‘मोटे अनाज में छिपा है पोषण का खजाना’

पोषण अभियान के अंतर्गत मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को आंगनवाड़ी वृत्त बड़ा में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. दिनेश भाटिया और डॉ. नवनीत जरियाल ने उपस्थित महिलाओं तथा अन्य लोगों को मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, कुटकी, कंगनी, कोदो तथा रागी आदि के फसल चक्र बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मोटे अनाजों की खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा लोगों को भविष्य में इनकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने इन मोटे

Read more

पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पूह में आयोजित किया कार्यक्रम, मोटे अनाज का बताया महत्व

देश व प्रदेश भर में 20 मार्च से 3 अप्रैल तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज जिला किन्नौर के पूह में महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोटे अनाज जैसे की कोदा, कावनी, रागी, फाफरा, ओगला के फायदों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ पूह सुभद्रा द्वारा बताया गया कि मोटे अनाज के चलन को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इन अनाजों में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं तथा यह हमारी दैनिक कैलोरी की मात्रा को पूरा

Read more

dc kinnaur:शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसूति के लिए आयोजित करें विशेष जागरूकता शिविर

उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने स्वास्थ्य विभाग को जिला में शतप्रतिशत संस्थागत प्रसूति सुनिश्चित करने के लिए गर्भवती प्रवासी महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला में संस्थागत प्रसूति दर लगभग 90 प्रतिशत है। उपायुक्त आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित नियमित टीकाकरण और बाल स्वास्थ्य को लेकर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। बैठक में बताया गया कि जिला में कुल प्रसवपूर्व देखभाल पंजीकरण 88 प्रतिशत से अधिक है जोकि अन्य जिलों से बेहतर है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर

Read more

tuberculosis day के मौके पर कोठीपुरा में किया गया जिला स्तरीय आयोजन

जिला स्तर पर को क्षय रोग दिवस का आयोजन आज ग्राम पंचयात कोठीपुरा में किया गया। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी कुलदीप सिंह ने आज यहां दी। उन्होने बताया कि ग्राम पंचयात कोठीपुरा के लोगों ने भाग लिया इस आयोजन में एम्स बिलासपुर के प्रशिक्षु चिकित्सों ने भी आम जनता को क्षय रोग के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जाग किया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने भी क्षय रोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि दो हफ्तों से ज्यादा खांसी या बुखार क्षय रोग का संकेत भी हो

Read more

आम लोगों तक पहुंचाएं बैंकों की ऋण योजनाएं : जितेंद्र सांजटा

कार्यकारी उपायुक्त जितेंद्र सांजटा ने सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में अधिक से अधिक लोगों को बैंकों की ऋण योजनाओं से जोडऩे की दिशा में कार्य करें, ताकि आम लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकें या अपना कारोबार शुरू कर सकें। शुक्रवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जितेंद्र सांजटा ने ये निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 की तृतीय तिमाही की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि तृतीय तिमाही के

Read more

आईटीआई प्रशिक्षुओं को दी टीबी की जानकारी

विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य खंड टौणी देवी की ओर से शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीबी मुक्त अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जीवन शर्मा ने संस्थान के शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को टीबी रोग के कारणों, लक्षण और उपचार के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि टीबी एक पुरानी और अत्यधिक संक्रामक बीमारी है जो एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलती है। यह रोग सबसे अधिक फेफड़ों को प्रभावित करता है।

Read more

स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोग पर भाषण, नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन

किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांग पिओ में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर कार्यालय के सभागार में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुधीर सिंह मियां ने क्षय रोग के लक्षण, इलाज व बचाव के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान क्षय रोग पर भाषण, नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। आयोजित भाषण

Read more

बैशाखी मेले में टेंट, कुर्सियां व सोफा सेट इत्यादि लगाने के लिए निविदा में संशोधन

अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविन्द्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेला  जोकि आगामी 14 से 16 अप्रैल, 2023 तक राजगढ़ में मनाया जा रहा है, केे लिए पूर्व में टेंडर आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में मांगे गए टेंडर में कुछ संशोधन किए गए हैं जिसके अनुसार टेंट का साईज़ 60X60 फुट होना चाहिए। इसके अतिरिक्त 800 साधारण कुर्सियां, 200 वी0आई0पी0 कुर्सियां, 4 सौफा सेट, 4 सैंटर टेबल व पूरे पंडाल व स्टेज में मैट होना चाहिए और पूरे मेला ग्राउंड में बिजली की आपूर्ति करना

Read more

प्रतिष्ठित परीक्षा आईआईटी जैम-2023 में हमीरपुर कालेज के सृजन का डंका

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सृजन शर्मा ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2023 (आईआईटी जैम-2023) में देश भर में 190वां  स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय के गणित विभाग के प्रमुख डॉ. जीसी राणा ने बताया कि इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा में देश भर के 12350 छात्रों ने भाग लिया तथा आईआईटी गुवाहाटी ने 21 मार्च को इस प्रतिष्ठित परीक्षा का परिणाम जारी किया। इस उपलब्धि के लिए सृजन शर्मा और उसके परिजनों को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ प्रमोद पटियाल, उप-प्राचार्य डॉ चंदन भारद्वाज, प्रो. नीलम गुलेरिया, डॉ. लवली राणा, डॉ. ज्योत्सना, गणित

Read more

जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रदान की अत्याधुनिक तकनीक से लैस एंबुलैंस

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर काॅर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी यानि सीएसआर के तहत ल्यूमिनस पाॅवर टेक्नोलाॅजी यूनिट गगरेट द्वारा जिला ऊना के लिए लगभग 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक तकनीक से लैस एंबुलैंस वाहन उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि एंबुलैंस वाहन से लोगों को आधुनिक तकनीक से लैंस स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लयूमिनस कम्पनी ने एंबुलैंस दान करके चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बहुत ही सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि ल्यूमिनस कम्पनी सामाजिक क्षेत्र में महत्वूपर्ण भूमिका अदा कर रही है। उपायुक्त ने

Read more

‘‘कैच द रेन अभियान’’ को सफल बनाने के लिए पंचायतें सहयोग करें-उपायुक्त

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने शुक्रवार को नाहन में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘कैच द रेन अभियान’’ सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्षा जल संग्रहण के लिए सभी को सामुहिक प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जहां सम्बन्धित विभाग निरंतर प्रयासरत हैं वहीं इसमें पंचायतों को भी अहम भूमिका निभानी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण (रेन वाटर हारवेस्टिंग) से जहां भूगर्भ जल स्तर में वृद्धि होती है वहीं तालाबों, कुंओं, बावड़ियों आदि परम्परागत जल स्रोतों में समुचित मात्रा में जल उपलब्ध रहता है। आर.के. गौतम ने कहा कि जिला

Read more

dc sirmour:निर्धारित समय पर आधार अपडेट करवायें

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला के लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग निर्धारित समयावधि पर अपना-अपना आधार अपडेट करवायें। उन्होंन कहा कि हर 10 साल के बाद आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों का नामांकन करवाने तथा 5 और 15 साल की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के आवश्यक बायोमिट्रिक अपडेशन करवाना भी आवश्यक है। उपायुक्त शुक्रवार को नाहन में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाएं आधार से लिंक हैं इसलिए सरकारी योजनाओं का लाभ

Read more

आम लोगों को सहकारी सभाएं भी प्रदान करेंगी डिजिटल सेवाएं

सहकारिता को ग्रामीण विकास की रीढ़ बनाने के लिए संकल्पबद्ध सहकारिता विभाग ने प्रदेश की सहकारी सभाओं को बहुद्देश्यीय सेवा प्रदाता बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। लोकमित्र केंद्रों में उपलब्ध होने वाली लगभग 300 सेवाएं अब प्रदेश की सहकारी सभाओं के माध्यम से भी आम लोगों को मिल सकेंगी। इसके लिए सहकारी सभाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आरंभ किए जाएंगे। सहायक पंजीयक प्रत्यूष चौहान ने बताया कि 28 मार्च को जिला सहकारी विकास संघ हमीरपुर में प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में लोक मित्र केंद्रों का संचालन करने

Read more

बीजेपी राहुल गांधी की ओबीसी के बारे बातें आपत्तिजनक

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और विधायक पवन काजल ने कहा राहुल गाँधी ने चार साल पहले हमारे समाज के खिलाफ सार्वजनिक रूप से जो अपमानजनक बातें की थी, उस संदर्भ में अदालत ने उन्हें जो सजा सुनाई है, हम उसका स्वागत करते हैं। अदालत का फैसला यह दर्शाता है कि देश का क़ानून और देश का संविधान सबसे ऊपर है और उसकी नजर में देश के सभी नागरिक समान हैं। अदालत का निर्णय यह भी सिद्ध करता है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि उसने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

Read more

dc kinnaur:बर्फबारी,वर्षा की चेतावनी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जायें लोग

उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा 24 से 26 मार्च तक जिला में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इस चेतावनी के मद्देनजर ऊपरी पहाड़ी भागों में जाने से परहेज रखें, जिससे वह सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी होते हुए भी लोग ऊपरी या पहाड़ी क्षेत्रों में चले जाते हैं, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं। उपायुक्त ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान जिला में होने वाले बारिश की आशंका व बर्फबारी के

Read more

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला के 1,50, 681 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल 1,50,681 राशन कार्ड धारक व 5,99,948 जनसंख्या है जिसमें एपीएल श्रेणी के 89353, बीपीएल के 19,618, अंत्योदय अन्न योजना के 10,427 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 31,283 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.38 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 81.10 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। एडीसी ने बताया

Read more

सुरक्षा प्रहरी के भरे जाने हैं 150 पद, किन्नौर में 27 से 29 मार्च तक होंगे साक्षात्कार

जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर द्वारा एस.आई.एस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर के लिए 150 सुरक्षा प्रहरी के पद भरे जाने हैं जिसके तहत जिला रोजगार कार्यालय रिकांग पिओ में 27 मार्च, उप-कार्यालय रोजगार पूह में 28 मार्च तथा उप-कार्यालय रोजगार निचार में 29 मार्च, 2023 को साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा प्रहरी की मासिक आय 16,000 से 18,500 रुपये प्रतिमाह होगी जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवी पास तथा आयु 21 से 37 वर्ष, 168 सेंटीमीटर ऊंचाई तथा भार 56 किलोग्राम या अधिक निर्धारित किया गया

Read more

‘किशोरी का पिटारा’ प्रश्नोत्तरी से किया कई शंकाओं का समाधान

आम लोगों को पौष्टिक आहार एवं सही पोषण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत विकास खंड सुजानपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में वीरवार को पोषण मेले आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों से संवाद करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि अपनी आम दिनचर्या में संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे पोषण मेलों को विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी से जोड़ा गया

Read more

बड़सर उपमंडल में जमीन के सर्कल रेटों पर आपत्तियां या सुझाव 30 मार्च तक

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत आने वाली तहसील बड़सर, तहसील ढटवाल (बिझड़ी) और उपतहसील भोटा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जमीन के प्रस्तावित सर्कल रेटों की सूची तैयार कर ली गई है। इन सर्कल रेटों के संबंध में एसडीएम बड़सर ने स्थानीय निवासियों से 30 मार्च तक आपत्तियां या सुझाव आमंत्रित किए हैं। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि ये सर्कल रेट बड़सर और ढटवाल (बिझड़ी) के तहसीलदारों तथा भोटा के नायब तहसीलदार द्वारा तैयार किए गए हैं। इनकी सूची एसडीएम कार्यालय बड़सर, तहसील कार्यालय बड़सर और बिझड़ी तथा उपतहसील कार्यालय भोटा के नोटिस बोर्डों पर प्रदर्शित की जा रही

Read more

डीसी ने पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में किया तालाबों का निरीक्षण

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में बने तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ ऊना सुशील कुमार, बीडीओ हरोली मुकेश, एससी पीडब्ल्यूडी जीएस राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डीएफओ ऊना को तालाबों के सौंदर्यीकरण हेतू शीघ्र प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों के किनारे फलदार व छायादार वृक्ष लगाने को कहा ताकि गर्मियो ंमें स्थानीय लोगों को आरामदायक व स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। इसके अलावा बीडीओ हरोली को निर्देश दिए कि पूबोवाल में निर्माणाधीन पंचवटी पार्क के शेष बचे कार्य को

Read more