भाजपा के अब 74 से बढ़कर 171 संगठनात्मक मंडल होंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की आधिकारिक घोषणा

शिमला || 07 दिसंबर 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने घोषणा करते हुए बताया कि जैसे कि विदित है हिमाचल प्रदेश में चुनाव अधिकारी के रूप में सांसद डॉ राजीव भारद्वाज कार्य कर रहे हैं और एक डिलिमिटेशन समिति का गठन किया गया था जिसके अंतर्गत प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कूपर की अध्यक्षता में यह कार्य सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि केंद्र नेतृत्व की स्वीकृति के उपरांत भाजपा हिमाचल प्रदेश के 171 संगठनात्मक मंडल बन गए है, पहले इन मंडलों की संख्या 74 थी। बिंदल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं जिसके

Read more

प्रदेश सरकार की मदद से लगाई मशरूम यूनिट, हो गए मालामाल

हमीरपुर || 08 दिसंबर 2024 || किसानों-बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार कई सराहनीय कदम उठा रही है। पारंपरिक कृषि के साथ-साथ इससे संबंधित अन्य कार्यों, विशेषकर नकदी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करके प्रदेश सरकार आम किसानों के उत्थान तथा बेरोजगार युवाओं को घर में ही स्वरोजगार के साधन सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में किसानों-बागवानों को मशरूम की खेती के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने मशरूम की खेती के लिए उद्यान विभाग के माध्यम से विशेष रूप से सब्सिडी का प्रावधान किया है।

Read more

सांसद अनुराग ठाकुर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

ऊना || 07 दिसंबर 2024 || सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति का गहन जायजा लिया और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद विकास निधि से जिन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, लेकिन 31 मार्च 2023 तक जिनका कार्य आरंभ नहीं हुआ, उनकी निधि को वापस कर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों की शुरुआत हो चुकी है, उन्हें 28 फरवरी 2025

Read more

टीबी मुक्त भारत अभियान को धरातल पर लेकर आए संबंधित विभाग- अजय सोलंकी

नाहन || 07 दिसम्बर 2024 || नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित 100 दिवसीय जन भागीदारी अभियान- टीबी मुक्त भारत अभियान शिविर का उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान एक जनभागीदारी अभियान है और हम सभी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने के साथ-साथ इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग इस अभियान

Read more

हम अपने आपको और अपने बच्चों को एक अच्छे लाइस्टाइल के बारे में बताएं : डॉ विवेक बिंदल

शिमला || 07 दिसंबर 202 || जनरल सर्जरी विभाग, आईजीएमसी शिमला और ओबेसिटी सर्जरी सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा ओबेसिटी आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन अटल ऑडिटोरियम में किया गया। इस द्वारा इस संस्थान के संरक्षक डॉ रणदीप वधावन, आयोजन अध्यक्ष डॉ विवेक बिंदल एवं आयोजन सचिव डॉ पुनीत महाजन द्वारा एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया, जिसमें डॉ रणदीप ने कहा कि अगर हम इंडिया का डाटा देखें तो 5 प्रतिशत जनसंख्या ओबेसिटी का शिकार है और हमारे देश की जनसंख्या 1.4 बिलियन है, तो 5 प्रतिशत के हिसाब से 7 करोड़ लोग मोटे है और इसी तरह डायबिटिक लोग

Read more

टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला किन्नौर में चलाया जाएगा 100 दिनों तक विशेष अभियान

रिकांग पियो || 07 दिसम्बर, 2024 || जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आज जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी उपायुक्त डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने की। उपायुक्त ने बताया कि टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला किन्नौर में 100 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत लोगों के घर-घर जाकर आधुनिक उपकरणों से जांच व उपचार किया जाएगा। उन्होंने अभियान को हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को टी.बी के

Read more

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी को लगाया झंडा

ऊना || 07 दिसंबर 2024 || सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने उपायुक्त जतिन लाल को सेना झंडा लगाया। इस अवसर पर जतिन लाल ने कहा कि झंडा दिवस का मुख्य उद्देश्य उन शूरवीरों के परिवारों की सहायता करना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। झंडा दिवस जहां हमारे जवानों की पावन स्मृतियों को चिरस्मरणीय एवं अमर बनाता है वहीं उनके अद्भुत शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान के प्रति हमारा राज्य एवं राष्ट्र कृतज्ञ है। हमारा यह कर्तव्य है कि देश पर

Read more

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी और अन्य अधिकारियों ने किया अंशदान

हमीरपुर || 07 दिसंबर 2024 || सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह और जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद या घायल हुए सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के लिए अंशदान किया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने उपायुक्त को सशस्त्र सेनाओं का झंडा लगाया तथा उनसे अंशदान प्राप्त किया। एडीएम राहुल चौहान, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम संजीत सिंह, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, डॉ. सुनील वर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी अंशदान दिया। इस अवसर पर भारतीय थल सेना, वायु सेना

Read more

सर्दियों में व्यवस्था की तैयारियों के मद्देनज़र बैठक आयोजित

शिमला || 06 दिसम्बर 2024 || सर्दियों में व्यवस्था की तैयारियों के मद्देनज़र आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय जुब्बल में उपमंडलधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लोक निर्माण, बिजली, जलशक्ति, पुलिस, स्वास्थ्य, क़ृषि और बागवानी, अग्निशमन, वन सहित अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त व्यापार मण्डल जुब्बल और नगर पंचायत जुब्बल के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। गुरमीत नेगी ने आने वाले मौसम में बर्फबारी के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने बताया कि सभी

Read more

भागमल सौहटा रा.व.मा.पा. धार में “सड़क सुरक्षा”विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन

शिमला || 06 दिसम्बर 2024 || भागमल सौहटा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार में आज विद्यालय प्रशासन द्वारा “सड़क सुरक्षा”विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत शिक्षक एवं समाजसेवी जोगिंदर धौलटा ने बतौर मुख्य अथिति शिरकत की साथ ही अथिति विशेष के रूप में पुलिस विभाग से एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान और उनकी टीम के सदस्यों ने हिस्सा लियाा चेतन चौहान ने सड़क सुरक्षा के महत्त्व पर प्रकाश ड़ालते हुए उपस्थित छात्रों एवं छात्राओं को बताया कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बहुत अधिक है। एक साल में सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोग असमय ही मृत्यु

Read more

गोविंद सागर झील में नाव चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ऊना || 07 दिसम्बर 2024 || खंड विकास कार्यालय बंगाणा के सहयोग से एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को गोविन्द सागर झील के विभिन्न घाटों के नाव चालकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 से 60 नाव चालकों और झील के आसपास के गावों में रहने वाले ग्रामीणों ने भाग लिया। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल आपदाओं, दुर्घटनाओं की रोकथाम और न्यूनीकरण के लिए नाव चालकों को जागरूक और प्रशिक्षित करना है ताकि जलमार्गों पर सुरक्षा मानकों को मजबूत और आपदा की

Read more

किन्नौर जिला के पंचायत कार्यालय पूह में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

रिकांग पियो || 07 दिसम्बर 2024 || सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय द्वारा नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत पंचायत कार्यालय पूह में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया जिसमें लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित जनों को नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव पर

Read more

विकास कार्यों में तत्परता दिखाएं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी: सुरेश कुमार

हमीरपुर || 07 दिसंबर 2024 || भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार सभी विकास कार्यों में तत्परता दिखाएं और इन्हें निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं। शनिवार को यहां लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के सम्मेलन हॉल में विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि नई प्रस्तावित डीपीआर पर सभी एसडीओ पूरा होमवर्क करें, ताकि इन्हें मंजूरी दिलाने वाले में कोई भी अड़चन न आ सके। उन्होंने कहा कि प्लानिंग की बैठक से

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में माउंट इन टाउनशिप परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

शिमला || 07 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त शिमला   एवं अध्यक्ष समझौता समिति अनुपम कष्यप की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में हिमुडा के माध्यम से शिमला   शहर के साथ लगते गांव जाठिया देवी में निर्मित किए जाने वाले माउंट इन टाऊनषिप परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि शिमला  शहर की बढ़ती जनस्ंाख्या के मददेनजर शहर के साथ दूसरा शहर बसाने के लिए सरकार की यह बहुत महत्वकांक्षी योजना है  जिसके लिए जमीन अधीग्रहण का कार्य जारी है । उन्होंने कहा कि इस

Read more

गवर्नर एकादश ने प्रेस एकादश को 181 रनों से हराया

शिमला || 07 दिसम्बर 2024 || शिमला के बीसीएस ग्राउंड में आयोजित सद्भावना कप के पहले मैच में गवर्नर एकादश और प्रेस एकादश के बीच खेला गया। 255 रनों का पीछा करते हुए प्रेस एकादश मात्र 75 रन पर आल आउट हो गई। गवर्नर एकादश ने 181 रनों से प्रैस एकादश को हराया। गवर्नर एकादश के कप्तान विवेक भाटिया ने टॉस जीतते हुए पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। आईएएस विवेक भाटिया और आविद हुसैन गवर्नर एकादश से ओपनिंग करने के लिए मैदान में उतरे। प्रैस एकादश की ओर से पहला ओवर गेंदबाजी संदीप ने किया और पहले ओवर में

Read more

भरनांग की महिलाओं ने आरसेटी की मदद से सीखी डेयरी फार्मिंग की बारीकियां

हमीरपुर || 07 दिसंबर 2024 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा गांव भरनांग की महिलाओं के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में महिलाओं को डेयरी फार्मिंग और केंचुआ खाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद सरोच ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए अरविंद सरोच ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं

Read more

दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल, शिमला में जिला स्तरीय कायाकल्प सम्मान समारोह आयोजित

शिमला || 07 दिसंबर 2024 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉक्टर राकेश प्रताप की अध्यक्षता में आज दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल, शिमला में जिला स्तरीय कायाकल्प सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला शिमला में कायाकल्प पुरस्कार विजेता 46 स्वास्थ्य सुविधाओं के सुविधा प्रभारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सीएमओ शिमला डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल, नागरिक अस्पताल सुन्नी, 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 18 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र-उपकेंद्रों को जिला शिमला में वित्तीय वर्ष 2023-24 में संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता और सफाई के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल

Read more

छत्तर में अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंची अधिकारियों की टीम

हमीरपुर || 07 दिसंबर 2024 || जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजस्व मुहाल छत्तर में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग की अनुमति के बगैर किए जा रहे निर्माण कार्य का कड़ा संज्ञान लेते हुए टीसीपी विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम शनिवार को पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। नगर एवं ग्राम योजनाकार हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में विभाग ने संबंधित लोगों को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) अधिनियम-1977 की विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस जारी किए थे। विभाग के नोटिस बावजूद यह अवैध निर्माण बंद नहीं किया गया। हरजिंद्र सिंह ने बताया

Read more

कनिष्ठ अभियंता (आर्कियोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हमीरपुर || 07 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शनिवार को कनिष्ठ अभियंता (आर्कियोलॉजी) पोस्ट कोड-1004 के तीन पदों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता (आर्कियोलॉजी) पोस्ट कोड-1004 के तीन पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 नवंबर को हुई थी। अब इनका फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Read more

जिला श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा श्रमिकों के लिए आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

रिकांग पियो || 07 दिसम्बर 2024 || जिला श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा आज सीमा सड़क संगठन के श्रमिकों के लिए जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत स्पिलो डैट में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 55 श्रमिकों/कर्मचारियों ने अपनी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान श्रमिकों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने उपस्थित श्रमिकों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने इस दौरान भवन एवं अन्य विचारणीय श्रमिक कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) में उनके पंजीकरण से

Read more