रावमापा गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना || 30 जनवरी 2025 || जिला ऊना में सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने की। अशोक कुमार ने इस अवसर पर बताया कि सड़क सुरक्षा माह मनाने का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक बनाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, तेज गति से वाहन चलाना और लापरवाही से आवेरटेक करना अक्सर दुर्घटनाओं का

Read more

शंभुवाला में स्तन कैंसर और बच्चेदानी के मुँह का कैंसर जांच शिविर आयोजित : डॉ अजय पाठक

नाहन || 30 जनवरी 2025 || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सिरमौर द्वारा स्तन कैंसर और बच्चेदानी के मुँह का कैंसर से संबधित जाँच शिविर का आयोजन आज स्वास्थय खंड धगेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुवाला में किया गया जिसमें लगभग 90 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजय पाठक ने बताया कि बच्चे दानी के मॅुंह एवं स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग करने वाला सिरमौर जिला हिमाचल का पहला जिला बन गया है। उन्होंने बताया कि यह शिविर मैनकाइंड फार्मा लिमटेड व ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग सिरमौर द्वारा

Read more

15 मार्च तक चलेगा ‘मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ’ अभियान

हमीरपुर || 30 जनवरी 2025 || प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला हमीरपुर में भी एक फरवरी से 15 मार्च तक ‘मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ’ अभियान चलाया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि इस अभियान के तहत तहसील सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाड़ला में किसानों को फसल बीमा योजना की पॉलिसी के दस्तावेज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पीएमएफबीवाई में नामांकित किसानों को ग्राम और पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से फसल बीमा पॉलिसियों की हार्ड कॉपी वितरित की जाएगी। उपनिदेशक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य

Read more

आपदा प्रभावितों के लिए मददगार होगी 3-डी एवं लैगो तकनीक : राहुल चौहान

हमीरपुर || 30 जनवरी 2025 || किसी भी तरह की आपदा के कारण बेघर होने वाले लोगों के लिए बेहतर अस्थायी आश्रय यानि शैल्टर इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के सहयोग से यहां होटल हमीर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला वीरवार को संपन्न हो गई। इस कार्यशाला में विभिन्न डिग्री कॉलेजों, अन्य शिक्षण संस्थानों, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनरों ने आधुनिक 3-डी और लैगो तकनीक से बनने वाले अस्थायी शैल्टरों के बारे में गहन

Read more

लंबेड़ा की 35 महिलाओं ने सीखी मशरूम की खेती

हमीरपुर || 30 जनवरी 2025 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा गांव लंबेड़ा की महिलाओं के लिए आयोजित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में गांव की 35 महिलाओं ने मशरूम की खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी हासिल की। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल ने प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं घर में ही मशरूम का उत्पादन शुरू कर सकती हैं या अपने उद्यम स्थापित

Read more

गीत-संगीत और नाटक से दिया सड़क सुरक्षा जागरुकता का संदेश

हमीरपुर || 30 जनवरी 2025 || क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत वीरवार को बस स्टैंड हमीरपुर और बस स्टैंड नादौन में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने लोकगीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया। नटराज कला मंच के अध्यक्ष राजीव जस्सल की अगुवाई में इन लोक कलाकारों ने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हमेशा सावधानी बरतने और किसी कारणवश सड़क दुर्घटना होने

Read more

“वो दिन योजना” के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

हमीरपुर || 30 जनवरी 2025 || ज़िला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के सौजन्य से बहुतकनीकी कॉलेज बडू में महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना “वो दिन” जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग से जेंडर स्पेशलिस्ट वंदना ठाकुर, निशा देवी और प्रदीप कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षक श्री कमल भारती कॉलेज प्रवंधन एवं 100 से अधिक प्रशिक्षु उपस्थित रहे I शिविर का उदेश्य नयी पीढ़ी को मासिक धर्म स्वच्छता प्रवंधन एवं इससे जुड़ी भ्रान्तिओं के प्रति जागरूक करना है। कमल भारती ने छात्रों को मासिक धर्म की जानकारी देते हुए कहा

Read more

10वीं-12वीं पास और आईटीआई युवाओं के लिए कॅरियर बनाने का अवसर

हमीरपुर || 30 जनवरी 2025 || जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दसवीं-बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम आरंभ की गई है। दसवीं-बारहवीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारक 21 से 24 वर्ष तक के युवक-युवतियां इस स्कीम की वेबसाइट पीएमइंटर्नशिप.एमसीए.जीओवी.इन pminternship.mca.gov.in पर अपनी इच्छानुसार कंपनियों एवं रिक्तियों का चयन करके आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवक-युवतियों से इस वेबसाइट का अवलोकन करने की अपील की है।

Read more

कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण हैं-अजय पाठक

नाहन || 30 जनवरी 2025 || स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नाहन द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नाहन डॉ अजय पाठक की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग दिवस हर वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। इस रोग से जुड़े कलंक और सामाजिक भेद भाव को मिटाने के उददेश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। उन्होंनेे बताया कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण हैं, यह बीमारी मुख्य रूप से त्वचा ,आँखों ,नाक, और परिधीय तंत्रिकाओ

Read more

आखिरकार कांग्रेस पार्टी की ऐसी सनातन विरोधी सोच क्यों : नंदा

शिमला || 30 जनवरी 2025 || भाजपा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत ऊपर संजौली बूथ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थिति रहे उनके साथ बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा, बूथ सदस्य नीलम शर्म, सुमन दुबे और संजीवना शर्मा भी रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या में गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी? क्या गंगा में डुबकी लगाने से लोगों को नौकरी मिल जाएगी? क्या गंगा में डुबकी लगाने से लोग खुश हो

Read more

जिला प्रशासन ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर को लेकर जारी की एडवाज़री

ऊना || 30 जनवरी 2025 || जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर के उपयोग को लेकर एडवाज़री जारी की है। उन्होंने बताया कि चाइनीज़ डोर का निर्माण, बिक्री और उपयोग अवैध है। यदि कोई इसकी बिक्री करता है तो इसकी सूचना पुलिस या संबंधित अधिकारी को देना सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने बताया कि पतंगबाजी के लिए उपयोग में लाए जाने वाले चाइनीज़ मांझे और डोर इंसानो के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए बेहद घातक है। चाइनीज़ डोर शीशे, प्लास्टिक, मिश्रित धातु की बनी होने के कारण काफी मजबूत होती है। चाइनीज़ डोर के कारण

Read more

भिआम्बी-बडसर रोड़ पर वाहनों की आवाजाही दो माह तक बंद

ऊना || 30 जनवरी 2025 || उपमंडल बंगाणा के तहत भिआम्बी-बडसर सड़क पर वाहनों की आवाजाही 1 फरवरी से 31 मार्च, 2025 तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। इस अवधि के दौरान यातायात को लिंक रोड़ पिपलू से भिआम्बी वाया चुकानी वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने

Read more

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया

रिकांग पिओ || 30 जनवरी 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान आज जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया तथा विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की जन-समस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने पांगी ग्राम पंचायत में भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए सामुदायिक भवन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इसे शीघ्र दुरस्त करने

Read more

विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य गणमान्यों के साथ दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

शिमला || 30 जनवरी 2025 || राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के लिए महात्मा गांधी के संघर्षों व विचारों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्यनिष्ठा एवं अहिंसा के पुजारी थे व देश को आजाद करने के लिए महात्मा गांधी ने अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को अपनाकर अनेक महापुरूषों ने अपने जीवन का उद्धार किया है तथा समाज को नई राह

Read more

शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविरों का आयोजन करें-उपायुक्त

नाहन 30 जनवरी- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए की मेडिकल काॅलेज, इंजिनियरिंग काॅलेज, आईटीआई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तथा डाईट जैसी संस्थानों में नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा काला आंब से पांवटा तक सड़क किनारे रहने वाले लोगों को दुर्धटना के समय बचाव कार्य करने के बारे में जागरूक किया जाऐ। उन्होंने कहा कि

Read more

SFI इकाई द्वारा HPU के लाइब्रेरियन को छात्र मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शिमला || 29 जनवरी 2025 || SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन को छात्र मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य मांग यह थी की लाइब्रेरी की टाइमिंग को बढ़ाया जाए और दूसरा सामान कक्ष के अंदर सामान की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। इस पर कैंपस सचिव रितेश का कहना था कि विश्वविद्यालय में सर्दियों की छुट्टियों के दौरान लाइब्रेरी का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक है जिसमें उनका मानना था कि सुबह 9:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक लाइब्रेरी को खुला रखा जाए ताकि छात्र

Read more

नादौन में आईटीआई डिप्लोमाधारकों के साक्षात्कार 31 को

हमीरपुर || 29 जनवरी 2025 || मोहाली की प्रसिद्ध कंपनी स्वराज इंजिन्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 500 पदों को फिक्स टर्म कांट्रेक्ट के आधार पर भरने के लिए 31 जनवरी को सुबह साढे दस बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास और टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर, मैकेनिक फिटर, एमएमवी डिप्लोमा, इलेक्ट्रिशियन, वैल्डर तथा पेंटर टेªड में से किसी एक ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा रखा गया है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 14,500 रुपये मासिक

Read more

दांदडू स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता और अनीमिया की जानकारी

बिझड़ी || 29 जनवरी 2025 || महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दांदडू में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर बिझड़ी के बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने छात्राओं को अनीमिया और मासिक धर्म स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्हांेने बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और खान-पान का विशेष ध्यान रखकर किशोरियां एवं महिलाएं कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। उन्होंने बेटियों और महिलाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं के बारे में भी बताया। स्वास्थ्य विभाग की डॉ. नेहा

Read more

रघुनाथपुरा के विद्यार्थियों ने किया डाइट जुखाला का शैक्षिक भ्रमण

बिलासपुर || 29 जनवरी 2025 || राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा के विद्यार्थियों ने डाइट जुखाला का शैक्षिक भ्रमण किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। यह जानकारी रघुनाथपुरा विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार कैंथ ने दी। उन्होने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न भौतिक मॉडलों का अध्ययन किया और प्रयोगात्मक रूप से उन्हें उपयोग करने का अनुभव प्राप्त किया। डाइट जुखाला के विज्ञान समन्वयक विजय कुमार ने विद्यार्थियों को वीआर लैब (वर्चुअल रियलिटी

Read more

वन अधिकार अधिनियम-2006 पर जिला स्तरीय समिति एव विशेष जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

रिकांग पिओ || 29 जनवरी 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत गठित की गई जिला स्तरीय समिति एवं विशेष जिला स्तरीय समिति के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जिला के भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत गठित की गई वन अधिकार समिति व अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होना चाहिए ताकि लोगों को इसका लाभ प्राप्त

Read more