आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले आईजीएमसी अस्पताल के सफाई, वार्ड अटेंडेंट, ईसीजी, मैस, अन्य पैरामेडिकल व लॉन्ड्री कर्मियों का प्रदर्शन

शिमला || 07 दिसम्बर 2024 || आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले आईजीएमसी अस्पताल के सफाई, वार्ड अटेंडेंट, ईसीजी, मैस, अन्य पैरामेडिकल व लॉन्ड्री कर्मियों ने वेतन भुगतान को लेकर सुबह व शाम दोनों समय आईजीएमसी प्रबंधन व ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा बांधा। इस दौरान मजदूर अस्पताल के पर्ची काउंटर व चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष मौन धरने पर बैठ गए। तत्पश्चात यूनियन की बैठक चिकित्सा अधीक्षक के साथ हुई व मांगों का समाधान मांगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल राव ने मांगों के समाधान के लिए 10 दिसंबर को आईजीएमसी प्रबंधन, यूनियन, ठेकेदारों व आउटसोर्स एजेंसियों की

Read more

गोरखपुर में संपन्न हुआ विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन, भारत के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए पारित किए प्रस्ताव- नैन्सी अटल

शिमला || 07 दिसम्बर 2024 || ABVP हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 नवंबर से 24 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित किया गया। इस वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे भारत में 5512470 सदस्य बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसके चलते एक बार फिर विद्यार्थी परिषद ने विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का दावा किया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में दिव्यांग वर्ग के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए संस्था चलाने

Read more

सिरमौर में 76 पीड़ितों को 82.95 लाख की राहत राशि वितरित -एल आर वर्मा

नाहन || 07 दिसम्बर 2024 || अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में तीन सालों के दौरान 65 मामलों के 76 पीड़ितों को 82.95 लाख रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत वर्ष 2021 से 31 वर्ष 2024 तक कुल 71 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 44 मामले न्यायालय में लंबित हैं तथा 27 का निपटारा हो चुका है।

Read more

हर्षवर्धन चौहान का दो दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन || 07 दिसम्बर 2024 || उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 व 9 दिसम्बर, 2024 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उद्योग मंत्री 8 दिसम्बर को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह जाखना में दोपहर 12 बजे जनसमस्याएं सुनेंगे तथा 9 दिसम्बर को उपायुक्त कार्यालय नाहन में दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता करने के उपरांत दोपहर 2 बजे नाहन चौगान में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय ट्रेड एक्सपो मेले का उदघाटन करेंगे।

Read more

समूरकलां में जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन

ऊना || 06 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं साइंस मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र (एनवाइके) ऊना द्वारा आयोजित इस महोत्सव में जिले के 10 महाविद्यालयों और 16 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। उपायुक्त ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं, और

Read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

शिमला || 06 दिसंबर 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सीमा ठाकुर उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीमा ठाकुर ने बताया की किस प्रकार से हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। डॉ भीमराव अंबेडकर जी का संपूर्ण जीवन इस देश और इस समाज सुधारने में सहयोगी रहा वह संविधान

Read more

एबीवीपी. हि.प्र.वि.वि. UCBS इकाई द्वारा चौड़ा मैदान पर अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर आम सभा कर पुष्पांजलि की गई अर्पित

शिमला || 06 दिसंबर 2024 || सामाजिक समरसता दिवस 6 दिसंबर को पूरे भारतवर्ष में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाया जाता है। चौड़ा मैदान में आम सभा को संबोधित करते हुए UCBS इकाई अध्यक्ष करण ने संबोधित करते हुए कहा समाज को समरसता के सूत्र में पिरोकर उसे संगठित और सशक्त बनाने वाले महानायकों में एक हैं डॉ. भीमराव आंबेडकर। भारत के संविधान को बनाने, गढ़ने वाले डॉ. आंबेडकर यानि वह विभूति जो आने वाले युग की झलक भांपकर देश को उसके अनुसार बढ़ने की प्रेरणा देती रही। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने

Read more

बाल मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं और संरक्षण योजना पर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न

ऊना || 06 दिसम्बर 2024 || बाल मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं और संरक्षण योजना 2024 के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(डीएलएसए) की सचिव अनिता शर्मा की अध्यक्षता में डीएलएसए के सम्मेलन कक्ष में हुआ। इस दौरान डीएलएसए सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जन जागरूकता लाना था। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से बच्चों के प्रति संवेदनशील तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की उन्नति बच्चों के विकास पर निर्भर करती है।

Read more

युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक रहे-उपायुक्त

नाहन || 06 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज नेहरू युवा केंद्र नाहन एवं राजकीय महाविद्यालय पझौता के संयुक्त प्रयास से हाबी मान सिंह कला केंद्र, जालग, पझौता में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव “उत्थान कुसुम“ 2024 के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि एसडीएम राजगढ़ राजकुमार और पद्मश्री विद्यानंद सरैक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने लोक कला संरक्षण के लिए पद्मश्री विद्यानंद सरैक और डॉ. जोगेंद्र हाबी के

Read more

स्कूल सेफ्टी ऐप पर अपलोड होंगे स्कूलों के आपदा प्रबंधन प्लान

हमीरपुर || 06 दिसंबर 2024 || जिला के सभी स्कूलों में किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सभी संसाधनों के उपयोग से आपदा प्रबंधन कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने हेतु स्कूल सेफ्टी ऐप विकसित किया गया है। इस ऐप पर सभी स्कूलों के आपदा प्रबंधन प्लान भी अपलोड किए जाएंगे। जिला हमीरपुर के सभी स्कूलों के शिक्षकों को इस ऐप की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ कर दिए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नेताजी सुभाष

Read more

उपायुक्त ने माध्यमिक पाठशाला कुफर का औचक निरीक्षण किया महीपुर में विशेष राहत पैकेज से बनाए जा रहे मकान के निर्माण कार्य का लिया जायजा

नाहन || 06 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज पझौता के राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुफर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों व शिक्षण संस्थान में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया तथा विद्यार्थियों से पठन-पाठन संबंधी तौर तरीकों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ मार्गदर्शक व परामर्शदाता के रूप में भी अपने कर्तव्य व उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए

Read more

उपायुक्त ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र जारी की एडवाइज़री

ऊना || 06 दिसम्बर 2024 || लोअर अरनियाला और आस-पास के क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिली है। प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग द्वारा इसकी पुष्टि भी की गयी है। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि गाँव के आस-पास के इलाकों में जाते समय अकेले न जाएं। रात के समय घर से बाहर न निकलें, विशेष रूप से अंधेरे में अकेले बाहर जाने से बचें।

Read more

हिमाचल प्रदेश राज्य एससी आयोग कार्यालय का ऊना में जल्द होगा उद्घाटन : कुलदीप कुमार

ऊना || 06 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय शीघ्र ही ऊना-संतोषगढ़ रोड पर कृषि विज्ञान केंद्र के सामने स्थित सरकारी भवन में प्रारंभ होगा। कार्यालय के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने जिला मुख्यालय में उपायुक्त सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की। कुलदीप कुमार ने बताया कि इस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में जिला और प्रदेश के विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय से कार्यालय तक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने

Read more

किन्नौर जिला के आई.टी.आई रिकांग पिओ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर जागरूकता शिविर आयोजित

रिकांग पियो || 06 दिसम्बर 2024 || किन्नौर जिला के रिकांग पियो स्थित आई.टी.आई भवन में आज मिशन शक्ति योजना के तहत जिला महिला सशक्तिकरण हब द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तृति जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पियो से डॉ. कविराज व महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग जिला किन्नौर से माला भक्ति ने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना व मेन्यूस्ट्रल हाइजीन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा

Read more

वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा योजना का क्रियान्वन और कमीशनिंग का कार्य करने में असमर्थ साबित हो रही है : कश्यप

शिमला || 06 दिसंबर 2024 || भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के बताया कि मैं धन्यवाद करता हूँ कि लोक सभा अध्यक्ष ने नियम 377 के अंतर्गत मुझे अपनी बात रखने का अवसर दिया। महोदय आपके माध्यम से माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जी के संज्ञान में लाना चाहूंगा कि मेरी लोकसभा क्षेत्र शिमला के सिरमौर जिले के नाहन में स्थित डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों के बीच संघर्ष कर रहा है। पहले भी मेरी तरफ से सदन के माध्यम से इस विषय को रखा गया था।

Read more

राज्यपाल को आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस का न्योता ना दिया जाना कांग्रेस पार्टी की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है : कश्यप

शिमला || 06 दिसंबर 2024 || भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा राज्यपाल को भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर ना बुलाने पर मोर्चा खोलते हुए कहा कि आज भारतीय संविधान के रचनाकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पूरा देश उनको नमन कर रहा है, डॉ अंबेडकर जिन्होंने सदा ही समाज में समानता और समरसता को विशेष स्थान दिया और कानून के सामने सब लोग एक हैं एक समान हैं इस विचार के साथ दलितों, शोषित, वंचितों के लिए उन्होंने जो लड़ाई लड़ी और पूरा देश

Read more

12 तक अपने दस्तावेजों की त्रुटियां दुरुस्त करें जेओए (अकाउंट्स) के 39 उम्मीदवार

हमीरपुर || 06 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स) पोस्ट कोड-996 के पदों के लिए छंटनी किए गए उम्मीदवारों की डॉक्यूटमेंट वेरिफिकेशन के दौरान 39 उम्मीदवारों के दस्तावेजों में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं। इन उम्मीदवारों को दस्तावेजों की त्रुटियों को दुरुस्त करने तथा निर्धारित दस्तावेज जमा करवाने के लिए 12 दिसंबर तक का समय दिया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने इन 39 उम्मीदवारों से अपील की है कि वे निर्धारित दस्तावेजों को 12 दिसंबर तक आयोग के कार्यालय में जमा करवा दें या आयोग की ईमेलआईडी एचपी-आरसीए

Read more

आपदा प्रबंधन के लिए पंचायत स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं वॉलंटियर्स

हमीरपुर || 06 दिसंबर 2024 || किसी भी तरह की आपदा से निपटने हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए पंचायत स्तर पर युवा वालंटियर्स की टास्क फोर्स तैयार करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, सर्च एवं रेस्क्यू और आपदा प्रबंधन के अन्य पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की कड़ी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसी

Read more

हि. प्र.विश्वविद्यालय कृषि विश्विद्यालय पालनपुर, वानिकी एवं औद्योगिकी विश्वविद्यालय सोलन , सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के शिक्षक संघों की बैठक आयोजित

सोलन || 06 दिसंबर 2024 || आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कृषि विश्विद्यालय पालनपुर, हिमाचल प्रदेश वानिकी एवं औद्योगिकी विश्वविद्यालय सोलन , सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के शिक्षक संघों की बैठक हुई। इस बैठक में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से संबंधित विभिन्न माँगों पर चर्चा की गई तथा इन माँगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखने के लिए एक जॉइंट फ्रंट का गठन किया गया। इस फ्रंट को Joint Action Commitee (JAC) का नाम दिया गया। इस जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रो जनार्दन सिंह को चुना गया तथा महासचिव के रूप में हिमाचल प्रदेश

Read more

संजोली महाविद्यालय से 6 छात्रों के अवैध निष्कासन के खिलाफ SFI का प्रदर्शन

शिमला || 06 दिसंबर 2024 || SFI हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में संजोली महाविद्यालय से 6 छात्रों के अवैध निष्कासन के खिलाफ उग्र रैली की जिसमें के SFI अखिल भारतीय महासचिव कॉमरेड मयूख विशवास ने देश भर में छात्रों के निष्कासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। SFI ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के अवैध निष्कासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसएफआई के अखिल भारतीय महासचिव कॉमरेड मयूख विशवास ने कहा की छात्रों का गैर कानूनी निष्कासन हिमाचल की कांग्रेस सरकार की SFI को खत्म करने की साजिश का हिसा

Read more