बचत भवन की दुकान की नीलामी 12 सितंबर को

हमीरपुर || 31 अगस्त, 2024 || बचत भवन हमीरपुर में खाली हुई दुकान नंबर-3 की नीलामी 12 सितंबर को दोपहर बाद 3 बजे बचत भवन के हॉल में की जाएगी। सहायक आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि इस नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 11 सितंबर सायं 5 बजे तक अपने आवेदन आधार कार्ड, राशन कार्ड और पूर्ण पते के विवरण के साथ सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। बोलीदाता को नीलामी से पहले 10 हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। दुकान का न्यूनत्तम आरक्षित मासिक किराया 20 हजार रुपये रखा गया है। बचत भवन

Read more

40 वर्ष के सेवाकाल उपरान्त चमेल सिंह सेवानिवृत्त

ऊना || 31 अगस्त, 2024 || उपायुक्त कार्यालय ऊना में गत 40 वर्षों से सेवादार के पद कार्यरत चमेल सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। उपायुक्त कार्यालय की ओर से स्थानीय बचत भवन में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त उपायुक्त वीरेन्द्र शर्मा ने की। समारोह में एसडीएम विश्वमोहन देव सहित, उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने चमेल सिंह को सेवानिवृत्ति की बधाई दी तथा भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Read more

‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर किया पोषण माह का आगाज

हमीरपुर || 31 अगस्त, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना पोषण अभियान के तहत एक सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले पोषण माह का शुभारंभ शनिवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव रकड़ियाल में स्थित वन स्टॉप सेंटर के परिसर से किया गया। पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर एडीएम राहुल चौहान ने वन स्टॉप सेंटर के परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर एडीएम ने बताया कि इस वर्ष भी सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा और इस पूरे महीने के दौरान

Read more

इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरें जाएंगे 215 पद

ऊना || 31 अगस्त, 2024 || मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 215 पद अधिसूचित किए गए हैं। इनमें सुरक्षा गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद, उत्पादन इकाई(वर्धमान) में 60 पद और सेल्ज़ एग्जिक्यूटिव के 35 पद शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 सितम्बर को प्रातः 10.30 जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 4 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब, 5 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय हरोली और 6 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। अक्षय शर्मा ने बताया कि इन

Read more

ठोस कचरा के उचित निपटान पर लोगों को जानकारी प्रदान कर जिला को बनाया जाएगा अव्वल जिला-उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पिओ || 31 अगस्त, 2024 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में स्वच्छत भारत अभियान के अंतर्गत जिला विकास कार्यालय द्वारा आयोजित किए गए ठोस कचरा प्रबंधन पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीपक सानन, भारत के प्रसिद्ध समाजसेवी सोमनाथ सेन व अजित कुमार का जिला के तीनों विकास खंडों के प्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों को ठोस कचरा प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रदान करने व पर्यावरण संरक्षण पर ज्ञानवर्धक

Read more

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर डीसी एसपी ने किया पोषण माह का शुभारंभ

बिलासपुर || 31अगस्त 2024 || जिला बिलासपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के तहत उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक और एसपी बिलासपुर संदीप धवन ने जिला कल्याण भवन के प्रांगण में पौधारोपण कर राष्ट्रीय पोषण अभियान और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला सहित सभी 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों में एक बूटा लगा कर पोषण माह का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। पौधारोपण के उपरांत उपयुक्त बिलासपुर में बताया कि जिला आज में 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह के रूप में में मनाया जायगा। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान के तहत किशोरों,

Read more

 “एक पेड़ ,मां के नाम” पौधा रोपण कर पोषण माह का किया शुभआरंभ

सरान्ह || 30 अगस्त, 2024 || निदेशालय ,महिला एवम बाल विकास के अधीन बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद द्वारा पोषण माह जो की 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रदेश, जिला, खंड, पर्यवेक्षक एवम आंगनवाड़ी स्तर पर आयोजित किया जाना है का प्रारंभ प्रवीण चौहान ,उपमंडलाधिकारी, पच्छाद के द्वारा ’ एक पेड़ मां के नाम’ गतिविधि के अंतर्गत हेलीपैड स्थित वन विभाग की पंचवटी में एक पौधा लगा कर की गई। इस अवसर पर दीपक चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी अपनी परियोजना की टीम जिसमे सुषमा, कुसुम पर्यवेक्षक तथा 20 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाओं सहित उपस्थित रहे। इस अवसर

Read more

करच्छम में स्कूली छात्रों के लिए आयोजित किया गया ‘किन्नौर के गौरव’ नामक कार्यक्रम

रिकांग पिओ || 30 अगस्त, 2024 || भारतीय सेना के ट्रिपीक हीलर्स द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर के करच्छम स्थित आर्मी ट्राईपीक पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के लिए ‘किन्नौर के गौरव’ नामक एक शैक्षिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएस सुभाष नेगी, इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिशाषी पीएस नेगी, जेएसडब्लयू के नितिन गुप्ता, एटीपीएस की प्रधानाचार्य अमिता नेगी, कवियत्री जान्हवी व मीडिया प्रभावकार अंजली वजीर ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की करियर काउंसलिंग करना है ताकि वह अपने जीवन के लक्ष्य का सही समय

Read more

छतर और भटेड़ खुर्द में टीसीपी एक्ट के उल्लंघन पर दिए नोटिस

हमीरपुर || 30 अगस्त, 2024 || हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 के अंतर्गत आने वाले हमीरपुर के निकटवर्ती गांव छतर और भटेड़ खुर्द में इस अधिनियम के उल्लंघन एवं अवैध निर्माण का नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए हैं। मंडलीय नगर नियोजन कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार छतर मुहाल में हुए अवैध निर्माण पर एक व्यक्ति को पहले भी नोटिस जारी किया गया था और उसे संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन,

Read more

लोक निर्माण मंत्री 31 अगस्त को नीन तथा रियोग के प्रवास पर

शिमला || 30 अगस्त, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 31 अगस्त, 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नीन में अंडर 19 गर्ल्स जोनल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह शाम 4 बजे ग्राम पंचायत रियोग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटुखर में अंडर 19 गर्ल्स जोनल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Read more

शिक्षा मंत्री 31 अगस्त को करेंगे टियाली स्कूल के भवन का उद्घाटन

शिमला || 30 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अगस्त, 2024 को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टियाली में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह अंडर 19 गर्ल्स टूर्नामेंट जोन देहा के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

Read more

डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए बरतें सावधानियां : सीएमओ

बिलासपुर || 30 अगस्त 2024 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार ने जिला वासियों से बरसात के दौरान डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में अब तक डेंगू और मलेरिया का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। मगर बरसात में डेंगू और मलेरिया के फैलने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में उच्च जोखिम वाले जगह परलगातार फागिंग की जा रही है। ताकि डेंगू और मलेरिया की फैलने की संभावनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचने के लिए घर

Read more

ऊना जिले में जीपीएस प्रणाली के होगी पशुधन की गणना, पहली सितम्बर से आरंभ होगा कार्य

ऊना || 30 अगस्त, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में पहली सितम्बर से जीपीएस प्रणाली के माध्यम से पशुधन गणना का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस गणना का मुख्य उद्देश्य जिले में पशुधन आबादी की सटीक जानकारी एकत्रित करना है, जो कि पशुधन विकास से संबंधित नीतियों और योजनाओं की कार्य योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उपायुक्त पशु पालन विभाग द्वारा 21वीं पशुधन गणना 2024 के तहत विभागीय अधिकारियों के लिए ऊना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत बताया कि इस गणना

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर

ऊना || 30 अगस्त, 2024 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 अगस्त से 2 सितंबर तक ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगेI यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 अगस्त को सायं 3 बजे ऊना पहुंचेगे और ऊना में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे. उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह घालूवाल में रहेगा। प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री रविवार 1 सितम्बर को भी

Read more

मिशन शक्ति के अंतर्गत हमीरपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन

हमीरपुर || 30 अगस्त, 2024 || जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के सौजन्य से हमीरपुर वार्ड न. 5 में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बेटियों को कौशल विकास के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक कौशल विकास निग़म जिला हमीरपुर श्रीमति निशा कटोच ने हिमाचल प्रदेश सरकार कौशल विकास निगम द्वारा लड़कियों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गयाI उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज व आई टी आई में विभिन्न कोर्स नि: शुल्क चलाये जा रहे हैं। जिला समन्वयक मिशन शक्ति ने बताया

Read more

आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने को लेकर कार्यशाला आयोजित

ऊना || 30 अगस्त, 2024 || जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना ने शुक्रवार को डीआरडीए ऊना के सभागार में आपदा मित्रों और युवा स्वयंसेवियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने की। कार्यशाला का उद्देश्य आपदा प्रबंधन एवं अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम एवं न्यूनीकरण की तैयारी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित करना था। इस दौरान उपायुक्त ने स्वयंसेवियों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी इसी उत्साह से सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

Read more

धामी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नव कार्यकारिणी हुई गठित, गीतिका को इकाई अध्यक्ष तो अस्मिता को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी

शिमला || 30 अगस्त, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सन 1949 से ही विद्यार्थी व सामाजिक में अपना कार्य करता आ रहा है और स्कूल ,महाविद्यालय ,विश्वविद्यालय के साथ स्थान हर एक शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी परिषद सक्रिय रूप से कार्य करती है इसी के निमित्त आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धामी इकाई की नव कार्यकरणी का गठन किया गया जिसमे विशेष रूप से विधार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी जी उपस्थित रहे एक चेतन जी चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। नव कार्यकारिणी में इकाई अध्यक्ष के रूप में गीतिका को व इकाई मंत्री का अस्मिता

Read more

उपायुक्त द्वारा श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर योजना के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त एजेंसी के प्रतिनिधियों से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का ब्यौरा लिया और आवश्यक संशोधनों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना का उद्देश्य भारत में धार्मिक पर्यटन के विकास और संवर्धन को बढ़ावा देना है। इसमें धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्द्धन के कार्य किए जाएंगे। योजना के तहत ऊना जिले के श्री चिंतपूर्णी मंदिर

Read more

‘सामर्थ्य’ का बढ़ा दायरा डीसी ने 2 नए घटकों का शुभारंभ किया

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || ऊना जिला प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें दो नए घटकों को शामिल किया है। इन नए घटकों के तहत गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को इन घटकों का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल सुनिश्चित करेगी कि वित्तीय कठिनाइयां नीट और यूपीएससी की तैयारी में बाधा न बनें। यह कदम गरीब परिवारों की बच्चियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा और उनके

Read more

महिला आईटीआई ऊना में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड 31 अगस्त तक

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सिलाई व कढ़ाई व्यवसाय में रिक्त पड़ी सीटों के लिए 31 अगस्त तक स्पॉट राउंड प्रवेश करवाया जा रहा है। स्पॉट राउंड में केवल ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य ई.बी.एस. ढिल्लों ने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी रिक्त पड़ी सीटों में प्रवेश पाने के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से शैक्षणिक दस्तावेज़ों व पहचान पत्र सहित स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन

Read more