उस्नाड़ कलां में महिलाओं को बताए उनके अधिकार, मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित किया गया जागरुकता शिविर
हमीरपुर || 23 जुलाई, 2024 || ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के सौजन्य से मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिन के विशेष अभियान के तहत मंगलवार को बाल विकास परियोजना बिझड़ी के गांव उस्नाड़ कलां में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा उन्हें कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं। शिविर में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ नीतू राठौर ने सरकार द्वारा महिला रोज़गार हेतू चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरुक किया। साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों से भी
Read more