राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने फहराया तिरंगा, ली भव्य परेड की सलामी

रिकांग पिओ || 26 जनवरी 2025 || जनजातीय जिला किन्नौर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के रिकांग पिओ के आई.टी.बी.पी. मैदान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर नवनीत सैणी ने किया। परेड में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, हिमाचल पुलिस पुरुष व महिला, गृह रक्षा पुरूष व महिला, गृह रक्षा बैंड,

Read more

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज़

ऊना || 26 जनवरी 2025 || भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर ऊना जिला बासंती रंगों में खिला दिखा। इस उपलक्ष्य पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व होमगार्ड की महिला तथा पुरुष टुकड़ियों और एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों

Read more

शिक्षा विभाग में भरे जा रहे हैं 15 हजार पद : रोहित ठाकुर

हमीरपुर || 26 जनवरी 2025 || 76वां गणतंत्र दिवस हमीरपुर में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अणु के सिंथेटिक ट्रैक मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शिक्षा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री रोहित ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली। परेड कमांडर एसआई अंदेश कुमार की अगुवाई में आयोजित परेड में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स और विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टुकड़ियों तथा विशेष रूप से सक्षम बच्चों ने शानदार मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को बधाई देते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सभी

Read more

नाहन चौगान में उद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की ली सलामी

नाहन || 26 जनवरी 2025 || 76 वें गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। कार्यक्रम का आगाज उद्योग मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड द्वारा दी गई सलामी लेकर किया गया। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, सहित विभिन्न स्कूलों की 15 टुकड़ियों ने भाग लिया। इस परेड का नेतृत्व पुलिस सब इंस्पेक्टर अच्छर सिंह ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उद्योग मंत्री ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते

Read more

मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिलासपुर || 24 जनवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत आज जिला बिलासपुर में 16 बच्चों को शैक्षिक और मनोरंजक दौरे पर भेजा गया। तकनीकी शिक्षा, नगर नियोजन, आवास, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने इन बच्चों के समूह को भगेड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना के तहत निराश्रित बच्चों को अमृतसर और जालंधर की दो दिवसीय विजिट पर ले जाया जाएगा। इस दौरान बच्चे वाघा बॉर्डर, हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और जलियांवाला बाग जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर जाकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं और देश की

Read more

राजीव राणा ने मोहन की मदद को बढ़ाये हाथ, कहा मानव सेवा परमो धर्म

हमीरपुर || 24 जनवरी 2025 || हमीरपुर विधानसभा के बडू में रहने वाले मोहन सुपुत्र हुक्म सिंह जोकि चलने-फिरने में अक्षम हैं, कि मदद के लिये असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) हि प्र प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने हाथ बढ़ाये है। राजीव राणा द्वारा चलने-फिरने में अक्षम मोहन को आर्थिक मदद के साथ व्हिल चेयर दी गयी और यह कार्य कुसुम फाउंडेशन के तत्वधान से सम्पन्न हुआ। राजीव राणा ने मानव धर्म परमो धर्म कहते हुए बताया कि राजनैतिक, सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ हमें मानव धर्म के प्रति आस्थावान होना चाहिये। समाज में बहुत सारे दिव्यांग हैं, जिन्हें सरकार

Read more

नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए टेस्ट 8 फरवरी को

हमीरपुर || 23 जनवरी 2025 || जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में खाली सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि नौंवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में और ग्यारहवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा नवोदय विद्यालय डूंगरी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों के रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन से डाउनलोड किए जा सकते हैं। रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में अगर कोई दिक्कत हो तो जवाहर नवोदय

Read more

ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा शहीदी दिवस – उपायुक्त

शिमला || 23 जनवरी 2025 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां 30 जनवरी, 2024 को आयोजित किये जाने वाले शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन 30 जनवरी को ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रातः 10:30 बजे  से किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 बजे शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन भी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं

Read more

उपायुक्त ने किया रक्तदान शिविर का शुभारम्भ

शिमला || 23 जनवरी 2025 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो एक सरहानीय पहल है।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति को रक्त की अत्यंत आवश्यकता रहती है और ऐसी स्थिति में ब्लड बैंक में रक्त का होना जरुरी है ताकि घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ रक्तदान शिविर के माध्यम से यह भी सन्देश प्रेषित

Read more

हम विकसित भारत की कल्पना करे तो इसमें विकसित दिल्ली की है अहम भूमिका : सुरेश कश्यप

शिमला || 23 जनवरी 2025 || भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा प्रबोधिनी के आईआईडीएल से प्रशिक्षण को लेकर शिक्षा और अनुभव को समृद्ध करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी के वार्षिक अध्ययन टूर में भाग ले रहे सभी छात्र छात्राओं एवं अधिकारीगण का आज मेरे दिल्ली निवास स्थान पर आना हुआ। ” मैं ऐसा समझता हूँ कि आपको देश की लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को गहरे से समझने का अवसर मिल रहा है , यहां से प्राप्त ज्ञान और अनुभव न केवल आपकी शिक्षा को नई दिशा देंगे, बल्कि आपको एक जिम्मेदार और जागरूक

Read more

अनुसूचित जाति आयोग फरवरी से करेगा जिलावार बैठकें : कुलदीप धीमान

ऊना || 23 जनवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने कहा कि आयोग फरवरी से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलावार बैठकें करेगा। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को रामपुर स्थित एससी आयोग कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद दी। धीमान ने बताया कि इन बैठकों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान के लिए सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस कड़ी में पूर्व में कुल्लू जिला में आयोजित बैठक के सकारात्मक परिणाम रहे हैं। बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के

Read more

नाहन में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

नाहन || 23 जनवरी 2025 || 26 जनवरी को नाहन के चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार  मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा ध्वजारोहण करने के उपरान्त मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

25 से 29 जनवरी तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

रिकांगपिओ || 23 जनवरी 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 से 29 जनवरी, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह जन-समस्याओं को सुनेंगे व जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगें। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 25 जनवरी को सायं 04ः30 बजे रिकांग पिओ पहुँचेंगे तथा रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्राम गृह में करेंगे। 26 जनवरी को वह प्रातः 11ः00 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कैबिनेट मंत्री 27 जनवरी को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन

Read more

उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

रिकांग पिओ || 23 जनवरी 2025 || जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न जागरूकता गतिविधियों को दक्षता के साथ आयोजित करें ताकि जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को यातायात नियमों व वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में

Read more

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत छात्राओं को दिया जा रहा आत्म रक्षा का प्रशिक्षण

नाहन || 23 जनवरी 2025 || बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ईशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत पुलिस विभाग की सहायता से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवाला भूड तथा उच्च कन्या पाठशाला ददाहू में 22 से 24 जनवरी तक किशोरियों के लिए आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की दसवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राऐं आत्म रक्षा संबंधी तकनीकियों की जानकारी प्राप्त कर आत्म रक्षा हेतू आत्म निर्भर होने

Read more

रावमापा कुठार कला में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर

ऊना || 23 जनवरी 2025 || सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार कला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और मासिक धर्म स्वच्छता पर खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता पर्यवेक्षक वृत फतेहपुर नानकी देवी ने की। पर्यवेक्षक नानकी देवी ने बताया कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के

Read more

वाहनो की पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की तिथियों में बदलाव

बिलासपुर || 23 जनवरी 2025 || क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जनवरी को बिलासपुर में होने वाली वाहन पासिंग को प्रशासनिक कार्यों के चलते रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब वाहनों की पासिंग 31 जनवरी को तथा घुमारवीं मे 28 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में ड्राइविंग टैस्ट 27 जनवरी को (आरएलए) व 31 जनवरी को(आरटीओ) 1 बजे से पूर्व होगें। उन्होंने बताया कि घुमारवीं में 28 जनवरी को होने वाले ड्राइविग टेस्ट अब 27 जनवरी 1 बजे से पूर्ण होगें।

Read more

सिक्योरिटी गार्ड्स के पदों हेतू 29 जनवरी को होगा साक्षात्कार- राजेश मैहता

बिलासपुर || 23 जनवरी 2025 || जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर  द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू 29 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वी तथा मासिक मानदेय 16500/- से लेकर 19500/- दिया जाएगा। उन्होने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी एवं वजन 52 किग्रा होना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि  उमीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष  केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 29 जनवरी को जिला रोजगार

Read more

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना || 23 जनवरी 2025 || सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र ऊना और हिम गौरव आईटीआई के महाप्रबन्धक संजय जोशी ने उपायुक्त को छाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जागरूकता शिविर में नुक्कड़ नाटको के जरिए सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के महत्व बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी से सड़क सुरक्षा नियमों

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने थाची-रेहाना सड़क पर 1.13 करोड़ से निर्मित पुल का किया शुभारंभ

शिमला || 23 जनवरी 2025 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार हर गांव को सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। सरकार के निर्णयानुसार अब नई सड़क निर्माण के लिए राजस्व दस्तावेज लोक निर्माण विभाग के नाम करने की जिम्मेवारी पंचायत प्रतिनिधियों की होगी। विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की थाची पंचायत में थाची-रेहाना सड़क पर 1.13 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए गए पुल, 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन थाची, 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक केंद्र शालीघाट तथा 13

Read more