विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए स्कूलों में लगाए जाएंगे विशेष आधार कैंप- उपायुक्त

उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के सभी स्कूलों में 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए विशेष आधार कैंप लगाए जाएंगे । आज इस संदर्भ में आज निदेशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग, शिमला के साथ विडियो कांफ्रैसिंग के माध्यम से एक मीटिंग आयोजित की गई इस मीटिंग में, उपनिदेशक उच्च शिक्षा बिलासपुर जोगिन्द्र सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर विश्म्बर शर्मा उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड का 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य

Read more

हमें अपनी मातृ भूमि और मातृ भाषा को कभी नहीं भूलना चाहिए :विनय कुमार

नाहन| 10 जनवरी| विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर जिला के दूर दराज वाले क्षेत्रों विशेषकर, सिंगल टीचर, बिना शिक्षक वाले स्कूलों तथा एनरोलमेंट के आधार पर अधिक बच्चों वाले स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बैच वाइज आधार के साथ ही चयन आयोग के माध्यम से अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज डॉक्टर यशवंत सिंह परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के विधार्थियो, अभिभावकों व अन्य उपस्थित जनसमहू को

Read more

नाहन पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ बिंदल रहे मौजूद

विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को नाहन पहुँची है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हांसिल की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार के कुशल कार्यकाल में 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे है और देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश भर में करीब 3 करोड़ नए घरों का निर्माण किया गया है साथ

Read more

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल में हुई सड़क दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

शिमला 09 जनवरी – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के नंदपुर सड़क में चीग कैंची नजदीक काली माता मंदिर पटवार सर्कल अन्टी उप तहसील सरस्वती नगर में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है जिसमें 04 लोगों की मृत्यु हुई है। शिक्षा मंत्री ने भगवान से मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सेहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि आज लगभग 1:30 नंदपुर सड़क

Read more

प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए। मुख्यमंत्री ने धनेटा में 7.60 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय स्नातक महाविद्यालय धनेटा के बी-ब्लॉक के भवन के साथ-साथ धनेटा में 2.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति (वीड्ब्ल्यूएससी) भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बने उठाऊ पेयजल परियोजना जनसूह का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नादौन विधानसभा क्षेत्र में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मनसाई और सदोह

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने थाची पंचायत में किए 5 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

शिमला| 09 जनवरी| लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाची पंचायत के प्रवास पर रहे जहाँ पर उन्होंने लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये जिसमे 2 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलाहल (थाची) के भवन का शिलान्यास तथा 2 करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित कोटला भजोल उठाऊ सिंचाई परियोजना का उद्घाटन शामिल है। उन्होंने कहा कि कोटला भजोल उठाऊ सिंचाई परियोजना में जो भी कमी रह रही है उसे भी जल्द दूर

Read more

जिला के घुमारवीं उपमंडल में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव: धर्माणी

बिलासपुर| 9 जनवरी 24| जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत फोरलेन के साथ लगती पंचायत पनोह फेटीधार क्षेत्र में  बायोडायवर्सिटी पार्क स्थापित किया जाएगा इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है यह जानकारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी ने आज अवारी और पनोह पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दी।  उन्होंने कहा कि बायोडायवर्सिटी पार्क स्थापित करनें का मुख्य उद्देश्य कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से कुल्लू मनाली जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करना है ताकि पर्यटक इस क्षेत्र में रुके जिससे फोरलेन के साथ लगती पंचायतो के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 9 जनवरी – हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 10 जनवरी को जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को प्रातः 10 बजे गोंदपुर में लालूवा-गोंदपुर रोड़ पर निर्मित रेन शेल्टर, 10.30 बजे पोलिस स्टेशन टाहलीवाल, 11 बजे न्यू राजकीय कॉलेज कैंटीन बीटन, 11.30 बजे पूवोबाल में जलापूर्ति योजना के ऑग्मेंटेशन कार्य, 11.45 बजे आईटीआई भवन पूवोबाल व दोहपर 12.15 बजे सामुदायिक केंद्र हीरां का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 2.45

Read more

मतदाता सूचियां जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध- खिमटा

नाहन| 8 जनवरी| जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अंतिम रूप से प्रकाशित कर जन साधारण के निरीक्षण के लिए मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त सभी बूथ लेवल अधिकारियों तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एस०डी०एम०) के कार्यालयों में उपलब्ध है। उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला सिरमौर के पाँचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों जिनमें 55-पच्छाद (अ०जा०), 56-नाहन, 57-श्री रेणुकाजी (अ०जा०), 58-पाँवटा साहिब व 59- शिलाई में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर पूर्ण कर लिया

Read more

विनय कुमार ने छछेती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया

नाहन| 9 जनवरी| विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत छछेती में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।इस अवसर पर अपने सबोधन में विनय कुमार ने कहा जितने भी वायदे हमारी सरकार ने लोगों से किये हैं उन्हें आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में आई आपदा एवं त्रासदी के कारण हालांकि वायदो को पूरा करने में विलम्ब हुआ है किन्तु आने वाले समय में हम सभी वायदों को पूरा करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार

Read more

कल्पा: जिला किन्नौर का एक ऐतिहासिक,धार्मिक व प्रमुख पर्यटक स्थल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर जिला ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटक स्थल कल्पा स्थित है। सतलुज नदी घाटी के एक ओर बसा कल्पा गांव जहां अपनी ऐतिहासिक व धार्मिक पष्ठभूमि के लिए विश्व भर में जाना जाता है तो वहीं गांव व आसपास का खूबसूरत नजारा देखते ही बनता है। कल्पा गांव को निहारने के लिए प्रतिवर्ष सैंकड़ों देसी व विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं। धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टि से बात करें तो कल्पा गांव में प्रसिद्ध मां आदि शक्ति देवी चंडिका जी (प्राचीन किला) का

Read more

कंडा जेल के निर्धन कैदियों के संदर्भ में बैठक आयोजित

शिमला| 09 जनवरी| उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में निर्धन कैदियों को मॉडल जेल कंडा में वित्तीय सहायता प्रदान करने के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन निर्धन कैदियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और उनके कौशल विकास पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सके और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बन सके। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन निर्धन कैदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने में सहायता करता है ताकि उन्हें वित्तीय असमानता

Read more

प्रदेश सरकार के सहयोग से बसाल में स्थापित हुआ टफंड ग्लास उद्योग, लगभग 40 लोगों को मिला रोजगार

ऊना| 9 जनवरी| हिमाचल प्रदेश सरकार तथा उद्योग विभाग के सहयोग व मार्गदर्शन से जिला ऊना के तीन युवा उद्यमियों ने गांव बसाल में एक टफंड ग्लास का उद्योग स्थापित किया है। देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस उद्योग में लगभग 40 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 80 प्रतिशत कर्मचारी मूलतः हिमाचलवासी हैं। युवा उद्यमियों में से एक युवक तनवीर ठाकुर ने बताया कि इससे पूर्व वह निजी क्षेत्र में सिविल इंजीनियर के रूप में नौकरी करता था।  फिर उन्हें एक दिन कुछ ऐसा करने का ख्याल आया, जिसकी बदौलत वे

Read more

कांग्रेस सरकार ले रही पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का श्रेय : बिंदल

वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए जा रहे हैं। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहीं। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समय में जो विकास कार्य मुकम्मल हुए हैं और जिन विकास कार्यों का शिलान्यास हो चुके है , मुख्यमंत्री द्वारा 6 जनवरी को नाहन निर्वाचन क्षेत्र के उन्हीं कार्यों का फीता काटा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि शिवा प्रोजेक्ट की बात करते हैं तो यह योजना पूरी तरह भारतीय

Read more

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों से भरा जाएगा भाषा अध्यापक का एक पद

ऊना, 8 जनवरी – उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के अनारक्षित श्रेणी में से एक पद अब तक के बैच आधार पर भरा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि उपरोक्त बैच व श्रेणी से संबंधित अभ्यार्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे 10 जनवरी से पहले अपना नाम रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in   में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Read more

इंद्र दत्त लखनपाल ने सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत किया कई जनसमस्याओं का निपटारा

बड़सर 08 जनवरी। प्रदेश सरकार द्वारा 8 जनवरी से 12 फरवरी तक आरंभ किए गए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने ग्राम पंचायत दैण और ग्राम पंचायत सौर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरद्वार पर ही करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक और सराहनीय पहल करते हुए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ किया है। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए करोड़ों रुपये की नए परियोजनाओं का

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने किया कैल्शियम क्लोराइड और ब्राइन प्लांट का शुभारंभ

शिमला| 08 जनवरी| शिमला में बर्फबारी के दौरान कोई दुर्घटना न हो इसके चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा शिमला में कैल्शियम क्लोराइड और ब्राइन का प्लांट लगाया गया हैं, जिसका पानी के साथ मिश्रण सड़कों पर छिड़का जाएगा जो बर्फ को सड़कों और पगडंडियों पर पिघलाने का कार्य करेगा। यह जानकारी आज यहाँ लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कैल्शियम क्लोराइड और ब्रायन का प्लांट का शुभारम्भ करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि अक्सर बुजुर्ग और बच्चे सड़कों पर जमी हुई बर्फ पर चलते हुए गिर कर घायल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब

Read more

उपायुक्त ने घंडावल में बांस की विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपित कर किया वेम्वू वाटिका का शुभारंभ

ऊना, 8 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को ऊना जिला के घंडावल गांव में स्थापित की जा रही वेम्वू गांव परियोजना में बनने वाली वेम्वू ऑक्सीज़न पार्क में पौधा रोपण कर वेम्वू वाटिका का शुभारंभ किया। इस वाटिका में बांस की लगभग 30 प्रजातियों को रोपित किया गया और आगामी समय में यह वाटिका पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस अवसर पर जानकारी देते हुए राघव शर्मा ने बताया कि वेम्वू गांव परियोजना, केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वेम्वू मिशन कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा घंडावल गांव में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि

Read more

विक्रम की तलवार, कांग्रेस के कौन कौन से गुटो को करेगी घायल : वर्मा

शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा विक्रम की तलवार, कांग्रेस के कौन कौन से गुटो को करेगी घायल ? कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी हावी है और कांग्रेस पार्टी स्वयं ही अनेकों खेमों में बंट  गई है। देखना यह है कि कौन सा खेमा किस खेमे को ध्वस्त करेगा। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी और सरकार में तालमेल की बड़ी कमी देखने को मिली है जिसको लेकर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनेकों बयान पूर्व में जनता के समक्ष आए है। जब ताजमहल की कमी हो तो अच्छा तो

Read more

लोक निर्माण मंत्री 9 जनवरी को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

शिमला| 08 जनवरी| लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 09 जनवरी, 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि वह 09 जनवरी को प्रातः 11ः15 बजे बागीपुल (ग्राम पंचायत थाची) में कोटला-बझोल, ग्राम पंचायत कोटला के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह प्रातः 11ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची (चलाहल) के नए भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात् राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाची के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे व शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों

Read more