भाजपा सरकार में न डीलर बचे और ना ही दलाल बचे, दामाद की बात ही नहीं : बिंदल

शिमला || 28 सितंबर, 2024 || भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हरियाणा चुनाव के अंतर्गत शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा से ही लोकसभा चुनाव प्रचार शुरू किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि सेना के जवानों एवं परिवारों की वन रैंक वन पेंशन की जो लंबित मांग है उसे भारतीय जनता पार्टी पूरा करेगी। इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार तक, 40 सालों तक कांग्रेस की सरकारों ने

Read more

बिझड़ी में आंगनवाड़ी के पदों के साक्षात्कार अब 10 को

बिझड़ी || 28 सितंबर, 2024 || बाल विकास परियोजना बिझड़ी के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों के साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पहले ये साक्षात्कार 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे निर्धारित किए गए थे, लेकिन अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इनकी तिथि अब 10 अक्तूबर कर दी गई है। उन्होंने सभी आवेदक महिलाओं से साक्षात्कार के लिए 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में उपस्थित होने की अपील की है।

Read more

7 अक्तूबर तक चलेगा निशुल्क रेबीज टीकाकारण अभियान

बिलासपुर || 28 सितम्बर, 2024 || बहुउद्देशिय पशु चिकित्सालय बिलासपुर के प्रांगण में शनिवार को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया, जिसमें रेवीज बीमारी के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक, निदेशालय, पशु पालन विभाग डॉ० सुनील चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरक्त की व निशुल्क रेबीज टीकाकारण अभियान शुभारम्भ किया। उन्होने बताया कि अभियान जिला बिलासपुर के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में 28 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। बताया कि इस अवधि के दौरान जिला बिलासपुर के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क रेबीज प्रतिरोधक टीके लगाये जाएगें। उप-निदेशक जिला बिलासपुर डॉ०

Read more

प्रदेश में खोले जाएंगे 42 कार्यालय, 250 पद होंगे सृजित, विभाग के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों का करवाया जाएगा केवाईसी

बिलासपुर || 28 सितंबर 2024 || भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 42 कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यालयों के संचालन के लिए 250 पद सृजित होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने झंडूता के बरठी में विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कामगार लोगों को विभाग की ओर से चलाई जारी रही योजनाओं का लाभ घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। ताकि मजदूरों को अपना पंजीकरण और विभाग की योजनाओं का लाभ

Read more

वर्तमान राज्य सरकार युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत : जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ || 28 सितंबर, 2024 || खेल को जीवन में शामिल करने से होता है विद्यार्थी के सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण। यह बात राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के मिनी स्टेडियम कल्पा में आयोजित 05 दिवसीय अंडर-19 खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। 24 से 28 सितम्बर, 2024 तक आयोजित इस खेल-कूद प्रतियोगिता में जिला के 42 स्कूलों के कुल 547 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार

Read more

भरेड़ी में पोषण माह के उपलक्ष्य पर एसडीएम संजय स्वरूप ने की अपील

भोरंज || 28 सितंबर, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सितंबर से 30 सितंबर तक मनाए जा रहे पोषण माह के तहत शनिवार को भरेड़ी के सामुदायिक भवन में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसडीएम संजय स्वरूप ने दीप प्रज्जवलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार एवं मोटे अनाज का प्रयोग करना चाहिए। विशेषकर माताओं, बहनों, बच्चों और बुजुर्गों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। एसडीएम

Read more

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में हुआ राष्ट्रीय एकता पर्व का शानदार आगाज़

हमीरपुर || 28 सितम्बर, 2024 || आज को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव के दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम संभाग के बंगाणा संकुल के अंतर्गत आने वाले 6 विद्यालयों के लगभग 200 प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं (समूह-नृत्य, समूह-गान, लोकगायन, लोक-नृत्य, नाटक, शास्त्रीय-नृत्य, शास्त्रीय-गायन, आर्ट फैक्ट्स/प्रोजेक्ट, विसुअल आर्ट 2- डायमेनशनल. डायमेनशनल-खिलौने बनाना) में भाग ले रहे हैं। इन सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के अंतर्गत आज समूह-नृत्य, समूह-गान,लोकगायन, लोकनृत्य,

Read more

नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

हमीरपुर || 28 सितंबर, 2024 || युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें 20 युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। युवाओं द्वारा चिल्ड्रन पार्क में प्लास्टिक एकत्रित किया गया एवं स्वच्छता शपथ ली गई।नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे हमीरपुर जिला में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला युवा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार एवं सुश्री भारती मोंगरा उपस्थित रहे। कार्यक्राम का आयोजन भूतपूर्व स्वयंसेवी शशि

Read more

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान का एक दिवसीय जिला सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन || 28 सितंबर, 2024 || उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान 29 सितंबर, 2024 को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में आयोजित होने वाले रोजगार मेला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित

नाहन || 28 सितम्बर, 2024  || 14 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत आज नाहन के एसएफडीए हॉल में स्वच्छता से जुडे सिरमौर जिला आए सफाई मित्रों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा हेतू एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाडे में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकालना, गंदे हॉटस्पॉट की पहचान करना तथा गंदगी को साफ करना इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे दृष्टिकोण

Read more

कामगार कल्याण बोर्ड के शिविर में 92 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच

हमीरपुर || 28 सितंबर || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय हमीरपुर ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शनिवार को हमीरपुर के निर्माणाधीन बस स्टैंड की साइट पर श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इस दौरान लगभग 92 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इन श्रमिकों के एचआईवी, हैपेटाइटिस-बी, टीबी और अन्य टेस्ट किए गए तथा उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने हृदय रोग एवं जांच के संबंध में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि ने श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण

Read more

पीजी कॉलेज नाहन में “सृजन: अनलीश क्रिएटिविटी” बैनर तले विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

नाहन || 28 सितंबर, 2024 || डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में “सृजन: अनलीश क्रिएटिविटी” बैनर तले विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ग्रुप वन समिति द्वारा 23 सितंबर से 28 सितंबर तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन किया गया जिसमें विजयी रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य प्रेमराज भारद्वाज द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ सरस्वती माता के समक्ष द्वीप प्रज्वलन से हुआ। नंदिनी और स्नेहा ने स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रो ट्विंकल ने सभी का स्वागत करते हुए भाषण प्रतियोगिता तथा वाद _विवाद प्रतियोगिता के फाइनल का आगाज किया जिसमें

Read more

86 सहकारी समितियों को होगा कंम्पयूटीकरण – उपायुक्त

शिमला || 28 सितंबर 2024 || जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स-पीएसीएस) की कंप्यूटरीकरण परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में परियोजना के दूसरे चरण में 86 सहकारी समितियों का कंम्यूटीकरण किया जाएगा। इस अभियान के तहत हर प्राथमिक कृषि ऋण समिति के कंम्यूटीकरण के लिए 3.91 लाख रुपए जारी किए जाते है। पहले चरण में 38 समितियों का कंम्यूटीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत पीएसीएस

Read more

महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम संबंधी बैठक का आयोजन

नाहन || 28 सितम्बर || सहायक आयुक्त गौरव महाजन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में 02 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन के प्रांगण में प्रातः 6ः30 बजे उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा व अन्य अधिकारी एवं उपस्थित गणमान्य लोग गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर सभी स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों को उपायुक्त द्वारा शपथ भी दिलाई जाएगी तदोपरांत स्कूली बच्चों द्वारा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पांच मिनट का भाषण

Read more

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार के देखरेख में आकलन शिविर का आयोजन

बिलासपुर || 28 सितंबर || स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत अडिप तथा व्योश्री योजना के माध्यम से झंडूता ब्लॉक के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार के देखरेख में विश्राम गृह बरठीं में आकलन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेक कुमार ने बताया कि जिला रेड क्रॉस कमेटी और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कलोल और बरठी में आकलन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण/ कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने हेतू आकलन किया गया । उन्होंने

Read more

पंचायत और शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए सवैतनिक अवकाश

हमीरपुर || 28 सितंबर || जिला की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त 8 पदों और नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर-7 के पार्षद के उपचुनाव हेतु रविवार 29 सितंबर को होने मतदान के लिए इन क्षेत्रों के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों-निगमों एवं अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और अन्य सभी प्रतिष्ठानों में छुट्टी रहेगी। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और कामगारों को भी इस दिन मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश मिलेगा। एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि सभी औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों इत्यादि में कार्य करने वाले कामगारों को भी विशेष सवैतनिक अवकाश मिलेगा। एडीएम ने

Read more

अल्पसंख्यकों की सब्सिडी के लिए आय सीमा अब 3 लाख

हमीरपुर || 28 सितंबर || अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत सस्ती दरों पर ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकतम आय सीमा बढ़ाकर अब 3 लाख रुपये कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेडिट लाइन-1 आय सीमा के संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर हुए संशोधन को हिमाचल प्रदेश में भी लागू कर दिया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए यह आय सीमा पहले 98 हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों

Read more

बड़सर में महिला-पुरुष सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजरों के साक्षात्कार 3 को

हमीरपुर || 28 सितंबर || ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड शिमला सिक्योरिटी गार्ड्स और सुपरवाइजरों के 100 पदों पर भर्ती के लिए 3 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास उम्मीदवार पात्र होंगे तथा इनकी आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम हो। जबकि, महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच तथा वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से

Read more

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है आयुष्मान भारत पखवाड़ा- अजय पाठक

नाहन || 28 सितंबर || मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के छः साल पूर्ण होने के उपलक्ष पर सिरमौर जिला में स्वास्थ्य विभाग 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाडे का आयोजन कर रहा है जिसके तहत जिला की सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना में एक लाख दो हजार पांच सौ सतरह (102517) लोग पंजीकृत हो चुके है। जिला में अब तक पैंतीस करोड़ चौंसठ लाख

Read more

डीसी ऑफिस के अनुपयोगी कंप्यूटर हार्डवेयर सामग्री के लिए निविदाएं 30 तक

हमीरपुर || 28 सितंबर || उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर की विभिन्न शाखाओं के पुराने एवं अनुपयोगी कंप्यूटरों, पिं्रटरों, फोटो स्टैट मशीनों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को खुली नीलामी के माध्यम से ‘जैसा है, जहां है’ के आधार पर नीलाम किया जाएगा। इसके लिए सहायक आयुक्त कार्यालय ने 30 सितंबर सुबह 10ः30 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं। सहायक आयुक्त पवन शर्मा ने बताया कि ई-वेस्ट (प्रबंधन नियम) 2016 के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकृत फर्म या बोलीदाता ही इस नीलामी में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर सुबह 10ः30

Read more