रकड़याल में विशेष बच्चों के स्कूल के लिए भूमि आवंटन पर आपत्तियां आमंत्रित

हमीरपुर || 20 अगस्त, 2024 || तहसील हमीरपुर के मौजा झनियारा के मुहाल रकड़याल में विशेष बच्चों के आवासीय स्कूल के निर्माण हेतु पहचान ऐजूकेशन सोसाइटी को खसरा नंबर 13/1 में कुछ सरकारी भूमि लीज पर आवंटित करने का प्रस्ताव है। एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि इस जमीन के आस-पास रहने वाले लोगों को अगर इस लीज आवंटन पर कोई आपत्ति हो तो वह इसे 30 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि 30 दिन के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Read more

राज्य निदेशक ने किया आरसेटी हमीरपुर का निरीक्षण

हमीरपुर || 20 अगस्त, 2024 || ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल ने मंगलवार को मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी हमीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों और यहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक लिया। इस अवसर पर आरसेटी हमीरपुर के निदेशक अजय कतना और अन्य अधिकारियों ने राज्य निदेशक को संस्थान की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया।

Read more

सहायक आयुक्त ने सद्भावना दिवस पर दिलवाई शपथ

नाहन || 20 अगस्त, 2024 || सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने आज मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदभावना शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read more

उद्योग मंत्री 19, 20 अगस्त को शिलाई में सुनेंगे जनसमस्यायें तो वहीं नाहन में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

नाहन || 18 अगस्त, 2024 || उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 19 अगस्त दोपहर बाद 12.30 बजे शिलाई में जनसमस्यायें सुनेंगे। उद्योग मंत्री 20 अगस्त को प्रातः जनसमस्यायें सुनेंगे और दोपहर बाद 3.00 बजे शिलाई से नाहन के लिए रवाना होंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 21 अगस्त को नाहन में आयोजित होने वाली जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

Read more

भूमि अधिग्रहण प्रभावितों के मुद्दों पर किसान सभा द्वारा प्रदेश भर में आंदोलन करने का फैसला

हिमाचल || 18 अगस्त, 2024 || भूमि से जुड़े मुद्दों तथा भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर हिमाचल किसान सभा द्वारा आज मंडी में एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन का दृष्टिकोण प्रस्ताव रखते हुए डॉक्टर कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण हो रहा है तथा किसानों व प्रभावितों को उचित मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर के किसानों को तथा प्रभावित जनता को संगठित होने की जरूरत है तथा किसान सभा इस काम के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश में भूमि अधिग्रहण

Read more

24 व 25 अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित किया जायेगा रेड क्रॉस मेला

रिकांगपिओ || 18 अगस्त, 2024 || उपमंडलाधिकारी (ना०) कार्यालय में रेड क्रॉस मेले के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (ना०) डॉ मेजर शशांक गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 24 व 25 अगस्त को रामलीला मैदान में रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं, लोक नृत्य, मैराथन दौड़ और रस्सा कस्सी का आयोजन किया जायेगा। ज़िले में युवाओं को नशे से दूर रहने के सन्देश से जुड़ी इस मैराथन दौड़ में स्कूली बच्चों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के अंडर -14 , अंडर -19

Read more

उपायुक्त ने निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट का किया निरीक्षण

रिकांग पिओ || 18 अगस्त, 2024 || उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट का निरीक्षण किया और राष्ट्रिय उच्च मार्ग – 05 कि वहाली के कार्यों पर राष्ट्रिय उच्च मार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों से विस्तृत चर्चा की और युद्ध स्तर पर मार्ग वहाली पर लगे जे सी बी चालकों एवं श्रमिकों से संवाद स्थापित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से मार्ग वहाली पर लगे कर्मचारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा उनके साहसिक प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों को जिला

Read more

अगस्त्या इंटरनेशनल प्रा. लि. में भरे जाएंगे 4 पद

ऊना || 18 अगस्त, 2024 || मैसर्ज अगस्त्या इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी में चार पद भरे जाएंगे जिसमें 1 पद सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन, 1 पद एक्पोर्ट-इम्पोर्ट स्पेशियलिस्ट और सेल एग्जीक्यूटिव के दो पद शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और एसएफओ प्रमाण पत्र होना जरुरी है। इस पद के लिए 20 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया है। एक्पोर्ट-इम्पोर्ट स्पेशियलिस्ट पद

Read more

हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में भरे जाएंगे एजेंसी मैनेज़र के 5 पद

ऊना || 18 अगस्त, 2024 || मैसर्ज केयर हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में एजेंसी मैनेज़र के 5 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, आयु सीमा 24 से 40 वर्ष और वेतन 20 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर,

Read more

सेब सीजन की शुरुआत के साथ ही वाहनों और बक्सों के प्रबंधन के लिए हिमसेव ऐप/पोर्टल का उपयोग करने का लिया निर्णय

रिकांग पिओ || 18 अगस्त, 2024 || किंन्नौर जिला प्रशासन ने सेब सीजन की शुरुआत के साथ ही वाहनों और बक्सों के प्रबंधन के लिए हिमसेव ऐप/पोर्टल का उपयोग करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग की ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शबनम मेहता ने दी । उन्होंने पुलिस और बागवानी विभाग के अधिकारियों को इस ऐप के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि इस ऐप का उपयोग सेब की आवाजाही पर नजर रखकर चोरी, धोखाधड़ी आदि के मामलों को कम करने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि इस एप के का उपयोग करने से जिले

Read more

डीसी एसपी पहुंचे समेज, बाढ़ प्रभावितों के साथ की बैठक

शिमला || 18 अगस्त, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुँच कर बाढ़ प्रभावितों के साथ बैठक की । इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने डीसी एसपी को आपदा प्रभावितों को प्रदान की गई राहत सामग्रियों एवं क्षेत्र में किये गए राहत कार्यों से अवगत करवाया। अनुपम कश्यप ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कहा कि समेज गाँव में भारी आपदा में बहे लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचाव दलों का सर्च ऑपरेशन चरणबद्ध तरीके से चालू रहेगा। बचाव दलों का यह सर्च

Read more

ऊना में ‘रेड रन’ मैराथन 22 अगस्त को

ऊना || 18 अगस्त, 2024 || ऊना में एचआईवी और एड्स के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 22 अगस्त को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, और जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई के संयुक्त प्रयास से आयोजित होने वाली इस मैराथन में ‘रेड रिबन क्लबों’ का संचालन करने वाले जिले के 14 शिक्षण संस्थानों के 17 से 25 आयु वर्ग के 84 विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 42 लड़के और 42 लड़कियां शामिल होंगी। मैराथन में प्रत्येक प्रतिभागी संस्थान से 3 लड़के और 3 लड़कियां हिस्सा लेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त

Read more

ज्यादा से ज्यादा किसानों को साथ जोड़ें दुग्ध समितियां

ऊना || 18 अगस्त, 2024 || ऊना जिले में डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने के प्रयासों की कड़ी में पशु पालन विभाग ने दिलवां में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र की दुग्ध समितियों के संचालकों ने भाग लिया। विभाग के अधिकारियों ने दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण में ऊना जिला की भागीदारी मजबूत करने में उनकी भागीदारी को लेकर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राकेश भट्टी ने दुग्ध समितियों के संचालकों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को अपने साथ जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने अपंजीकृत दुग्ध समितियों सेे अपना पंजीकरण

Read more

30 सितंबर तक हर हाल में ई-केवाईसी करवाएं राशन कार्डधारक

हमीरपुर || 18 अगस्त, 2024 || खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी करवाने की तिथि को 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मई 2022 से प्रदेश भर में राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी करने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य की ई-केवाईसी संबंधित उचित मूल्य पर दुकान की जा रही है। ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन

Read more

हमीरपुर में मार्केटिंग मैनेजर के साक्षात्कार 23 को

हमीरपुर || 18 अगस्त, 2024 || एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, गांधी चौक हमीरपुर में मार्केटिंग डिवेलपमेंट मैनेजर के 5 पदों को भरने के लिए 23 अगस्त को सुबह साढे 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,833 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिक भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता

Read more

नेरी महाविद्यालय के बॉयज हॉस्टल के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा

शिमला || 17 अगस्त, 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कॉलेज के बॉयज हॉस्टल के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बागवानी क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। पर्यटन और नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र के बाद बागवानी और कृषि सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिनसे किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गांव के

Read more

संगड़ाह में डे बोर्डिंग स्कूल व आदर्श हॉस्पिटल बनाया जाएगा- विनय कुमार

नाहन || 17 अगस्त, 2024 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज रेणुका विधान‌सभा के संगडाह में आयोजित तीन दिवसीय हरियाली मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारी प्राचीन, सस्कृति के परिचायक है। इनसे जहां हमारा मनोंरजन होता है वही आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र डॉ वाई एस परमार का चुनाव क्षेत्र रहा है और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी उस चुनाव क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि

Read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिमला में ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा: प्रयाग

शिमला || 17 अगस्त, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिमला के राजकीय कन्या महाविद्यालय व संजौली महाविद्यालय के अंदर बंगाल में हुई डॉक्टर के साथ बर्बरता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते शिमला में राजकीय कन्या महाविद्यालय और संजौली महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद ने आज डाक्टर को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद किया। ममता की भ्रष्ट संवेदनहीन सरकार के खिलाफ यूवाओ / विद्यार्थियों को एक जुट हो कर बंगाल में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आवाहन किया। Abvp का कहना है कि पश्चिम बंगाल में गत अनेकों माह से महिला सुरक्षा

Read more

विद्यार्थियों को शिक्षा व खेलकूद में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में अग्रसर : नेगी

रिकांग पिओ || 16 अगस्त, 2024 || राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत उरनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में छात्राओं के लिए आयोजित 05 दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर की युवतियां खेल के क्षेत्र में जिला व प्रदेश का नाम राष्ट्र तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर रही है तथा प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों की छात्राओं को बैस्ट कोचिंग व तकनीक उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री

Read more

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में आयोजित

दिल्ली || 17 अगस्त, 2024 || भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर भी उपस्थित रहे। इस बैठक के उपरांत जल्द ही पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में भाजपा का महा सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  

Read more