक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरती जानी चाहिए। क्योंकि, आजकल डिजिटल ठगी के मामले

Read more

गुटबाजी में बंटा महासंघ न मजबूत न कर्मचारी हितैषी: तारा सिंह

ऊना || 20 नवम्बर 2024 || गुटबाजी में बंटा संगठन न मजबूत और न कर्मचारी हितैषी है। यह बात हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज़िला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा सिंह ने बुधवार को महासंघ के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर ऊना के परिधि गृह में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। कार्यक्रम में ज़िला मुख्यालय के अलावा खण्ड स्तरीय कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में तारा सिंह ने कहा कि कर्मचारी महासंघ की स्थापना 20 नवम्बर 1966 को हुई थी और इसका उद्देश्य प्रदेश के कर्मचारियों को एक मंच पर संगठित करना

Read more

सुक्खू सरकार भ्रष्टाचार, घोटाला और कुव्यवस्था की प्रतीक बनी : नड्डा

शिमला || 20 नवम्बर 2024 || भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार भ्रष्टाचार, घोटाला और कुव्यवस्था की प्रतीक बन गई है। कांग्रेस सरकार के घोटाले और काले कारनामे इस हद तक निचले स्तर पर पहुँच गए हैं कि हिमाचल प्रदेश की धरोहरों की भी कुर्की की नौबत आ गई है। दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हिमाचल प्रदेश के गौरव हिमाचल भवन की कुर्की का आदेश हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को देना पड़ा है क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सेली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड को बकाये 64

Read more

दियोटसिद्ध के दुकानदारों को दी जाएगी खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग : अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 20 नवंबर 2024 || प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद एवं रोट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश एवं मंदिर के आयुक्त अमरजीत सिंह ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को इन अधिकारियों तथा दियोटसिद्ध बाजार के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधीश ने कहा कि बाबा के रोट और प्रसाद की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रोट के बनाने की तिथि

Read more

विकास कार्यों में देरी की अनुमति नहीं, उपायुक्त का सख्त संदेश

बिलासपुर || 20 नवंबर 2024 || हाल ही में शिमला में आयोजित डीसी-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी उपायुक्तों को उपमंडल स्तर पर जाकर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए थे। इस पहल में आज जिला बिलासपुर में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने उपमंडल घुमारवीं में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जल शक्ति, बिजली, लोक निर्माण, पंचायत, और पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई और जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने बनुटी में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

शिमला || 20 नवम्बर 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत डुढालटी के बनुटी में टुटू खंड की महिलाओं के लिए आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में अहम स्थान है। महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्तमान सरकार प्रयासरत हैं और निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने व उनके अधिकार सुरक्षित रखने के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है। सरकार

Read more

मंत्री राजेश धर्मानी ने नवाजे होनहार, मंत्री बोले शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास

घुमारवी || 20 नवम्बर 2024 || नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री  राजेश धर्मानी ने मिनर्वा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए स्कूल के होनहार छात्रों को नवाजा। मंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बच्चों में सृजनशीलता, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास कर सके। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार शिक्षा प्रणाली में सुधार

Read more

सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर हरोली कॉलेज में लगेगा निशुल्क प्रशिक्षण कैंप

ऊना || 19 नवम्बर 2024 || ऊना जिला प्रशासन के महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि यह प्रशिविर शिविर 20 नवम्बर से आरंभ होगा जिसमें लड़कियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, मनोबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस

Read more

जूनाला से गलियां सड़क 7 दिसम्बर तक रहेगी बंद- जिलादण्डाधिकारी

बिलासपुर || 19 नवम्बर 2024 || जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली जूनाला से गलियां सड़क पर निर्माण कार्य के सुचारू संचालन हेतु सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। यह निर्णय लोक निर्माण विभाग घुमारवीं डिवीजन के अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट, बिलासपुर अबिद हुसैन सादिक ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और हिमाचल प्रदेश सरकार की 3 जून, 2001 की अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, 7 दिसम्बर तक सड़क बंद करने और यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट करने की अनुमति प्रदान की है।

Read more

गंदगी फैंकने के कारण सेर बलौणी पेयजल योजना बंद

हमीरपुर || 19 नवंबर 2024 || उठाऊ पेयजल योजना सेर बलौणी धनेड़-2 के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेप्टिक टैंक की गंदगी फैंकने के कारण जल शक्ति विभाग ने इस पेयजल योजना को तुरंत बंद कर दिया है। जल शक्ति विभाग के उपमंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फैंकी गई गंदगी से उठाऊ पेयजल योजना सेर बलौणी धनेड़-2 का जलस्रोत प्रदूषित हो सकता है। इसलिए, ऐहतियात के तौर पर पेयजल योजना को बंद किया गया है। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के लोगों से सहयोग की अपील की है।

Read more

बंदला में M.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को मंजूरी, मंत्री राजेश धर्मानी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिलासपुर || 18 नवंबर 2024 || प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला, बिलासपुर में M.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रम को मंजूरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में उच्च तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से छात्रों को इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी, ऊर्जा प्रबंधन, बैटरी तकनीक, और हरित ऊर्जा समाधानों के क्षेत्रों में गहन ज्ञान और विशेषज्ञता

Read more

डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना में दिया जा रहा है 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण : सुमित खिमटा

नाहन || 19 नवम्बर 2024 || हिमाचल प्रदेश सरकार की डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत जिला सिरमौर में गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 लाख रुपये का ऋण एक प्रतिशत व्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ नए छात्रों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को भी दिया जाएगा। इस योजना से इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पेरा मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्साें, ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और

Read more

सुमित खिमटा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

नाहन || 19 नवम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारीयों को रोड सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए निर्देष दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को राष्ट्रीय राज मार्गों पर सड़क सुरक्षा में सुधार के दृष्टिगत दो अतिरिक्त कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों में रोड सुरक्षा

Read more

जिला के शिक्षण संस्थान बनाए जाएंगे तंबाकू मुक्त – उपायुक्त

शिमला || 18 नवम्बर 2024 || जिला शिमला में तम्बाकू नियंत्रण को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिला भर के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाया जाएगा। पहले चरण में शिमला शहर के सभी कॉलेजों को तम्बाकू मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए सभी कॉलेजों में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके अलावा, तय मानकों के अनुसार कॉलेजों को तम्बाकू मुक्त बनाया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला की जो पंचायत तम्बाकू मुक्त बनेगी,

Read more

नगर निगम को मंजूरी, हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर || 18 नवंबर 2024 || मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और यहां भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के प्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 23 महीनों के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के साथ-साथ हमीरपुर के लिए कई बड़ी योजनाएं मंजूर करके मुख्यमंत्री ने सभी जिलावासियों के दिल जीत लिए हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नगर निगम और कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय

Read more

वन मित्र भर्ती हेतु दस्तावेजों की जाँच 26 नवंबर को

शिमला || 18 नवंबर 2024 || वन मित्र भर्ती हेतु वन मंडल शिमला शहरी के वन परिक्षेत्र चौड़ा मैदान के अंतर्गत 8 बीटों (समरहिल, ग्लेन, टूटीकंडी, फागली, कैथू, भराड़ी, जाखू और खलीनी) के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की तिथि 26-11-2024 को निश्चित की गयी है। इस दिन सभी अभ्यार्थी जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) पास की है। वे सभी दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए अपने मूल दस्तावेज़ों जो कि आवेदन के दौरान जमा करवाए गए थे और प्रत्येक की तीन प्रतियों के साथ प्रातः 11:00 बजे उप मंडल अधिकारी (नागरिक) शिमला (शहरी) के कार्यालय में अपनी

Read more

बस स्टैंड के बाद हमीरपुर को नगर निगम के रूप में मिली बड़ी सौगात : अजय शर्मा

हमीरपुर || 18 नवंबर 2024 || कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐतिहासिक कदम बताया है। अजय शर्मा ने कहा कि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के बाद मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर के लिए नगर निगम के रूप में एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का कार्य तेजी से जारी है। यह हिमाचल का सबसे बड़ा बस स्टैंड होगा।

Read more

राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कल्पा में आयोजित

रिकांग पियो || 15 नवम्बर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज कल्पा में 49 लाख रुपये की राशि से निर्मित रोलर स्केटिंग रिंक का उद्घाटन किया तथा रोलर स्केटिंग रिंक/आईस स्केटिंग रिंक कल्पा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें। राजस्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 जिसके तहत भूमिहीन एवं उपेक्षित वर्गो को जमीन का मालिकाना हक मिला है, केंद्र में डॉ मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने

Read more

बिंदल ने झारखंड में किया कांग्रेस को एक्सपोज

शिमला || 15 नवंबर 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने झारखंड में तीन प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी। बिंदल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं जैसे प्रियंका गांधी, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला द्वारा दिए गए सभी चुनावी भाषणों को झारखंड के लोगों को सुनाया। इन भाषणों में कांग्रेस नेताओं ने साफ साफ कहा था कि पहली कैबिनेट में कांग्रेस सत्ता में आते ही 1 लाख नौकरियां देगी पर अभी हिमाचल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में उल्टा नौकरियां छीनने

Read more