आपदा से निपटने के लिए 9 सदस्यीय त्वरित प्रतिक्रिया दल किया गठित
शिमला || 11 जुलाई, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मानसून के चलते शिमला शहर में आपदा की स्थिति में राहत कार्यों हेतु गठित गृह रक्षकों के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के साथ आज यहां विशेष बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि शहर में मानसून के दिनों में आपदा से निपटने के लिए गृह रक्षकों का 9 सदस्यीय दल बनाया गया है। इस दल को पूरा प्रशिक्षण दिया गया है और आपदा के समय यह दल लाईफ लाईन का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह दल कम से कम समय में आपदा स्थल पर पहुंचेगा ताकि राहत
Read more