इशांत, शगुन, आयन और राशि ने जीती दौड़ स्पर्धाएं

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने बुधवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर लडक़े- लड़कियों के दो अलग-अलग आयु वर्गों के लिए जिला स्तरीय लंबी एवं मध्यम दूरी की दौड़ स्पर्धाएं आयोजित कीं। इन स्पर्धाओं में जिले भर के लगभग 80 धावक-धाविकाओं ने भाग लिया। 13 से 15 वर्ष के आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह के इशांत ने पहला, हाई स्कूल गुलेला के हर्षित पटियाल ने दूसरा और हिम अकादमी के प्राकुल सिंह ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, लड़कियों के वर्ग में हाई स्कूल चौकी की शगुन, हाई स्कूल ख्याह की अंकिता शर्मा और हाई

Read more

सीडीपीओ कार्यालय सुजानपुर ने आयोजित की प्रतियोगिताएं

पोषण पखवाड़े के उपलक्ष्य पर विकास खंड सुजानपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केद्रों में स्वस्थ बाल-बालिका स्पर्धा और मोटे अनाज पर आधारित कुकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर द्वारा आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों की माताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि खाना बनाने की अदभुत कला के कारण ग्रामीण परिवेश की महिलाएं सीमित साधनों में भी अपने परिवार एवं बच्चों को श्रेष्ठ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाती हैं। तनाव में भी स्वयं को व्यवस्थित रखना माताओं का स्वाभाविक

Read more

तीन दिवसीय कुश्ति प्रतियोगिता में आज तक 680 पहलवानों ने लिया भाग

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के तीसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता के तहत अभी तक कुल 340 कुश्तियां लड़ी गई जिसमें लगभग 680 पहलवानों ने भाग लिया । आज कुश्ति प्रतियोगिता में मण्डलाआयुक्त मण्डी मण्डल श्रीमति राखिल काहलों ने तीसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंम्भ किया तथा कुश्ति प्रतियोगिता की पंरम्परा को जीवंत रखने बाले सभी कुश्ति प्रेमियों को साधुवाद व्यक्त किया। उन्होने कहा कि राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेलें का मुख्यआकर्षण कुश्तियां रही हैं। यह खेल हमारी प्राचीनतम संस्कृृति से जुड़ा हुआ है जो अनुशासन व सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। आज विश्व के अन्य देश इस खेल को अपनाए हुए हैं।

Read more

माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले आरम्भ

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। प्रदेश के हर कोने-कोने में देवी-देवताओं का वास है जोकि लोगों की आस्था का केन्द्र बने हुए हैं। देश के कोने-कोने से लोग इन धार्मिक स्थलों में आकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हैं। ज़िला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माताश्री चिंतपूर्णी का नाम भी पूरे देश में सुविख्यात है। माताश्री चिंतपूर्णी अर्थात् चिंताओं को दूर करने वाली देवी जिसे छिन्नमस्तिका भी कहा जाता है। देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है-विश्वविख्यात छिन्नमस्तिका धाम माताश्री चिंतपूर्णी। मान्यता अनुसार इस स्थान पर विष्णुचक्र द्वारा कटे सती के शरीर के

Read more

गलत वोट बनने पर भाजपा का ऑब्जेक्शन

भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पार्षद शैली शर्मा, संजीव ठाकुर, गौरव कश्यप, सुदीप महाजन ने एसडीएम शिमला शहरी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भाजपा जिला अध्यक्ष विजय परमार द्वारा लिखा गया। भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा शिमला शहर में कांग्रेस और वामपंथियों द्वारा बड़ी मात्रा में गलत वोट बनाए गए हैं, इसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है कि एक बार जितने भी वोट सभी पार्षदों द्वारा बनाए गए हैं उस पर पूर्ण कार्रवाई करते हुए सख्त दिशानिर्देश जारी करने चाहिए और अगर वोट गलत रूप से बने हैं तो

Read more

29 तक बिल जमा करवाएं टौणी देवी के उपभोक्ता

विद्युत उपमंडल टौणी देवी के उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने के लिए 29 मार्च तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता दीपक चौहान ने उपमंडल के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं तो वे इन्हें 29 मार्च तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्तओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और दोबारा कनेक्शन बहाल करवाने के लिए उन्हें 250 रुपये की अतिरिक्त फीस

Read more

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने जिला के अधिकारियों को दिए निर्देश

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि इन वर्र्गों के अधिक से अधिक पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। बुधवार को यहां हमीर भवन में प्रधानमंत्री के नए 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए इकबाल सिंह लालपुरा ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग की धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के माध्यम से भी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा सकता है। समाज में आपसी

Read more

नलवाड़ी मेले में पोषण अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नलवाड़ी मेले में पोषण अभियान तथा वह दिन योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ0 निधि पटेल ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए इस विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली है आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य महिला प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि रंगोली, मेहंदी, रस्साकशी, लंगड़ी रेस, मटकाफोड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

Read more

आई.टी.आई में आयोजित की स्थानीय बोली पर भाषण, लोकनृत्य व लोकगीत प्रतियागिता

भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज जिला किन्नौर के ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय बोली पर भाषण, प्राचीन लोकनृत्य तथा लोकगीत प्रतियागिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने कहा कि किन्नौर की संस्कृति सबसे अलग और विशेष है इसलिए जिला के युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण हेतु इसे अपने साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय बोली के संरक्षण हेतु आयोजित भाषण, प्राचीन लोकनृत्य तथा लोकगीत प्रतियागिता का आयोजन बेहद

Read more

अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों में 34 करोड़ की राशि वितरित

उपायुक्त आर.के. गौतम ने उनके कार्यालय सभागार में अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री नया 15-सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि जिला में वर्ष 2023 के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के 1382 लाभार्थियों को 34 करोड़ रुपये की राशि सरल ऋण के रूप में प्रदान की जा चुकी है। गत वर्ष 60 लाभार्थियों को 2.60 करोड़ रुपये की राशि स्वरोजगार के कार्यों के लिये प्रदान की गई थी। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने किया। आर.के गौतम ने कहा कि जिला में अल्पसंख्यक वर्ग की कुल आबादी 53023 है और इनके सामाजिक

Read more

मोबाइल नम्बर, आधारकार्ड व ईमेलआईडी अपडेट करने के लिए संबंधित रोजगार कार्यालय में सम्पर्क करें अभ्यार्थी

जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सॉफ्टवेयर में प्रार्थी को अपना मोबाइल नम्बर एवं आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है। उन्होंने जिला ऊना के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत सभी प्रार्थियों से आहवान किया कि वे अपना नवीनतम मोबाइल नम्बर, ईमेलआईडी, आधारकार्ड नम्बर अपडेट करवाने के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि लेकर संबंधित रोजगार कार्यालय में सम्पर्क करें ताकि समय रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके।

Read more

जिला में मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा 22 मार्च से 3 अप्रैल तक-डीसी

सिरमौर जिला में 22 मार्च से तीन अप्रैल तक पोषण पखवाड़े का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षण व व्यावसायिक संस्थानों, पंचायतों, आंगनवाड़ियों तथा किसानों में परम्परागत अनाज की पैदावार तथा इसके उपयोग के बारे में व्यापक जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। यह बात उपायुक्त आर.के. गौतम ने उनके कार्यालय सभागार में पोषण पखवाड़े को मनाने के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक की कार्यवाही का संचालन उप निदेशक कृषि राजेन्द्र सिंह ने किया। उपायुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोग किचन गार्डनिंग में पारम्परिक अनाज जैसे कोद्रा, चोलाई, कावणी, कुड्डू, बाजरा, जौ

Read more

29 तक बिल जमा करवाएं बड़सर के उपभोक्ता

विद्युत उपमंडल बड़सर के उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने के लिए 29 मार्च तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता नंद लाल ने उपमंडल के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं तो वे इन्हें 29 मार्च तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्तओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे।

Read more

S.F.I ने शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने शहीदी दिवस के उपल्क्ष पर रक्तदान शिवर का आयोजन किया। एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई 21 मार्च से लेकर 23 मार्च तक शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद करते हुए आज पहले दिन 21 मार्च को रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमे विश्वविद्यालय के छात्रों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर एसएफआई इकाई अध्यक्ष हरीश ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने इस देश की आजादी के लिए तथा साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ लड़ते हुए 23 साल की उम्र में फांसी के फंदे को चूम लिया था। हरीश ने कहा कि

Read more

अमृतपाल प्रकरण को लेकर पांवटा में सुरक्षा का एसपी ने लिया जायजा

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल  की गिरफ्तारी के प्रकरण को लेकर उपजे हालात के बाद पांवटा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एस.पी रमन कुमार मीणा ने स्वंय सीमावर्ती राज्य पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी प्रकरण को लेकर पांवटा साहिब में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी कड़ी में एसपी ने  गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ एक मीटिंग भी की। मीटिंग में पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा साहिब, प्रभारी पुलिस थाना पांवटा साहिब, पुरुवाला तथा प्रभारी पुलिस थाना माजरा उपस्थित रहे। इस मौके पर एसपी

Read more

पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल एवं डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल: कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है एवं देश में सबसे अधिक विधायक, सांसद, राज्यों में सरकारें एवं केन्द्र में लगातार दूसरी बार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित हैं। यह वर्ग माननीय प्रधानमंत्री को अपने मसीहा के रूप में देखता है। उन्होंने कहा की हम सबको यह गर्व है कि पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है एवं 14

Read more

नलवाड़ी मेले में महिलाओं ने कुश्ती में दिखाया दम

बिलासपुर-राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के दौरान आज दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मन्त्री राम लाल ठाकुर विशेष रूप उपस्थित रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में  कहा कि कुश्ती भारतीय खेलों की शान है और देश में प्राचाीन काल से कुश्ती लोक प्रिय खेल रहा है । हमारे देश के पहलवाने ने ओलंपिक में भी पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि  नलवाड़ी मेले में रोमांचक कुश्ती का आयोजन होता रहा है इसमें पहलवानों ने शानदार  कुश्ती कला का प्रदर्शन किया हैै। आज नलवाड़ी मेले में पुरूष पहलवानों तथा  महिलाओं की भी कुश्ती का आयोजन किया गया।

Read more

‘पारंपरिक मोटे अनाज को अपने खान-पान में करें शामिल’

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर ने पोषण पखवाड़े के अंतर्गत किशोर एवं किशोरियों को मोटे अनाजों की उपयोगिता से अवगत करवाने के लिए मंगलवार को चित्रकला, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इस अवसर पर प्रतिभागियों से संवाद करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि आज के युवा मोटे अनाजों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। कई युवाओं ने तो शायद कई मोटे अनाज देखे भी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ये पारंपरिक अनाज बहुत ही पौष्टिक एवं गुणकारी होते हैं।  इन्हें अपने खान-पान में शामिल करके हम कई तरह की बीमारियों

Read more

डाइट देहलां में खंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता जागरूकता शिविर आयोजित

 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहलां में खंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता जागरूकता शिविर एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा खंड ऊना के सभी विद्यालयों के मुखिया, एसएमसी अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, बीआरसीसी, जेई, डीएलएड एवं डाइट स्टाफ सहित लगभग 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति एसएमसी सदस्यों के दायित्वों बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर डाइट देहलां प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी राकेश अरोड़ा ने डाइट में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

Read more

यंहा नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों बारे किया जा रहा जागरूक

लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से परिवहन विभाग बिलासपुर ने विशेष अभियान शुरू किया हैे जिसके अर्न्तगत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा उद्देश्य से जिला में नलवाड़ी मेले में 19 मार्च से 21 मार्च 2023 तक सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित कार्यक्रम का अयोजन शुरू किया गया है। यह जानकारी आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 20 मार्च को पटियाल म्यूजिकल ग्रुप डंगार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से सम्बन्धि गीतों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक

Read more