एच-3 एन-2 फ्लू के प्रति रहें सतर्क, सीएमओ ने दिए निर्देश
एच-3 एन-2 फ्लू के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, मेडिकल ऑफिसर और सीएचओ को ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद एक नए वायरस को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि देश में लगातार एच 3 एन 2 फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए सबको सतर्क रहने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा
Read more