सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

नाहन || 12 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को राष्ट्रीय राज मार्गो और अन्य सड़कों के किनारे गिरे पेड़ों के पूरे तने और जड़ को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए की हर सप्ताह नियमित मेडिकल काॅलेज, इंजिनियरिंग काॅलेज, आईटीआई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तथा डाईट जैसी संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता

Read more

जिला किनौर से एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए भर्ती होंगे 100 सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर

रिकांग पियो || 11 दिसंबर 2024 || रोजगार कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला किनौर से एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए 100 सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी जिसके लिए उप रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ व निचार में साक्षात्कार होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों में भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है तथा 19 से 40 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की लम्बाई 168 सेंटीमीटर व वजन 56 किलोग्राम होना अनिवार्य है

Read more

कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ शशांक गुप्ता की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के संदर्भ में बैठक सम्पन्न

रिकांग पियो || 11 दिसंबर, 2024 || कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ शशांक गुप्ता ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला की सड़क सुरक्षा के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में 26 व 27 दिसंबर को निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां पर हिमाचल पथ परिवहन निगम व सरकारी वाहन के चालकों को नेत्र जाँच करवाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त यह आदेश टैक्सी यूनियन के चालकों पर भी लागू होंगे। शशांक गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का समागम 15 दिसंबर को

रिकांग पियो || 11 दिसंबर, 2024 || जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ की प्रधानाचार्य शशिकांता ने आज यहां बताया कि 15 दिसंबर 2024 (रविवार) प्रातः 11रू00 बजे पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय में समागम का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शिरकत करने का आह्वान किया ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सके।

Read more

रावमापा खड्ड में आपदा प्रबंधन विषय पर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ऊना || 11 दिसंबर 2024 || राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) नूरपुर जिला कांगड़ा की 14वीं बटालियन ने बुधवार को पंडित मोहनलाल दत्त स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खड्ड में आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 298 छात्र-छात्राओं एवं 30 शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान एनडीआरएफ की ओर से निरीक्षक आदेश कुमार, उप निरीक्षक अवतार सिंह एवं मोहित सिंह ने अपनी समस्त टीम सहित बच्चों को विभिन्न प्राकृतिक व मानव जनित आपदाओं के समय स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों की जान

Read more

किसानों व कृषि अधिकारियों को दिया राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली ऐप के बारे में प्रशिक्षण

नाहन || 11 दिसम्बर 2024 || कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र सोलन के सौजन्य से नाहन में दस किसानों एवं कृषि अधिकारियों को राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ऐप में फसलों में लगने वाले कीट और बीमारियों के फोटो किस प्रकार अपलोड किए जाने है और उसके बाद जानकारी कैसे दिखानी है के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय

Read more

उपायुक्त ने की हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 के समापन समारोह की अध्यक्षता

नाहन || 11 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की खरीद व विपणन सहायता योजना के अंतर्गत नाहन चौगान में आयोजित तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2024 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने एमएसएमई के सभी सदस्यों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आगे लाना मेरी पहली प्राथमिकताओं में से एक

Read more

मुख्यमंत्री ने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

बिलासपुर || 11 दिसम्बर, 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छः नई योजनाओं का शुभारंभ किया और लाभार्थियों को वित्तीय लाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक रूप से उत्पादित मक्की से तैयार हिमभोग आटा लॉन्च किया। राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों में 1,506 किसानों से 398 मीट्रिक टन मक्की की खरीद की है और किसानों के बैंक खातों में सीधे 1.20 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

Read more

विपक्ष पिछले दो वर्षों से सरकार गिराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता का विश्वास हमारी सरकार के साथ अडिग : अग्निहोत्री

बिलासपुर || 11 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर के लूहणू मेला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष पिछले दो वर्षों से सरकार गिराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता का विश्वास हमारी सरकार के साथ अडिग है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा, “हम 40 थे, हम 40 हैं। यदि हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाओ।” उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार प्रदेश के विकास के लिए कृतसंकल्प है और पारदर्शिता

Read more

मुख्यमंत्री के भाषण में आक्रामकता, बुजुर्गों के साथ स्नेह ने जीता दिल

बिलासपुर || 11 दिसम्बर 2024 || माँ नैना देवी की.. जय, बाबा बालक नाथ की.. जय। मुख्यमंत्री के भाषण के साथ ही बिलासपुर के लुहणू मैदान में जमा लगभग 30 हज़ार लोगों की जनसभा इन जयकारों के साथ गूँज उठी। उन्होंने माँ नैना देवी और बाबा बालकनाथ के उदघोष के साथ सुक्खू ने अपने भाषण की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में आक्रामकता दिखाई और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए। अपने भाषण के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास का विजन प्रदेश की जनता के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके घर में

Read more

लुहणू में अपार जनसमूह ने सुक्खू सरकार की नीतियों पर लगाई मुहर

बिलासपुर || 11 दिसम्बर 2024 || प्रदेश की कांग्रेस सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर लुहणू मैदान में आयोजित रैली में अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी। जनता ने अपार स्नेह प्रकट करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की नीतियों और निर्णयों पर अपनी मुहर लगाई। लोगों की भीड़ के आगे रैली स्थल छोटा पड़ गया और लुहणू मेला ग्राउंड में लोगों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी। बिलासपुर शहर से लेकर लुहणू मैदान तक चारों ओर जनसैलाब था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के प्रति लोगों का बेहद उत्साह था। मुख्यमंत्री ने भी जनता को मान-सम्मान देने में कोई

Read more

शिक्षा मंत्री का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

शिमला || 11 दिसम्बर 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 13 और 14 दिसंबर, 2024 को रोहड़ू और जुब्बल विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 13 दिसंबर को प्रातः 10ः00 बजे भगोली में नवनिर्मित काली माता मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेगें। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेगें। शिक्षा मंत्री प्रातः 11ः30 बजे सरोट में नवनिर्मित भोठा महासू महाराज, काली चिंता माता तथा नरसिंह महाराज मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक

Read more

मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को कुपवी के प्रवास पर, लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का करेंगे शुभारम्भ

शिमला || 11 दिसम्बर 2024 || मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 दिसंबर, 2024 को चौपाल विधानसभा क्षेत्र के तहत कुपवी क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को प्रातः 11ः45 बजे कुपवी के कुपेश्वर मंदिर मैदान में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात्, वह लाभार्थियों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि वितरित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कुपवी के स्थानीय गांव में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे और रात्रि ठहराव

Read more

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा नाहन में मानवाधिकार दिवस पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

नाहन || 11 दिसम्बर 2024 || अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा बस स्टैंड नाहन में मानवाधिकार दिवस के मौके पर रोजी-रोटी के सवाल और अधिकार को लेकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से सवाल किए और कहा कि आज आम जनता से उनके रोटी का अधिकार छीनता जा रहा है और नौजवानों के रोजगारों छीना जा रहा है। देश की केंद्र सरकार ने जहां नौजवानों को करोड़ों रोजगार देने का वायदा किया था वहीं प्रदेश सरकार ने भी नौजवानों को लाखों रोजगार देने का वायदा किया था परंतु पिछले चार-पांच सालों से और उससे भी पहले से नौजवानों को

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 13 को करेंगे एससी आयोग के कार्यालय का उद्घाटन

ऊना || 11 दिसम्बर 2024 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 13 दिसम्बर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे रामपुर में एससी आयोग के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत 11.30 बजे डीआरडीए हॉल ऊना में आयोजित होने वाली जिला विकास योजना और 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा बाद दोपहर 2.30 बजे डीआरडीए हॉल ऊना में ही जिला कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 11 दिसम्बर

Read more

फोटो-वीडियोग्राफी, टैंट, साज-सज्जा और अन्य सेवाओं की निविदाएं 19 को

हमीरपुर || 11 दिसंबर 2024 || जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न समारोहों जैसे-गणतंत्र दिवस, हिमाचल दिवस, स्वतंत्रता दिवस और अन्य समारोहों के दौरान फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एलईडी स्क्रीन, टैंट एवं केटरिंग, फूल-गुलदस्ते और साज-सज्जा के अन्य सामान, निमंत्रण पत्रों की प्रिंटिंग, कंप्यूटर, पिं्रटर्स, स्टेशनरी के सामान तथा अन्य सेवाओं के लिए 6 अलग-अलग सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि ये सीलबंद निविदाएं 19 दिसंबर को सुबह 10ः30-11 बजे तक एडीएम या सहायक आयुक्त कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। ये अलग-अलग निविदाएं 19 दिसंबर को ही सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे

Read more

15 दिसम्बर तक करवा ले गेहूं व जौ की फसलों का बीमा – राजकुमार

नाहन || 11 दिसम्बर 2024 || प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 15 दिसम्बर तक रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों का बीमा किया जाएगा तथा इस योजना के तहत गेहूं की फसल के लिए 72 रुपए प्रति बीघा और जौ की फसल के लिए 60 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम देनी होगी। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक नाहन राजकुमार ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50 हजार रू0 प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि

Read more

रेलवे गेटकीपरों के लिए हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 19 को

हमीरपुर || 11 दिसंबर 2024 || भारतीय रेलवे के अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट डिवीजनों में गेटकीपरों के पदों के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 33 से 35 हजार रुपये तक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें खाने और रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। भर्ती के

Read more

प्रदेश में दो वर्ष में कांग्रेस ने खोया ही खोया है भरोसा खोया, विश्वास खोया, साथ खोए : जयराम ठाकुर

शिमला || 10 दिसंबर 2024 || भाजपा जिला शिमला के आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन सीटीओ पर किया गया जिसमें भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने अपने 2 साल के कार्यकाल में कोई अच्छा काम किया होता तो जशन मनाना चाहिए उसमें सबको समझ में आता। लेकिन कांग्रेस के दो वर्ष के शासन में प्रदेश में

Read more

भाजपा ने इस बेईमान और भ्रष्ट कांग्रेस के झूठे वादे, झूठी गारंटीया उनको एक्सपोज करने का काम किया : श्रीकांत

शिमला || 10 दिसंबर 2024 || भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा उन्होंने पूरे देश भर में शोर मचाने का काम किया और झूठी गारंटीयो को लेकर उन्होंने सभी प्रदेशों में बड़ा प्रचार प्रसार किया, लेकिन आज के इस अवसर पर मैं हिमाचल की जनता के चरणों में वंदन करता हूं की जनता ने जिस तरह से पूरे देश भर में जो हिमाचल के लोग हैं, भाजपा के लोगों ने उनके माध्यम से इस बेईमान और भ्रष्ट कांग्रेस के

Read more