बिलासपुर में कौनसी उपलब्धि कांग्रेस सरकार है जो वहां जा करके जश्ने बर्बादी मन रहे है : बिंदल

शिमला || 10 दिसंबर 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा केंद्र पैसा भेज रही है और सरकार उसको खर्च रही है, माल मालिकों का मशहूरी कंपनी की। सरकार का खर्चा सीएम सुखविंद्र की मशहूरी पर हो रहा है। उन्होंने गोली कांड की याद दिलाते हुए कहा कि बिलासपुर जहां पर माफिया का आमने-सामने मुकाबला होता है, डीसी ऑफिस के बाहर और जिलाधीश के दफ्तर के बाहर गोलियां चलती हैं वहां कांग्रेस ने कौन सी उपलब्धि कर दी है जो आप जाकर के वहां पर दो साल का जश्न बर्बादी मनाने

Read more

प्राकृतिक खेती से उगाई 4000 क्विंटल मक्की खरीदी : सी.पालरासू

हमीरपुर || 10 दिसंबर 2024 || कृषि और बागवानी विभाग के सचिव सी.पालरासू ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रही है और इस विधि से पैदा की गई फसलों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के प्रयोग से उगाई गई फसलों के मुकाबले ज्यादा दाम दे रही है। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की 30 रुपये और गेहूं 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है। मंगलवार को गांव सेरा के विश्राम गृह में आतमा परियोजना की ओर से आयोजित किसान मेले में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को

Read more

अमरोह में दी मुफ्त कानूनी सहायता योजना और कई कानूनों की जानकारी

हमीरपुर || 10 दिसंबर 2024 || जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने मंगलवार को मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत अमरोह में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता योजना, नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100, राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर वाहन अधिनियम, तेजाब से हमलों और अन्य अत्याचारों से पीड़ित लोगों को मुआवजे, नशे की समस्या एवं एनडीपीएस एक्ट और कई अन्य महत्वपूर्ण कानूनों

Read more

अणु में अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 17 से 24 जनवरी तक

हमीरपुर || 10 दिसंबर 2024 || भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं का फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण 17 जनवरी से 24 जनवरी तक अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज के परिसर में किया जाएगा। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को शीघ्र ही कॉल लैटर जारी कर दिए जाएंगे। ये कॉल लैटर ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबपोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

Read more

उपायुक्त ने की आरजीएसएसवाई की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता

नाहन || 10 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त के कक्ष में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना(आरजीएसएसवाई)की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिला सिरमौर के दो लाभार्थियों जिन में सद्दाम हुसैन वीपीओ मिश्रवाला, तहसील पांवटा तथा आकाश भंडारी गांव बानर पीओ गगल शिकोर तहसील पच्छाद को इ-टैक्सी खरीदने की अनुमति प्रदान की गई। जिला रोजगार अधिकारी नाहन जगदीश कुमार ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा युवाओं के लिए स्वरोजगार और

Read more

कार्यकारी उपायुक्त ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक ली

रिकांग पियो || 10 दिसंबर, 2024 || कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला के विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली तथा विभिन्न विभागों द्वारा जिला में चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। डॉ शशांक ने उपस्थित विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ने के निर्देश दिए ताकि सरकारी कार्यालयों को पेपरलैस बनाने के कार्य को धरातल पर सफल बनाया जा सके। उन्होंने राजस्व, विद्युत, लोक-निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, जल-शक्ति व कार्यक्रम विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न नीतियों व योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा

Read more

हिमाचल सरकार द्वारा महिलाओं का उत्थान किया जा रहा सुनिश्चित

नाहन || 10 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के हर वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रदेश सरकार द्वारा कमजोर वर्गो के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एंव बालिकाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है। राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओं व अन्य संवेदनशील वर्गो के उत्थान लिए समान अवसर सुनिश्चित किए है। राज्य सरकार ने अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है। जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की महिला कल्याण के लिए समर्पित सभी योजनाआंे का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन कर पात्र महिलाओं को

Read more

स्टेनो टाइपिस्ट के स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित

हमीरपुर || 10 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने हिमाचल प्रदेश सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-995 के एक पद हेतु लिए गए स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस पद के लिए 4 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 20 दिसंबर को होगी। उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दी गई है।

Read more

एमएसएमई की योजनाओं का लाभ उठाए स्वयं सहायता समूह और उद्यमी-अजय सोलंकी

नाहन || 10 दिसम्बर 2024 || एमएमएमसई-विकास कार्यालय के सहयोग से राज्य की पीएचडीसीसीआई द्वारा चौगान ग्राउंड नाहन में एमएसएमई मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रदर्शनी व्यापार मेला के द्वितीय दिवस में आज एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अजय सोलंकी, विधायक, नाहन विधानसभा क्षेत्र तथा उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेमिनार भावी उद्यमियों व पहले से उद्यम कर रहे उद्यमियों के लिए कारगर साबित होगा तथा केंद्र सरकार, राज्य सरकार व बैंकों द्वारा सूक्ष्म, लघु

Read more

विधायक अजय सोलंकी ने निराश्रित बच्चों से विशेष मुलाकात कर बिताया समय, सुनी बच्चों की समस्याएं

नाहन || 10 दिसंबर 2024 || विधायक नाहन, अजय सोलंकी, ने आज नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित ट्रेड फेयर के दौरान पच्छाद तहसील के आदर्श बाल निकेतन के निराश्रित बच्चों से विशेष मुलाकात की। इन बच्चों के साथ समय बिताकर उन्होंने न केवल उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और आत्मीयता का भी परिचय दिया। विधायक सोलंकी ने इन बच्चों को शहर के प्रसिद्ध “सिटी हार्ट” रेस्टोरेंट में लंच के लिए आमंत्रित किया। खास बात यह रही कि उन्होंने स्वयं बच्चों को खाना परोसा और उनके साथ भोजन करते हुए उनकी बातों को गहराई से सुना। बच्चों

Read more

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक आयोजित

रिकांग पियो || 10 दिसंबर 2024 || कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डा शशांक गुप्ता ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में युवाओं के लिए नशा मुक्ति केंद्र भावानगर में स्थापित किया जा रहा है जिससे नशे में ग्रस्त युवाओं को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक एवं लोकगीतों के माध्यम से नशाखोरी के खिलाफ संदेश दिया जाएगा ताकि जिला की युवा पीढ़ी सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित हो सके। शशांक गुप्ता ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों पर मानसिक दबाव

Read more

सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से हो अनुपालना – जतिन लाल

ऊना || 10 दिसम्बर 2024 || जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने ऊना जिला में सड़क सुरक्षा कानून की सख्ती से अनुपालना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में सड़कों को सुरक्षित, अतिक्रमण-मुक्त तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण से कार्य करने को कहा। उन्होंने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को पूर्व सुधारात्मक कदम उठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन

Read more

विधायक दल में राज्यपाल को 11 दिसंबर 2024 को दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर भी व्यापक चर्चा : रणधीर

शिमला || 10 दिसंबर 2024 || भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठना महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, डी एस ठाकुर, रीना कश्यप, इंदर गांधी, सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, सतपाल सत्ती, जीत राम कटवाल, सुरिंदर शौरी, इंदर दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, त्रिलोक जमवाल, डॉ जनक राज, दीप राज, हंस राज प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों

Read more

उद्योग मंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन, विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक नाहन भी रहे उपस्थित

नाहन || 09 दिसम्बर 2024 || उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन सिंह चैहान ने आज हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के अंतर्गत नाहन चौगान में आयोजित तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उद्योग मंत्री ने कहा कि यह व्यापार मेला राज्य का पहला ऐसा मेला है और इस प्रदर्शनी से लघु एवं मध्यम उद्योंगों को बढ़ावा मिलेगा।

Read more

खुद हिम्मत नहीं हारी, बीमारी ही हारी, टीबी चैम्पियन कर रहे लोगों को टीबी के खिलाफ जागरूक

शिमला || 09 दिसम्बर 2024 || ”हर रोज गिर कर भी मुकम्मल खड़े हैं एै जिन्दगी देख, मेरे हौंसले तुझसे भी बड़े हैं।।” ये पंक्तियां टीबी चैम्पियन के जज्बे और हिम्मत पर सटीक बैठती है, जिन्होंने टीबी जैसी बीमारी को हराकर रख दिया है। यूं तो टीबी की बामारी को लेकर आज भी लोगों को डर का माहौल बन जाता है। लेकिन जो इस बामारी को हराने के लिए अपनी हिम्मत को टूटने नहीं देते है। अंतिम जीत उन्हीं की होती है। शिमला जिला में 1800 के करीब टीबी के मरीज है। इनमें से 90 फीसदी मरीज टीबी को हरा

Read more

जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 को

ऊना || 09 दिसम्बर 2024 || जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी की बैठक 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में होनी निश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। एडीसी ने बताया कि जिन विभागों ने जिला शिकायत निवारण कमेटी द्वारा भेजे गए एजेंडों का अभी तक उत्तर नहीं दिया है वे 11 दिसम्बर सायं 3 बजे तक अपना उत्तर नए मिनी सचिवालय के कमरा नं 416 में भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी विभागीय अध्यक्षों को निर्धारित समय व

Read more

सेरा में 10 को आयोजित किया जाएगा किसान मेला

हमीरपुर || 09 दिसंबर 2024 || कृषि विभाग के अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर मंगलवार 10 दिसंबर को नादौन उपमंडल के गांव सेरा में किसान मेले का आयोजन करने जा रही है। आतमा के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि सेरा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुबह 10 बजे से आरंभ होने वाले इस किसान मेले में कृषि और बागवानी विभाग के सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सी.पाल रासू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि इस मेले में किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों और प्राकृतिक खेती

Read more

जनप्रतिनिधि निक्षय मित्र के तौर समाज में करें कार्य- रोहित ठाकुर

शिमला || 09 दिसम्बर 2024 || राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला की ओर से जन जन का रखे ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान तहत जिला स्तरीय 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान का शुभारंभ बचत भवन में विशेष कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अभियान को पोस्टर जारी करके शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी जैसे बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि सतर्क और बेहतरीन समझ की जरूरत है। इस बीमारी का इलाज संभव है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों

Read more

सुरेश कुमार ने किया नई उपतहसील जाहू का उदघाटन कहा, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर हो रहे हैं कार्य

जाहू || 09 दिसंबर 2024 || भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को जाहू में नई उपतहसील का विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि जाहू में उपतहसील की स्थापना से क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे और उन्हें अपने राजस्व संबंधी कार्यों में काफी सुविधा होगी। उपतहसील की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से एक उपतहसील की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक बनते

Read more

शिक्षा मंत्री ने उबादेश क्षेत्र में किए विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन

शिमला || 08 दिसम्बर 2024 || शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत उबादेश क्षेत्र के दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण शिलान्यास और उद्घाटन किए। शिक्षा मंत्री ने रावलक्यार पंचायत के अंतर्गत कोठी गांव में 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय उच्च विद्यालय कोठी के भवन की आधारशिला रखी। जनसमूह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा अपने उच्चतम स्तर पर हो इस विषय में वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है और इसी श्रृंखला में आज राजकीय उच्च विद्यालय कोठी

Read more