जिला हमीरपुर की 12 आबकारी इकाइयों के टेंडर बॉक्स सील

हमीरपुर || 17 मार्च 2025 || आबकारी घोषणाएं वर्ष 2025-2026 की शर्त संख्या 2.20 की अनुपालना करते हुए सोमवार को जिला हमीरपुर की बारह आबकारी इकाइयों के आंबटन हेतु टैडंर बॉक्सों को पीठासीन अधिकारी एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान के सामने सील किया गया। सील किए गए तालों की चाबियों को लिफाफे में सील कर यह लिफाफा पीठासीन अधिकारी एडीएम हमीरपुर को सौंप दिया गया। इस प्रक्रिया के दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप-आयुक्त कंवर शाह देव सिंह कटोच और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read more

बसाल में नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत मेगा शिविर आयोजित

ऊना || 17 मार्च 2025 || नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत पशु चिकित्सालय बसाल में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक पालमपुर डॉ अजय चौधरी की अध्यक्षता में एक मेगा शिविर आयोजित किया गया। इस मेगा शिविर में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांवों के लगभग 90 पशुपालकों ने भाग लिया और पशुपालन संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर सहायक निदेशक पशुपालन डॉ दिनेश परमार ने पशुपालकों को विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। पशु चिकित्सा अधिकारी बसाल

Read more

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बद्रिका आश्रम के श्री हरि मंदिर में पूजा अर्चना की

शिमला || 17 मार्च 2025 || राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत गांव शलामू स्थित श्री बद्रीका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीहरि मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने बद्रिका आश्रम के संस्थापक श्री ओम स्वामी से भेंट की तथा बद्रिका आश्रम द्वारा चलाई जा रही आध्यात्मिक, योग तथा साधना संबंधी जानकारी हासिल की। श्री ओम स्वामी ने राज्यपाल को शॉल व टोपी भेंट की। इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला बेटी नीति व दामाद अमित त्रिपाठी, नाती कुमारी अंबिका तथा अनिका, बद्रिका भी राज्यपाल के साथ थे। आश्रम

Read more

जिला के अधिसूचित/विलय विद्यालयों के भवन पर बैठक का आयोजन

रिकांग पिओ || 17 मार्च 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में शिक्षा विभाग जिला किन्नौर द्वारा जिला के अधिसूचित/विलय विद्यालयों के भवन पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के ऐसे विद्यालयों के भवन जिन्हें अधिसूचित/विलय किया गया है से उपायुक्त को अवगत करवाया गया तथा इस पर की गई आगामी कार्यवाही से सूचित किया गया। जिला में कुल 8 विद्यालयों के भवनों को अधिसूचित किया गया है तथा 51 विद्यालयों के भवनों को विलय किया गया है। इसके अलावा बैठक में अवगत

Read more

सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू कैंपस इन्टरव्यू 22 मार्च- राजेश मैहता

बिलासपुर || 17 मार्च 2025 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय में एस.आई.एस. सिक्योरिटी, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 से.मी. व 55 से 95 कि.ग्रा होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मासिक मानदेय 15 हजार से 17 हजार रुपये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 से 40 आयुवर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 22 मार्च को

Read more

जिला बिलासपुर में आबकारी दुकानों/यूनिटों की नीलामी हेतु निविदा प्रक्रिया आयोजित

बिलासपुर || 17 मार्च 2025 || उप-आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जिला बिलासपुर की आबकारी दुकानों/यूनिटों की निविदा व नीलामी प्रक्रिया का आयोजन 21 मार्च को 11ः30 बजे जिला परिषद हॉल में किया जाएगा। उन्होने बताया कि इच्छुक निविदाकर्ता 20 मार्च को 9 बजे से सायं 6 बजे तक अपने निविदा आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कहा कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति उप-आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी, बिलासपुर के कार्यालय में 01978-222309 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होनें इच्छुक निविदाकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि

Read more

आलू प्रोसेसिंग यूनिट की घोषणा से गदगद ऊना वासी, दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से चहके किसान

ऊना || 17 मार्च 2025 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा सोमवार को प्रस्तुत किए गए 2025-26 के बजट को ऊना जिला वासियों ने ‘सबके सपनों का सुखमय बजट’ करार दिया है। विशेष रूप से ऊना जिले के लिए की गई घोषणाओं से स्थानीय लोग बेहद प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को साकार करने वाला है। आलू की खेती में लगे किसानों को सौगात मुख्यमंत्री द्वारा अपने बजट भाषण में ऊना में आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा से ऊना वासी गदगद हैं। ऊना में आलू

Read more

27 मार्च, 2025 को प्रातः 10 बजे जिला विकास कार्यालय में होगी कलाकारों के ग्रेडिंग की चयन प्रक्रिया

रिकांग पिओ || 17 मार्च 2025 || जिला भाषा अधिकारी किन्नौर दीपा शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा जिसके लिए चयन प्रक्रिया 27 मार्च, 2025 को प्रातः 10 बजे से जिला विकास कार्यालय किन्नौर स्थित रिकांग पिओ में आयोजित की जाएगाी। इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करना है तथा ग्रेडिंग के माध्यम से पारदर्शिता लाना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय मेलो व उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण और

Read more

मुख्यमंत्री ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल, हमीरपुर को दिए बड़े तोहफे : अजय शर्मा

हमीरपुर || 17 मार्च 2025 || कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया है। अजय शर्मा ने कहा कि इस बजट में जहां ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, बागवानों, पशुपालकों, युवाओं और आम लोगों के उत्थान पर विशेष रूप से फोकस किया गया है, वहीं सरकारी कर्मचारियों, अंशकालीन कर्मचारियों, समाज के कमजोर वर्गों और युवाओं सहित हर वर्ग के लिए मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत प्रदान की है। अजय शर्मा ने कहा कि बजट में जिला हमीरपुर को कई बड़ी

Read more

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक अखिल होंगे स्टार कलाकार 

बिलासपुर || 17 मार्च 2025 || राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन 17 से 23 मार्च तक किया जा रहा है, जिसमें 20 मार्च से 23 मार्च तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में 20 मार्च को प्रसिद्ध पंजाबी गायक अखिल अपनी प्रस्तुति देंगे। पंजाबी और बॉलीवुड में अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुके अखिल की लोकप्रियता देश-विदेश में फैली हुई है, विशेष रूप से युवाओं में उनका खासा क्रेज है। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी। अखिल, पंजाब के एक प्रतिभाशाली गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने 2014 में ‘सुपने’ गीत से

Read more

भाजपा के विधानसभा घेराव में बढ़ चढ़कर भाग ले कार्यकर्ता-मेलाराम शर्मा

संगड़ाह || 17 मार्च 2025 || सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा और संगड़ाह भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से भाजपा द्वारा 27 मार्च को शिमला में आयोजित किए जा रहे विधानसभा के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि 27 मार्च को शिमला में भाजपा द्वारा आयोजित हल्ला बोल और विधानसभा घेराव में पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे और सुक्खू सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से

Read more

लंबलू में आईटीआई, 12वीं और 10वीं पास युवाओं के साक्षात्कार 19 को

हमीरपुर || 17 मार्च 2025 || राजस्थान के भिवाड़ी शहर की प्रसिद्ध कंपनी श्रीराम पिस्टन्स एंड रिग्स लिमिटेड अपरेंटिस एवं अन्य पदों पर आईटीआई डिप्लोमाधारकों, बारहवीं पास युवाओं और दसवीं पास युवाओं की भर्ती के लिए 19 मार्च को सुबह साढे नौ बजे से आईटीआई लंबलू में साक्षात्कार लेगी। आईटीआई लंबलू के प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, फाउंड्री मैन, इलेक्ट्रिशियन, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक और वैल्डर ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए। विज्ञान संकाय या कला संकाय में बारहवीं पास युवा और

Read more

चकमोह पंचायत क्षेत्र में 13 अप्रैल तक हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

बड़सर || 17 मार्च 2025 || प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे चैत्र मास मेलों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी करते हुए दियोटसिद्ध सहित ग्राम पंचायत चकमोह के पूरे पंचायत क्षेत्र में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने बताया कि मेला डयूटी

Read more

नाहन में मनाया जायेगा अम्बेडकर जयंती समारोह

नाहन || 17 मार्च 2025 || दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी की बैठक जगदीश पुंडीर जी की अध्यक्षता में सम्पन हुई । बैठक मे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, राजेश तोमर, प्रीतम सिंह, मुकेश चौहान, कृष्ण लाल, बलबीर सिंह पुंडीर , लखबीर सिंह, अनिता , सेवती कमल, और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच लगातार दलित वर्ग के सामजिक और आर्थिक मुद्दों को उठाता रहा है, दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश और राष्ट्रीय

Read more

प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की

शिमला || 17 मार्च 2025 || नागपुर में प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की , जिसमें राज्य में सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों और घोषित लेकिन लंबित एनएच परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रोपवे परियोजनाओं की संभावनाओं को तलाशने पर भी विचार

Read more

विधायक सुरेश कुमार ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे 22 लाख

भोरंज || 17 मार्च 2025 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को गांव भटेड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता विधायक सुरेश कुमार ने की। उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत 18-27 वर्ष के 45 अनाथ युवाओं को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह योजना की 3 लाभार्थियांे को 4.65 लाख रुपये की एफडीआर, मुख्यमंत्री शगुन योजना की 39 लाभार्थियों के लिए 12.09 लाख रुपये के राशि हस्तांतरण पत्र, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की 19 लाभार्थियांे के लिए 9.69 लाख रुपये की राशि के हस्तांतरण पत्र

Read more

बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दो दिनों में लाखों का चढ़ावा

बड़सर || 17 मार्च 2025 || उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शुमार बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों के शुरुआती दौर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे तक लगभग 40 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की गिनती के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 14 और 15 मार्च को श्रद्धालुओं ने लगभग 66.50 लाख रुपये की

Read more

हमीरपुर में शराब के ठेकों की नीलामी 18 को

हमीरपुर || 17 मार्च 2025 || जिला में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी दुकानों और यूनिटों को आवंटित करने हेतु 18 मार्च को हमीरपुर के बचत भवन में सुबह साढे ग्यारह बजे नीलामी प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त ने इच्छुक व्यक्तियों से इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। नीलामी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Read more

लता मंगेशकर कला केंद्र में सजी कवि गोष्ठी

ऊना || 17 मार्च 2025 || भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश जिला ऊना द्वारा होली मिलन कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां के सम्मेलन कक्ष में कवि गोष्ठी का आयोजन करवाया गया जिसमें जिला के लगभग 31 साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया एवं आगामी वार्षिक योजना प्रस्तुत की। इस दौरान सर्वप्रथम जिला ऊना के वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रकाश चंद्र मेहरम के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तदुपरांत मां सरस्वती की वंदना करते हुए द्वीप प्रज्ज्वलित

Read more

किन्नौर जिला के बचत भवन रिकांग पिओ में किसान गोष्ठी का आयोजन

रिकांग पिओ || 15 मार्च 2025 || जिला कृषि विभाग किन्नौर के कृषि तकनीकी प्रबंधन प्राधिकरण (आतमा) द्वारा आज जिला के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला किन्नौर के 200 किसान-बागवानों ने भाग लिया जिसमें महिला किसान भारी मात्रा में मोजूद थी। जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश बंसल ने बताया कि इस किसान गोष्ठी में प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है तथा रसायनिक खेती के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया और वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही वित्तीय

Read more