हमीरपुर में ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन

हमीरपुर || 18 मार्च 2025 || आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सी.ऍम.ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय जगोता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, डा. अजय अत्री, डा. राकेश ठाकुर व डा. कमलजीत और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की विस्तार से चर्चा की गई, और उन्होंने खंड स्तर पर आयुष्मान और हिमकेयर

Read more

तीसरे बजट में भी अपनी 10 गारंटीयों को धरातल पर ना उतरने में प्रदेश सरकार असमर्थ : नैंसी अटल

शिमला || 18 मार्च 2025 || अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि बजट किसी भी सरकार की आगामी नीतियों और गारंटियों को साकार करने का आईना होता है, लेकिन हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में न तो कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को पूरा करने के लिए कोई ठोस पहल की गई है और न ही प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में फैल रही नशाखोरी जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान सुझाया गया है। सत्ता में आने से पहले सरकार ने हर साल एक लाख युवाओं

Read more

रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता सुक्खू सरकार का प्रभावी प्रदर्शन : छत्तर ठाकुर

शिमला || 18 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 को प्रदेश की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया है। छत्तर ठाकुर ने कहा कि यह बजट विशेष रूप से राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और मादक पदार्थों की लत से निपटने के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा कर युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए एक प्रभावी पहल है। छत्तर ठाकुर ने बजट में कृषि, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों

Read more

सिरमौर जिला की 9 शराब इकाईयां 82.47 करोड़ में नीलाम

नाहन || 18 मार्च 2025 || जिला मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल में आज सिरमौर की 9 शराब इकाईयों जिनमें नाहन, कालाअंब, ददाहू, राजगढ, नैना टिक्कर, खजूरना-बहराल, बद्रीनगर-शिलाई, खोदरी माजरी, व पांवटा साहिब शामिल है, की नीलामी 82 करोड़ 47 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एवं पीठासीन अधिकारी एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 3 बजे तक चली। एल़.आर.वर्मा ने बताया कि नाहन, नैनाटिक्कर, बद्रीनगर-शिलाई व पांवटा साहिब इकाईयां एलआरएस कम्पनी तथा ददाहु, राजगढ़, खजूरना-बहराल, खोदरी माजरी मै. केवीएस कम्पनी जबकि कालाअंब इकाई खेम चंद के पक्ष में रही। उन्होंने बताया

Read more

सिरमौर जिले में लांच हुई ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम

हिमाचल में 6,800 छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, सीएम सुक्खू ने स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की थी, अब जिले में हुई लांच नाहन || 18 मार्च 2025 || प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत है। मंगलवार को नाहन पहुंचीं क्रैक एकेडमी की टीम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सिरमौर जिले में स्कॉलरशिप प्रोग्राम लांच करने की घोषणा की । इस पहल के तहत प्रदेशभर के 6,800 छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस

Read more

झलाण, किटपल और अन्य गांवों में 4 दिन आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली

नादौन || 18 मार्च 2025 || विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत बदारन फीडर की लाइनों को बदलने के कार्य के चलते गांव झलाण, लुहारली, चेली, अनसरा, किटपल, भियांबी और आसपास के अन्य गांवों में 19 से 22 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सुशील कुमार ने इस दौरान क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने आपदा प्रबंधन दृश्य-श्रव्य जागरूकता वाहन को दिखाई हरि झंडी

रिकांग पिओ || 18 मार्च 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां 7 दिनों तक जिला किन्नौर के गांव-गांव में चलने वाली आपदा प्रबंधन दृश्य-श्रव्य जागरूकता वाहन को रिकांग पिओ मुख्य चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता वाहन के द्वारा किन्नौर के गांव-गांव में आपदा प्रबंधन पर बचाव बारे जानकारी प्रदान की जाएगी तथा आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों से

Read more

अजय ने बांस के सुंदर सामान से पाई जीवन में सफलता की सजावट

ऊना || 18 मार्च 2025 || अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा, सीखने की ललक और अपने हुनर से समाज को नई दिशा देने की चाहत हो, तो सफलता केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे समाज को प्रेरित और लाभान्वित करती है। ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल की अरलू खास पंचायत के दगड़ूं गांव के 43 वर्षीय अजय ने इसी सोच के साथ न केवल अपने जीवन में बांस के सुुंदर सामान से सफलता की सजावट पाई, बल्कि गांव की अनेक महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। सोशल मीडिया का जीवनोपयोगी स्किल सीखने में कितना सदुपयोग

Read more

गुजर बस्ती में अग्निकांड से प्रभावित लोगों के लिए दशमेश सेवा सोसायटी ने बढ़ाए मदद के हाथ

नाहन || 18 मार्च 2025 || जिला सिरमौर के गिरीनगर क्षेत्र में बनी गुर्जर बस्ती में सोमवार देर शाम आगजनी की घटना सामने आई है । बस्ती में आग लगने के चलते यहां गुजर्रों के बने 20 से 22 छपर जलकर राख हो गए हैं। करीब एक दर्जन परिवार आगजनी के बाद बेघर हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए आगजनी की घटना में प्रभावित हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पास अब सिर्फ तन पर पाए कपड़े बचे हैं। घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है । अब उन्हें अपने रहने, खाने पीने समेत परिवार

Read more

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सात दिवसीय शिविर शुरू

बिलासपुर || 17 मार्च 2025 || राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के अंतर्गत लुहणु मैदान, बिलासपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा सात दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर स्थापित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन प्रातः 9:15 बजे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अक्षी शर्मा, अध्यक्ष, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, बिलासपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि इस स्टॉल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को विभिन्न कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान करना है। शिविर में प्रतिदिन जिला अधिवक्ता, पैरा-लीगल वॉलंटियर्स एवं अन्य

Read more

सरकार दस गारंटियों की वादा खिलाफी है यह बजट : आशीष कुमार

नाहन || 17 मार्च 2025 || सीटू ज़िला महासचिव आशीष कुमार व जिला उपाध्यक्ष रिज़वान और निर्माण मजदूर यूनियन के जिला महासचिव का कहना है कि हिमाचल सरकार का बजट मजदूरों कर्मचारियों की आकांक्षाओं के खिलाफ है। आत्मनिर्भर हिमाचल की बात करने वाले बजट में मजदूरों कर्मचारियों की काम चलाऊ बात करना और वह भी बजट पुस्तिका के अंतिम पन्नों में करना ही बजट की दिशा को बताता है। सरकार के एजेंडे से मजदूर कर्मचारी गायब हैं। भारी महंगाई के दौर में मजदूरों की दिहाड़ी में केवल 25 रुपये की बढ़ोतरी करना व इसे उपभोक्ता महंगाई सूचकांक के साथ न जोड़ना,

Read more

पुलिस प्रशासन की एक तरफ कार्यवाही के विरुद्ध ABVP ने खोला मोर्चा :नैंसी अटल

शिमला || 17 मार्च 2025 ||  बीते कुछ दिनों से एच.पी.यू शिमला में छात्र संगठनों के बीच लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदेश भर में शिमला पुलिस द्वारा अभाविप के कार्यकर्ताओं पर की जा रही एकतरफा कार्यवाही के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर धरने प्रदर्शन किए गए। *आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में VC office के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश भर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच शिमला पुलिस की एकतरफा कार्यवाही के रुख को लेकर लगातार रोष बना हुआ है। नैंसी अटल (प्रदेश मंत्री) ने मीडिया में जानकारी साझा करते हुए

Read more

राजकीय महाविद्यालय कफोटा की ऐतिहासिक उपलब्धि

कफोटा || 17 मार्च 2025 || राजकीय महाविद्यालय कफोटा, जिला सिरमौर, गर्व के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मना रहा है, जो इस संस्थान, क्षेत्र और पूरे राष्ट्र को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करती है। कॉलेज के सम्मानित प्राचार्य, डॉ. कुलदीप सिंह, को वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल द्वारा विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए अपील जूरी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित आयोजन 21 से 23 मार्च 2025 तक चीन के नानजिंग में आयोजित होगा। यह नियुक्ति एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि डॉ. कुलदीप सिंह वर्ल्ड एथलेटिक्स में इस प्रतिष्ठित तकनीकी पद को संभालने वाले

Read more

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का भव्य शुभारंभ, मंत्री राजेश धर्मानी ने की बैल पूजन के साथ शुरुआत

बिलासपुर || 17 मार्च 2025 || ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का भव्य शुभारंभ गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणू मैदान में हुआ। नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। यह मेला 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, व्यापारिक और कृषि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और पशुपालन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह मेला इस वर्ष 136वें

Read more

भोरंज के मिनी सचिवालय में दुकान और कैंटीन की नीलामी 22 को

भोरंज || 17 मार्च 2025 || मिनी सचिवालय परिसर भोरंज में दुकान नंबर 208 और कमरा नंबर 102 में एक कैंटीन को किराये पर दिया जाएगा। इनकी नीलामी प्रक्रिया 22 मार्च को सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय परिसर में आरंभ होगी। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने इच्छुक लोगों से इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। नीलामी के नियमों एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Read more

पुबोवाल में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला आयोजित, प्रशिक्षुता प्रशिक्षण हेतु 24 युवा चयनित

ऊना || 17 मार्च 2025 || राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुबोवाल में सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला आयोजित किया गया। इस मेले में 6 औद्योगिक इकाइयों और 43 युवाओं ने भाग लिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एसएल कालिया ने बताया कि मेले के दौरान अलग-अलग व्यवसायों में प्रशिक्षित 24 युवाओं को प्रशिक्षुता पोर्टल पर पंजीकृत किया गया और औद्योगिक इकाइयों ने प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए उनका चयन किया गया। इस दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना (ग्रेड ए) से अंशुल भारद्वाज और आईटीआई मैहतपुर से विशाल चौधरी और पुबोवाल आईटीआई के स्टाफ सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read more

सेना भर्ती कार्यालय के लिए भवन की आवश्यकता

हमीरपुर || 17 मार्च 2025 || थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के लिए किराये पर एक भवन की आवश्यकता है। थल सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि भवन कम से कम 1200 से 1500 वर्ग मीटर तक होना चाहिए। इसे कार्यालय और आवास के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। निदेशक ने बताया कि शुरुआती तौर पर इस भवन को 3 साल के लिए पट्टे पर लिया जाएगा और उसके बाद हर 3 साल बाद किराये में बढ़ोतरी के साथ इसे पट्टे पर लिया जाएगा। इच्छुक भवन मालिक अधिक जानकारी के लिए थल सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर

Read more

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत लगभग 58 हज़ार करोड़ रु का बजट प्रदेश की जनता के लिए शून्य : बिंदल

शिमला || 17 मार्च 2025 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुखविन्द्र जी ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट प्रस्तुत किया। उन्होनें कहा कि लगभग 58 हजार करोड़ रू0 का यह बजट हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए शून्य है। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री के शब्दो के अनुसार इस बजट में 25 पैसा सैलरी के लिए, 20 पैसा पैंशन के लिए, 12 पैसा ब्याज के लिए, 10 पैसा देय राशियों के लिए और सामाजिक कार्यों के लिए

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने अधिकारियों को जिला में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए

रिकांग पिओ || 17 मार्च 2025 || स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला को स्वच्छ बनाए रखने में अपने-अपने कार्यों को दक्षता के साथ पूर्ण करें ताकि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर किन्नौर जिला की सुंदरता कायम रह सके। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से अहम सांगला क्षेत्र में स्वच्छता को बनाए रखने व आवश्यक मूल-भूत सुविधाएं पूर्ण रखने के निर्देश दिए।

Read more

गोबर की खाद की बिक्री के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से करें संपर्क

हमीरपुर || 17 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश सरकार की नई योजना ‘गोबर से समृद्धि योजना’ के तहत जिला हमीरपुर में भी वर्मी कंपोस्ट यानि गोबर की खरीद आरंभ की जा रही है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि पशुपालक एवं किसान इस योजना के तहत वर्मी कम्पोस्ट एवं जैविक खाद को 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेच सकते हैं। इसकी बिक्री के लिए किसान एवं पशुपालक संबंधित खंड के विषय वाद विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। उपनिदेशक ने बताया कि जैविक कम्पोस्ट पूर्णतयः तैयार होना चाहिए। इस योजना के तहत खंड स्तर

Read more