20 तक ई-केवाईसी करवाएं कक्कड़ के छूटे विद्युत उपभोक्ता

हमीरपुर || 13 दिसंबर 2024 || विद्युत उपमंडल कक्कड़ के सहायक अभियंता अंकज गुप्ता ने बताया कि ई-केवाईसी से छूटे उपमंडल के उपभोक्ताओं की विद्युत मीटर संख्या को उनके आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया दोबारा आरंभ की गई है। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और पुराना बिजली बिल जरूरी है। सहायक अभियंता ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी यानि विद्युत मीटर संख्या को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं करवा पाए हैं, वे इसे 20 दिसंबर तक करवा दें। अन्यथा, वे बिजली की खपत पर मिलने वाली सब्सिडी से वंचित रह जाएंगे। ई-केवाईसी के संबंध

Read more

कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुकुल स्कूल बड़ू के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

हमीरपुर || 13 दिसंबर 2024 || गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडू का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को मनाया गया, जिसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस समारोह में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री

Read more

16 दिसम्बर को आईटीआई नाहन के प्रांगण में होगा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

नाहन || 13 दिसंबर 2024 || औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसम्बर को इस संस्थान के प्रांगन में ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड कालाआंब द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा इस इंटरव्यू के माध्यम से आईटीआई पास इलेक्ट्रीकल, फिटर तथा अन्य तकनीकी व्यवसायों के 100 लड़कां व लड़कियों का चयन किया जाएगा तथा चयनित उम्मीदवारों को कम्पनी द्वारा 19500/- रूपये तथा शिक्षार्थी को 1600/-रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कम्पनी की ओर से वर्दी, नाश्ता तथा दोपहर का भोजन निःशूल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने

Read more

जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने किया लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

नाहन || 12 दिसम्बर 2024 || जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सिरमौर जिला में गठित लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन (एलएसयूसी) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर में स्त्रोतपर्सन के रूप में चीफ डिफेंस लीगल एड काउंसलर सुभाष शर्मा, अधिवक्ता नम्रता शर्मा, मेंबर जे.जे.बी. मधुलिका, मोहम्मद शमीम  परिवीक्षा अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सिरमौर जिला में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन

Read more

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत लियो में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

रिकांग पियो || 12 दिसंबर 2024 || सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लियो में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत लियो के प्रधान नमज्ञल कुमार द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए इन प्रकार के जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। इस अवसर पर सुभद्रा देवी,

Read more

युको आरसेटी के निशुल्क रोजगार संबंधी प्रशिक्षण का लाभ उठाएं युवा -सुमित खिमटा

नाहन || 12 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यूको आरसेटी से आग्रह किया है कि पात्र युवाओं को समय पर संस्थान में लगाए जाने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह संस्थान स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अग्रणी एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका युवा वर्ग को लाभ उठाना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिमटा आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) की स्थानीय परामर्श

Read more

किन्नौर जिला के बचत भवन रिकांग पिओ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

रिकांग पिओ || 12 दिसंबर 2024 ||  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र किन्नौर द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त किन्नौर ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इस प्रकार के युवा उत्सव जहां एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की जनभागीदारी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को स्वस्थ व तंदरुस्त रखने में भी सहायक सिद्ध होते

Read more

पुलिस लाईन रिकांग पिओ में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

रिकांग पिओ || 12 दिसंबर 2024 || भारतीय रिजर्व बैंक शिमला शाखा द्वारा आज पुलिस लाईन रिकांग पिओ में पुलिस कर्मियों के लिए एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वित्तीय साक्षरता कार्य प्रणाली एवं बैंकिंग प्रक्रिया की बारीकियों पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित पुलिस कर्मियों से सीधे संवाद के माध्यम से उनके संशय दूर किए गए। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों द्वारा शिविर में बजट, बचत, सेवानिवृत्त प्लान, साईबर सुरक्षा एवं साईबर धोखाधड़ी पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों का आभार व्यक्त

Read more

सरकार के जश्न पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल, बोले जनता को दिए गए जख्मों पर नमक छिड़कने का किया काम

नाहन || 12 दिसम्बर 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल के मनाए गए जश्न पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार के इस जश्न ने जनता को सरकार द्वारा दिए गए जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी पैसों पर जो जश्न मनाया गया उसमें जनता के साथ किए वायदों का कोई जिक्र यहां पर नहीं किया गया और उल्टा सरकार ने जनता को दिए गए जख्मों को

Read more

भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली लोक सभा में मुलाकात और हिमाचल प्रदेश के बारे विस्तृत चर्चा की

शिमला || 12 दिसंबर 2024 || भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली लोक सभा में मुलाकात और हिमाचल प्रदेश के बारे विस्तृत चर्चा की। जिसमें खासकर चम्बा, तीसा, पांगी किस्तवाड़ लेह को नया नेशनल हाइवे बनाने के लिए मॉग रखी। इस मौके पर आदरणीय प्रधानमंत्री ने हर्ष महाजन को उनके जन्म दिवस की शुभकामनाएं भी दी। हर्ष महाजन के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी है। वर्तमान कांग्रेस सरकार को भी केंद्र

Read more

आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ऊना || 12 दिसम्बर 2024 || राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरवाड़ी में गुरूवार को 14वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नूरपुर जिला कांगड़ा की ओर से आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 173 छात्र-छात्राएं, शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान एनडीआरएफ की ओर से निरीक्षक आदेश कुमार, उप निरीक्षक अवतार सिंह एवं मोहित सिंह ने अपनी समस्त टीम सहित बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक व मानव जनित आपदाओं के दौरान स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों की जान को

Read more

विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर || 12 दिसंबर 2024 || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से डॉक्टर प्रवीण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर के दिशा-निर्देश में आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर परमिंदर सिंह ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर तहसीन, डीटीओ डॉक्टर अनंत राम तथा डॉ गुरुंग भी उपस्थित रहे। डॉ. तहसीन (DAPO) ने एचआईवी और एड्स पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जागरूकता अभियान 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलाया जा रहा

Read more

हिन्दू संगठनों की मांग कि बांग्लादेश सरकार होश में आए, मोहम्मद यूनुस शांति नोबल पुरस्कार वापिस ले : अजय

शिमला || 12 दिसंबर 2024 || बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न व नरसंहार के विरोध में विशाल जनसभा का आयोजन सीटीओ पर किया गया। इस धरने में सभी सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स के प्रदेश संयोजक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ 5 अगस्त के बाद से लगातार अत्याचार हो रहा है, वहां पर कई हिंदुओं की हत्याएं कर दी हैं। हमारी माताओं, बहनों के साथ वहां पर रेप हुआ है, कई हिंदू मंदिर नष्ट कर दिए, हिंदू नेता हिंदू पुजारी को गिरफ्तार कर लिए और जिस बांग्लादेश

Read more

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक सम्पन्न

हमीरपुर || 12 दिसंबर 2024 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.संजय जगोता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, डा. राकेश ठाकुर, डा. अजय अत्री व डा. कमलजीत और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की विस्तार से चर्चा की गई और उन्होंने कहा कि जो 70 साल व इससे अधिक आयु के

Read more

पंजावर-बाथड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक माह के लिए बंद

ऊना || 12 दिसम्बर 2024 || पंजावर-बाथड़ी सड़क के किलोमीटर 4/600 से 8/820 रोड़ तक के हिस्से पर वाहनों की आवाजाही 11 जनवरी, 2025 तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को गांव दौलतपुर के लिंक

Read more

रक्तदान से मिलता है बहुमूल्य जीवन रक्षा का सौभाग्य : उपायुक्त

ऊना || 12 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को अनंत ज्ञान दैनिक समाचार पत्र की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके उन्होंने कहा कि रक्तदान से बहुमूल्य जीवन की रक्षा का सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही यह पुनीत कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उपायुक्त ने उनके निस्वार्थ सेवाभाव को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया। उन्होंने जिला के युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने

Read more

23 दिसम्बर को डाकघर ऊना मंडल में लगेगी पेंशन अदालत

ऊना || 12 दिसम्बर 2024 || मंडल ऊना के डाकघर अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डाकघर ऊना मंडल में 23 दिसंबर कोे प्रातः 10 बजे पेंशन अदालत लगेगी। पेंशन अदालत में पेंशन भोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति की पेंशन संबंधी कोई शिकायत है तो वे अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल को 21 दिसम्बर तक भेजना सुनिश्चित करें।

Read more

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम, बिलासपुर द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर || 12 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम, बिलासपुर ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत कंप्यूटर, टेलरिंग और ब्यूटीशियन जैसे कोर्सों में प्रदान किया जाएगा। जिला प्रबंधक, विपन कुमार ने बताया कि यह योजना स्वावलंबन की दिशा में एक कदम है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। आवेदन करने के लिए आवेदक बिलासपुर जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए और अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए।

Read more

अणु में अग्निवीर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 17 से 24 जनवरी तक

बिलासपुर || 12 दिसंबर 2024 || भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं का फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण 17 जनवरी से 24 जनवरी तक अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज के परिसर में किया जाएगा। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को शीघ्र ही कॉल लैटर जारी कर दिए जाएंगे। ये कॉल लैटर ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबपोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

Read more

पत्रकारों और अधिकारियों को मंच से धमकाने का नया चलन अपना रही है सरकार : नेता प्रतिपक्ष

शिमला || 12 दिसंबर 2024 || शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दो साल के कार्यकाल के जश्न मनाने में सरकार ने 25 करोड़ रुपए से ज़्यादा फूंक दिए। लेकिन बताने के लिए एक भी उपलब्धि सरकार के पास नहीं थी। दो साल का कार्याकाल सरकार की नाकामियों का दस्तावेज है। मंच से जोर-जोर चिल्लाकर कहने से सच नहीं बदलता है। इसलिए अगर त्यागपत्र देने वाले मंत्री में नैतिकता बची है, तो वह इस्तीफा दे दें। क्योंकि जिस समय वह मंच से चीख-चीख कर इस्तीफा देने का चैलेंज दे रहे थे उस समय

Read more