पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत मंडी जिला के विभिन्न उपमंडलों में जिला परिषद वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। विभिन्न उपमंडलों में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं और प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन जमा करवाए।
उपमंडल जोगिन्द्रनगर के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा और 36-लांगणा के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि वार्ड 1-भड़याड़ा से विजय कुमार, विशाल सिंह, कश्मीर सिंह, केहर सिंह, राकेश कुमार और कुशाल भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 3-नेरघरवासड़ा से हिमा देवी तथा वार्ड 36-लांगणा से प्रियंका सकलानी, मीना देवी और नीश राणा ने नामांकन पत्र जमा करवाए।
उपमंडल पधर में जिला परिषद वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह और 5-कुफरी के लिए 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न वार्डों से भाग चंद, रोशन लाल, सुनीता देवी, वंदना कुमार, जया स्वरूप, चम्पा देवी, निशा चौहान और अनीता देवी ने नामांकन भरे।
उपमंडल बालीचौकी में जिला परिषद वार्ड 6-नगवाईं और 9-थाची के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी विचित्र सिंह ने बताया कि पार्वती, शांता कुमारी और आशा देवी ने नामांकन पत्र जमा करवाए।
उपमंडल मंडी सदर में जिला परिषद वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिंद्र कौर ने बताया कि विभिन्न वार्डों से रूपेंद्र, धर्मपाल, श्याम लाल, हेम सिंह, मुनीश कुमार, दीपक कुमार, हरि सिंह, प्रेम सिंह, संगीत चौहान, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, परस राम और चम्पा ठाकुर ने नामांकन पत्र भरे।
उपमंडल गोहर में जिला परिषद वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी देवी राम ने बताया कि विभिन्न वार्डों से पदमा देवी, महेंद्र कुमार, इंद्र देव, लीला देवी, तेज सिंह, सत्य प्रकाश, शशिकांत, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह और शिव लाल सहित उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाए।
उपमंडल थुनाग में जिला परिषद वार्ड 12-रोड़ और 13-ब्रयोगी के लिए 10 नामांकन प्राप्त हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी संजीत शर्मा ने बताया कि कई उम्मीदवारों ने दो-दो सेटों में भी नामांकन दाखिल किए।
उपमंडल करसोग में जिला परिषद वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन और 18-सांविधार के लिए 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी गौरव महाजन ने बताया कि विभिन्न वार्डों से कल्पना चौहान, भगवती, लीला देवी, अनीता देवी, भुवनेश्वरी, गुरूबक्स सिंह, कमल सिंह, सोहन लाल और लेवन कुमार ने नामांकन भरे।
उपमंडल सुंदरनगर में जिला परिषद वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा और 22-महादेव के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी अमर नेगी ने बताया कि विभिन्न वार्डों से प्रेम सिंह, नागराज, भानु प्रकाश शर्मा, मोहित ठाकुर, राजकुमार और चमन राही सहित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए।
उपमंडल बल्ह में जिला परिषद वार्ड 22-महादेव, 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल और 26-लोअर रिवालसर के लिए सबसे अधिक 25 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्मृतिका नेगी ने बताया कि विभिन्न वार्डों से कुल 25 नामांकन प्राप्त हुए।
उपमंडल सरकाघाट में जिला परिषद वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भांबला, 29-थौना और 33-नवाही के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र गौतम ने बताया कि विभिन्न वार्डों से रचना देवी, अभिलाषा ठाकुर, कल्पना देवी, अनीता देवी, रजनी देवी, मीना, कल्पना कुमारी, विजय कुमार, रमन कुमार, परवीन कुमारी और राजेंद्र सूर्यवंशी ने नामांकन पत्र जमा करवाए।
उपमंडल धर्मपुर में जिला परिषद वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा और 35-सोहर के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्र पटयाल ने बताया कि विभिन्न वार्डों से अजय कुमारी, रंजिता कुमारी, वंदना गुलेरिया, अनीता कुमारी, विमला देवी और रमेशा देवी सहित उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए।