दरूण की महिलाओं ने सीखा अचार, पापड़ और मसाला पाउडर बनाना
हमीरपुर || 29 जनवरी 2025 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा तहसील भोरंज के गांव दरूण में स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर के समापन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के मुख्य प्रबंधक एवं आरसेटी के नोडल अधिकारी संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न ऋण योजनाओं तथा उद्यमिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संजय कुमार ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अगर अपना उद्यम लगाना चाहती हैं
Read more