कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक कालेअंब के अधिकारियों ने रोपा में बताई बैंक की योजनाएं

हमीरपुर || 23 जनवरी 2025 || कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा कालेअंब ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत कालेअंब गांव रोपा में बैंक वित्तीय साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में शाखा प्रबंधक ललित कुमार ने ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार ऋण, वाहन ऋण, गृह निर्माण ऋण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही बैंक की जमा योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कैशलेस

Read more

मासिक धर्म चक्र गर्व का विषय, शर्म का नहीं: सीडीपीओ

हमीरपुर || 23 जनवरी 2025 || महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि किशोरियों और महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है। इसके लिए उन्हें स्वयं पर गर्व होना चाहिए। यह मासिक धर्म चक्र शर्म का नहीं, बल्कि गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य जहां किशोरियों को मासिक धर्म की उपयोगिता से अवगत कराते हुए उन्हें इस अवधि

Read more

निजी निर्माण कार्यों के मजदूरों को भी देंगे बोर्ड की योजनाओं का लाभ: नरदेव कंवर

हमीरपुर || 23 जनवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने वीरवार को यहां टाउन हॉल में कामगारों के लिए जागरुकता एवं आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कामगारों को संबोधित करते हुए नरदेव कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री की इस सोच को धरातल पर लागू करने

Read more

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता

रिकांग पिओ || 18 जनवरी 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में प्रातः 11 बजे से आरंभ किया जाएगा। इस दौरान पुलिस बल पुरूष व महिला, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, होम-गार्ड (पुरूष व महिला) के जवानों

Read more

उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा

रामपुर || 18 जनवरी 2025 || रामपुर में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर निशांत तोमर ने की । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के मैदान में किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजनों की पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए है । रामपुर में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों के लिए सभी विभागों को अपना दायित्व

Read more

उहल में लोगों को दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की उहल शाखा ने नाबार्ड के सहयोग से गांव उहल में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। इस शिविर में शाखा प्रबंधक रजनीश ठाकुर और संजीव कुमार ने ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार ऋण, वाहन ऋण, गृह निर्माण ऋण, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए प्रेरित किया और बैंक की जमा योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने लोगों को डिजिटल बैंकिंग की विभिन्न

Read more

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत बैठक आयोजित

ऊना || 18 जनवरी 2025 || ऊना जिले में 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यह जानकारी एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक का आयोजन सड़क सुरक्षा माह के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों और जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया गया था। बैठक में परिवहन विभाग, शिक्षण संस्थानों और अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा

Read more

5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ई-के० वाई० सी० में दी गई छूट- ब्रिजेन्द्र पठानिया

बिलासपुर || 18 जनवरी 2025 || जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले ब्रिजेन्द्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में अब तक 3 लाख 2 हजार 93 राशनकार्डधारकों द्वारा ई-के० वाई० सी० करवाई जा चुकी है। उन्होने बताया कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की ई-के० वाई० सी० न होने के कारण उन्हें छूट दी गई हैं तथा इसके अतिरिक्त जो भी उपभोक्ता जिनकी ई-के० वाई० सी० नहीं हुई है वे तुरन्त अपने-अपने एन्डरॉयड मोबाइल फोन पर गूगल प्लेस्टोर से ई-के० वाई० सी० पीडीएस एचपी फेस एप डाउनलोड कर आधार नम्बर अथवा राशन

Read more

22 व 23 जनवरी को रिलेशनशिप मेनेजर के 10 पदों हेतू कैंपस इंटरव्यू का आयोजन- राजेश मैहता

बिलासपुर || 18 जनवरी 2025 || जिला रोजगारी अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, मारुती नेक्सा डीलरशिप, बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप मेनेजर के 10 पदों हेतू 22 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर एवं 23 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी, में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन जाएगा। उन्होंने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट होनी चाहिए तथा मासिक वेतन 12000/- से लेकर 14000/- दिया जाएग साथ मे ई.एस.आई.पी.एफ. व इंसेंटिव भी दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि उमीदवार की आयू 18-40 वर्ष तथा पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित

Read more

हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर हर्षवर्द्धन चौहान फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || 76वां गणतंत्र दिवस जिला हमीरपुर में भी 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में उद्योग, श्रम एवं रोजगार और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकडिय़ां भी भाग लेंगी। राहुल चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के

Read more

ऊना के लिए नाबार्ड के तहत 40 करोड़ की 4 नई सड़कें स्वीकृत – उपमुख्यमंत्री

ऊना || 18 जनवरी 2025 || ऊना जिले के लिए नाबार्ड के तहत 40 करोड़ रुपये लागत की 4 नई सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को ऊना में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ये सड़कें गगरेट, हरोली, श्री चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में बनाई जाएंगी। इन परियोजनाओं के तहत गगरेट में 6.46 करोड़ रुपये की लागत से राम मंदिर से बन्ने-दी-हट्टी (अंदोरा अपरला, जट्टां-दा-बेहड़ा) सड़क का निर्माण होगा। हरोली में 11.77 करोड़ रुपये की लागत से गोंदपुर बैहली से बाथू-गुरपलाह सड़क बनाई जाएगी। श्री चिंतपूर्णी में

Read more

20 व 21 जनवरी को करवाएं बिजली के मीटरों की ईकेवाईसी – विनोद

बिलासपुर || 18 जनवरी 2025 || सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उपमण्डल न0-। विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विद्युत उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी 20 व 21 जनवरी 2025 को की जाएगी। उन्होने बताया कि 20 व 21 जनवरी को नीटू कुमार कल्लर पंचायत, विजय कुमार छड़ोल व मोहित अवस्थी जबली विद्युत-अनुभाग कार्यालय में ईकेवाईसी करेगें। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि को विद्युत-अनुभाग कार्यालय-। के सार्वजनिक कार्यालय में उपभोक्ता अपने साथ बिल व आधार कार्ड लेकर आये। उन्होने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता की मृत्यु हो चुकी है तो परिवार से किसी भी एक सदस्य

Read more

ऊना में गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य व भावपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारियां तेज, एडीसी ने लिया जायजा

ऊना || 18 जनवरी 2025 || ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और भावपूर्ण बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस मौके ऊना शहर को खूबसूरत रोशनी और सजावट से संवारा जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण झांकियां, परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समारोह को अधिक समावेशी तथा आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सभी विभागाध्यक्षों को अपने स्टाफ

Read more

हमीरपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस: राहुल चौहान

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || भारत निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस 25 जनवरी को हमीरपुर में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह की रूपरेखा तय की। इस अवसर पर उन्हांेने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना के हीरक जयंती वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने की परंपरा आरंभ की गई थी। इस वर्ष भी जिला हमीरपुर में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष

Read more

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स) के 23 पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने एचआरटीसी में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट्स) पोस्ट कोड-996 के 23 पदों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड-996 का फाइनल परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Read more

सांसद सुरेश कश्यप ने आईजीएमसी मौत मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा

शिमला || 18 जनवरी 2025 || भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार को हिमाचल की जनता बारे कोई चिंता नहीं है, उनकी तरफ से जनता की जान की कोई कीमत नहीं है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के एक कैंसर रोगी की मौत के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। जिससे हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। सीएम हेल्पलाइन को दी शिकायत में परिजनों ने इंजेक्शन न मिलने से रोगी की मौत होने का आरोप लगाया है। यह प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात है, पूर्व भाजपा

Read more

अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की

शिमला || 18 जनवरी 2025 || भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभाती अविनाश राय खन्ना ने कहा की देश और प्रदेश में नशा एक बहुत बड़ी समस्या बन गया है, जिसके खिलाफ समाज और प्रत्येक व्यक्ति को युद्ध लड़ना पड़ेगा। नशा हमारी वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, अगर नशे को आज नहीं रोक गया तो प्रदेश का युवा इसमें बर्बाद हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस विषय पर ड्राइव शुरू करनी होगी जिसमें सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, निजी कोचिंग सेंटर, निजी संस्थानों में जा कर इस विषय तो संगोष्ठी के रूप में

Read more

टीहरा में अनुमति के बगैर निर्माण पर टीसीपी का नोटिस

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || उपमंडल मुख्यालय सुजानपुर के साथ लगते राजस्व मुहाल टीहरा में अनुमति के बगैर किए जा रहे निर्माण कार्य का कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग ने एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। टीसीपी विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 के तहत जारी इस नोटिस में उक्त व्यक्ति को निर्माण कार्य तुरंत रोकने और 15 दिन के भीतर जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं। नोटिस की अनुपालना न

Read more

ताल में भेड़ों की नीलामी 18 फरवरी को

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 38 भेड़ों की नीलामी 18 फरवरी को सुबह 11 बजे भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र के प्रांगण में की जाएगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों को बोली आरंभ होने से पहले धरोहर राशि के रूप में पांच हजार रुपये की राशि कमेटी के पास जमा करवानी होगी। इच्छुक लोग किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 से 5 बजे तक भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र में आकर भेड़ों को देख सकते हैं। नीलामी में सफल बोलीदाता को

Read more

जमीन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क – एडीसी

ऊना || 18 जनवरी 2025 || अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला के सभी भू-मालिकों से जमीन से संबंधित खातों को स्वेच्छा से आधार कार्ड के साथ लिंक करने का आग्रह किया है। इस प्रक्रिया के लिए जिलावासी संबंधित पटवारी हल्का से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान आधार से लिंक मोबाइल नम्बर अवश्य साथ रखें ताकि जमीन को आधार से लिंक करते समय पंजीकृत मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करने में आसानी रहे।

Read more