डुग्घा, लंबलू, टिक्कर और कई गांवांे में 17 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर || 15 अक्तूबर 2024 || विद्युत सब स्टेशन मट्टनसिद्ध के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा और विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने बताया कि 17 अक्तूबर को विद्युत लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव डुग्घा, दोसड़का के कुछ क्षेत्रों, मोहीं, बल्ह ब्राहमणा, कठल, जमली, तरोपका, बोहणी, लंबलू, बरोहा, भीड़ा, टिक्कर के कुछ क्षेत्रों, गसोता, ब्ल्यूट, दखयोड़ा, कोहली, धरोग, चमनेड, समराला, बफड़ीं, लघवाण, कोहली, डोडरू, जोल कसीरी, कैहडरू, चौकी कनकरी, डुगली, झटवाड़, डबरेड़ा, छियोड़ी, कोहीं, हवाणी, हरनेड, थाना, पनाहर, सरलीं और आसपास के अन्य गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली

Read more

जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक 22 अक्तूबर को

ऊना || 15 अक्तूबर 2024 ||  जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक 22 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे बचत भवन ऊना में उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना से संबंधित अराजपत्रित कर्मचारियों के विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को बैठक में स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं ताकि मौके पर निर्णायक चर्चा की जा सके।

Read more

आपदा प्रबंधन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

रिकांग पिओ || 15 अक्तूबर, 2024 || सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के नैमेतिक कलाकारों द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनिकरण दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम समर्थ-2024 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से आम लोगों को आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत करवाया गया। इस दौरान विभाग के नैमेतिक दल वन्दना कला रंग-मंच तारादेवी, शिमला द्वारा 14 से 16 अक्तूबर, 2024 तक जिला के कल्पा, निचार व पूह उपमण्डल की दो-दो पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से

Read more

बरोहा और बोहनी में अनुमति के बगैर निर्माण पर टीसीपी का नोटिस

हमीरपुर || 15 अक्तूबर 2024 || हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बरोहा और बोहनी में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग की अनुमति के बगैर निर्माण कार्य आरंभ करने पर विभाग ने तीन लोगों को नोटिस जारी किए हैं। विभाग के मंडलीय कार्यालय के योजना अधिकारी की ओर से जारी इन नोटिस में संबंधित लोगों को अवैध निर्माण को तुरंत रोकने तथा 15 दिन के भीतर साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Read more

उपमुख्यमंत्री ने हरोली विस में किए 10.20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

ऊना || 15 अक्तूबर 2024 || हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नए आयाम देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को 10.20 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसमें हरोली में नव स्थापित विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का लोकार्पण शामिल है जिससे क्षेत्र की लगभग 44,000 आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल टाहलीवाल में सहायक अभियन्ता कार्यालय का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से हरोली खड्ड पर पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड पर 36

Read more

साईबर ठगों से रहें सावधान, पार्सल के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये

हमीरपुर || 15 अक्तूबर 2024 || हिमाचल प्रदेश पुलिस के साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी, मध्य रेंज मंडी के एएसपी मनमोहन सिंह ने एक बार फिर सभी लोगों को साईबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने पार्सल के नाम पर ठगी करने के एक आरोपी कुलवीर पुत्र श्री भोले राम निवासी गांव भाकावा डाकघर रसूलपुर, तहसील बहैरी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी कुलवीर ने एक पूर्व सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट करके 20 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया

Read more

मोटर ड्राइविंग टेªनिंग में दाखिले के लिए 24 तक मांगे आवेदन

ऊना || 15 अक्तूबर 2024 || आईटीआई ऊना में सत्र 2024-25 के लिए एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवं हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर टेªनिंग में दाखिले लेने के लिए 24 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना ने बताया कि अभ्यार्थी दाखिले के लिए निर्धारित प्रपत्र सामान्य श्रेणी के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये भुगतान करके संबंधित संस्थान से किसी भी कार्य दिवस के दौरान प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को 26 अक्तूबर प्रातः 10 बजे मूल प्रमाण पत्र सहित संस्थान में उपस्थित

Read more

19-20 को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर || 15 अक्तूबर 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 और 20 अक्तूबर को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 अक्तूबर को कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन के बाद दोपहर बाद लगभग सवा एक बजे एनआईटी हमीरपुर के हैलीपैड पर उतरने के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर बाद लगभग ढाई बजे हमीरपुर के बस स्टैंड पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मुख्यमंत्री  डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस हमीरपुर में होगा।

Read more

बहडाला में श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारी

ऊना || 15 अक्तूबर 2024 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सौजन्य से जिला श्रम विभाग ऊना ने अम्बेदकर भवन बहडाला मे जागरुकता शिविर लगाया गया। इस जागरूकता शिविर की  अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। इस दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने

Read more

प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र भी लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से मुहैया होंगे – गोकुल बुटेल

शिमला || 15 अक्तूबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साइंस हॉल में गद्दी छात्र कल्याण संघ की ओर से  स्वागत कार्यक्रम “डंडारस” का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आई टी नवाचार डिजिटल तकनीक एंड गवर्नेंस ( कैबिनेट रैंक) गोकुल बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को सेवानिवृत अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ पी. सी. कपूर ने शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया तथा संघ अध्यक्ष कार्तिक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।  इस दौरान मुख्यातिथि ने गद्दी छात्र कल्याण संघ की वेबसाइट को लांच किया। मुख्य अतिथि

Read more

हरोली में चाक-चौबंद होगी विद्युत आपूर्ति प्रणाली, 80 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे

ऊना || 15 अक्तूबर 2024 || उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध और उच्च गुणवत्ता वाली विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस दिशा में आने वाले समय में करीब 80 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में बिजली वितरण को सुचारू बनाने और ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में समुचित बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है, इसके लिए राज्य में लगभग 23,000

Read more

30 अक्तूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव- राजस्व मन्त्री

रिकांग पिओ || 11 अक्तूबर, 2024 || चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के आयोजन को लेकर आज रिकांग पिओ में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत मामले मन्त्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्व मन्त्री ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्तूबर से 02 नवम्बर तक रिकांग पिओ के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि पिछले वर्षाे की तरह इस वर्ष भी चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता व विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई

Read more

शिक्षा मंत्री 13 को रोहड़ू और 15 को सरस्वती नगर के प्रवास पर

शिमला ||11 अक्तूबर, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का 13 और 15 अक्टूबर 2024 का प्रवास कार्यक्रम जारी किया गया है। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 13 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा रोहड़ू के सभागार में आयोजित होने वाले ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रोहड़ू के वार्षिकोत्सव ग्लोरिओल-2024 में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके पश्चात, शिक्षा मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 15 अक्टूबर को पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर में अंडर-19 गर्ल्स स्टेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में

Read more

भूकंपरोधी भवन निर्माण पर पांच दिवसीय जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

ऊना || 11 अक्तूबर 2024 || ऊना जिला में भूकंपरोधी भवन निर्माण पर जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय जागरूकता अभियान शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभियान के अंतिम दिन चिंतपूर्णी और पंजोआ में नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को भूकंपरोधी तकनीकों के महत्व और भवन निर्माण के सही तरीकों की जानकारी दी गई। इस पूरे अभियान का आयोजन समर्थ-2024 कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य नागरिकों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित भवन निर्माण को प्रोत्साहित करना था। भवन निर्माण में सही तकनीक

Read more

किन्नौर के हर विद्युत उपभोक्ता को 240 वोल्टेज बिजली करवाई जाएगी उपलब्ध – जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ || 11 अक्तूबर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में विद्युत विभाग किन्नौर के अधिकारियों की बैठक ली तथा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा ली। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिला किन्नौर में 05 विद्युत सब-स्टेशन रिकांग पिओ, सांगला, पूह, भावानगर तथा टापरी के माध्यम से जिला किन्नौर के 37 हजार 187 विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है जिसके लिए विभाग द्वारा 988 किलोमीटर लंबी एच.टी लाईन तथा

Read more

प्राकृतिक खेती के उत्पाद का समर्थन मूल्य

बिलासपुर || 11 अक्तूबर 2024 || परियोजना निदेशक आतमा बिलासपुर तपिन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश कृषि प्रौद्योगिकी प्रबध्ंान अभिकरण आतमा के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतू इस वर्ष मक्की की खरीद 3000 प्रति किवंटल करेगा। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में 6438 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। जिसमें से 5505 किसान सितारा पोर्टल में पंजीकृत किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक विधि से उगाई गई मक्की की खरीद केवल इन्ही किसानों से की जाएगी। मक्की की खरीद एच0 पी0 स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड विभाग के साथ

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष ने माता मनसा देवी मेले का किया समापन

नाहन || 11 अक्तूबर 2024 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेहर-सवार के कैंथधाट  में आयोजित दो दिवसीय माता मनसा देवी मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होने  उपस्थित जनसभा को नवरात्रों की शुभकामनाएं  देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश मेले व त्योहार पौराणिक परम्पराओं पर आधारित है। माता मनसा देवी मेला  इसी समृद्ध संस्कृति एवं आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के भागदौड़ भरे जीवन शैली में मेले और त्योहार हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जोड़े

Read more

ठोस कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रिकांग पिओ || 11 अक्तूबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता देवन खन्ना ने आज जनजातीय जिला किन्नौर में जिला विकास कार्यालय द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता की तथा उपस्थित लोगों को ठोस कचरा प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता देवन खन्ना ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला को आयोजित करने का उद्देश्य जिला किन्नौर के लोगों को ठोस कचरे के उचित निपटान बारे विस्तृत जानकारी प्रदान करना है ताकि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर किन्नौर जिला को स्वच्छ व सुंदर रखा जा सके तथा आने वाली पीढ़ी को साफ-सुथरा पर्यावरण

Read more

विधायक सोलंकी ने जमटा में किए लगभग 25 लाख रुपए के उद्घाटन और शिलान्यास

नाहन || 11 अक्तूबर 2024 || नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सौलंकी ने जमटा  मे दूर्गा अष्टमी पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय माता बाला सुंदरी मेला के समापन अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 7:05 लाख रुपए से निर्मित हिम ईरा दुकान  तथा 5 लाख रुपए से निर्मित मल्टीपरपज कम्युनिटी शेड कनोपी का उद्घाटन करने के उपरांत  लगभग 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पटवार भवन जमटा का शिलान्यास किया। इसके उपरांत  बतौर मुख्य अतिथि  उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल  अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है और  राज्य

Read more

प्राप्त दावों का समय रहते करें निपटारा – उपायुक्त

शिमला || 07 अक्तूबर, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बागवानी एवं कृषि विभाग एवं इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में शिमला जिला की बीमा योजना के अंतर्गत कवर फसलों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि योजना के अंतर्गत जिला में 6 फसलों को शामिल किया गया है जिसमें सेब, आम, आडू, अनार, साइट्स एवं पल्म की फसलें शामिल है। इस वर्ष जिला शिमला में 13 हजार

Read more