दुगनेड़ी में 15 बच्चियों का जन्मदिन मनाया, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की
हमीरपुर || 03 अक्तूबर 2024 || अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग 2 से 11 अक्तूबर तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। वीरवार को हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बजूरी के आंगनवाड़ी केंद्र दुगनेड़ी में भी एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष 2 से 11 अक्तूबर तक अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका शुभारंभ 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा
Read more