उपायुक्त ने मतदान केन्द्र निहोग समेत मिड डे मील का किया औचक निरीक्षण
नाहन, 27 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत संवेदनशील मतदान केन्द्र बनेठी और निहोग मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का जायजा भी लिया। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग और हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक मतदान केन्द्र में मतदाताओं को आवश्यक सुविधायंे जैसे पेयजल, शौचालय आदि की सुविधायें उपलब्ध करवाई
Read more