3 दिन में अपने व्यय रजिस्टर दुरुस्त करें लोकसभा प्रत्याशी: डॉ. कुंदन यादव

हमीरपुर 01 जुलाई। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के आम चुनाव-2024 के उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की गणना को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने यहां हमीर भवन में लोकसभा चुनाव के सभी प्रत्याशियों अथवा उनके एजेंटों के साथ बैठक की। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र बड़सर, कुटलैहड़ और गगरेट के उपचुनाव की व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट, एडीएम राहुल चौहान, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, सहायक व्यय पर्यवेक्षक और अकाउंटिंग टीमों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. कुंदन यादव ने उम्मीदवारों के व्यय

Read more

वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 28 जुलाई तक

शिमला || 01 जुलाई, 2024 || भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्नि वीरों की भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्नि वीरों की भर्ती के लिए पात्र (अविवाहित) महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण 08 जुलाई, 2024 प्रातः 11 बजे से लेकर 28 जुलाई, 2024 रात 11 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई, 2004 से लेकर 3

Read more

संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने की सभी तैयारियां करें पूर्ण – उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पिओ || 01 जुलाई, 2024 || जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी मॉनसून सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी आपदा से निपटने के लिए सेना, आई.टी.बी.पी, एन.डी.आर.एफ, पुलिस, व होमगार्ड के त्वरित प्रतिक्रिया दल सभी आवश्यक उपकरणों सहित तैयार रहे तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित रखें। इस दौरान जिला के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिला के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा व निचार सहित

Read more

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत छितकुल में आयोजित किया जाएगा निःशुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर

रिकांग पिओ  || 01 जुलाई, 2024 || किन्नौर जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छितकुल स्थित देवी माता मंदिर परिसर में 09 जुलाई, 2024 को आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का एक दल स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की ब्याधियों जिनमें नेत्र रोग, आमवात, बावासीर, जटिल, जीर्ण व असाध्य रोग शामिल रहेंगे की निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करेगा। इसके अलावा लोगों को मुफ्त आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की जाएगी।

Read more

एजेंसी रिक्रूटमेंट और डेवलपमेंट मैनेजर के 25 पदों के लिए 06 जुलाई को इंटरव्यू का आयोजन

शिमला || 01 जुलाई, 2024 || क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिलायंस लाइफ, बीसीएस न्यू शिमला में एजेंसी रिक्रूटमेंट और डेवलपमेंट मैनेजर के 25 पदों के लिए 06 जुलाई, 2024 को प्रातः 11 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होनी चाहिए। आयु वर्ग 23 से 46 वर्ष (01 जनवरी, 1978 से 01 जनवरी, 2001) के मध्य होनी

Read more

किन्नौर जिला में ‘स्टॉप डायरिया’ अभियान आरंभ

रिकांग पिओ || 01 जुलाई, 2024 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज पूरे राष्ट्र सहित जनजातीय जिला किन्नौर में भी आरंभ किए गए स्टॉप डायरिया अभियान-2024 का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ से शुभांरभ किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने के हर संभव प्रयास करें तथा गांव-गांव जाकर लोगों को डॉयरिया के प्रति जागरूक करें। उन्होंने विशेषकर बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने पर बल दिया ताकि वे जल जनित रोगों से ग्रस्त न हों। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने इस अवसर पर

Read more

बीबीएन गोलीकांड को कबाड़ माफिया का संरक्षण : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा देवभूमि हिमाचल में क्राइम की घटनाओं ने प्रदेश को दहला दिया है। बीबीएन में बंदूक से शूटिंग की घटना ने शूटिंग प्रकरण को एक नया मोड़ दे दिया है। प्रदेश में गुंडातत्व भाईमुक्त है पूरे प्रदेश में सरकार का भय नहीं है, केवल सामान्य व्यक्ति, कर्मचारी, दुकानदारों को भय है। बीबीएन मैं जो गोलियां चली है वह कबाड़ माफिया के संरक्षण में चली है, हिमाचल प्रदेश खनन, कबाड़, चिट्टा, शराब माफिया के गिरफ में है, इन सभी माफिया को कांग्रेस सरकार का संरक्षण है। बीबीएन में 1000 लोगों के सामने मैच

Read more

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई तक करें ऑनलाईन आवेदन

ऊना, 1 जुलाई – एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर एवीजी रैड्डी, कमांडिंग आफिसर, 1 एएससी, वायु सेना अंबाला कैंट ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई से 28 जुलाई तक भारतीय वायु सेना की बेवसाईट https://agnipathvayu.cdac.in जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अभ्यर्थी का जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी,

Read more

बड़सर के कई क्षेत्रों में 2 को बाधित रहेगी बिजली

बड़सर 01 जुलाई। विद्युत उपमंडल बड़सर में 2 जुलाई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते बड़सर, मैहरे, गलू, बणी, बुंबलू, सकोह, कलौहण, ब्याड़, कड़साई, ननावां, राईयां, सेहली, समनकोठी, हार, बल और आस-पास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विजय सिंह ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

उप आयुक्त राज्य कर व आबकारी कार्यालय ऊना में मनाया गया 7वां जीएसटी दिवस

ऊना, 1 जुलाई। उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय ऊना में सोमवार को सातवां जीएसटी दिवस मनाया गया। इस दौरान जीएसटी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा में विभिन्न हितधारकों, व्यापारिक/ओद्यौगिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं का विभागीय अधिकारियों ने मौके पर निपटारा किया। यह जानकारी उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने दी। बैठक के दौरान उपस्थित सभी हितधारकों से अनुरोध किया गया कि वे जीएसटी के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक बनाएं तथा करदाताओं को समय पर

Read more

पटवारी, कानूगो द्वारा मोबाईल फोन न सुनने पर सीधे डीसी से कर सकते है शिकायत- अनुपम कश्यप

शिमला || 01 जुलाई, 2024 || जिला में मानसून के चलते सूचना प्रणाली को मजबूती से स्थापित करने की दिशा में जिलाधीश अनुपम कश्यप ने सोमवार को सभी पटवारियों और कानूनगो के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किये जा रहे है। जिलाधीश अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। ऐसे में जिला के भीतर सूचना प्रणाली प्रभावी तभी बनेगी जब संबंधित क्षेत्र में पटवारी, कानूनगो से तुरंत सही सूचना प्राप्त होगी। इसी कड़ी में जिले के सभी कानूनगो और पटवारियों के नंबर सार्वजनिक किए जायेंगे। ताकि लोग तुरंत सूचना दे सके। मानसून के

Read more

आनी में हुए घटनाक्रम की sfi राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने कड़े शब्दों में की निंदा

पिछले हफ्ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में हुए घटनाक्रम की एसएफआई राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश कड़े शब्दों में निंदा करती है। एसएफआई का मानना यह है की जो घटनाक्रम आनी विद्यालय में हुआ जिसमें पांच शिक्षकों द्वारा एक छात्र की पिटाई की गई वह काफी चिंताजनक विषय है और मारपीट कभी भी किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता और खासतौर पर स्कूल में जब एक छात्र अपने सीखने के दौर में होता है,तब उसके साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी रूप में सही नहीं हो सकता। एसएफआई का मानना है कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों व

Read more

उचित मूल्य की दुकानों तक डिलीवरी के लिए निविदाएं आमंत्रित

बिलासपुर || 1 जुलाई || हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक भण्डारों सदर बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता व श्री नैना देवी जी से उचित मूल्य की दुकानों तक डोर स्टेप डिलीवरी के तहत आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कार्य व मजदूरी (उचित मूल्य की दुकानों पर उतराई) कार्य हेतु निविदाएं वर्ष 2024-25 से वर्ष 2025-26 (दो वर्षों) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माद्यम से https://hptenders.gov.in पर आमन्त्रित की गई है। यह जानकारी जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अधिकारी विजेंद्र पठानिया ने दी। उन्होंने बताया की निविदाएं दिनांक 19-07-2024 को सायं 05:00 बजे तक ही ऑनलाइन प्रक्रिया के

Read more

मानसून सीजन में अनियोजित निर्माण कार्यों पर कड़े कदम उठाना अनिवार्य : डीसी बिलासपुर

मानसून सीजन के दौरान अनियमित पहाड़ी कटाई और अनियोजित निर्माण कार्यों पर कड़े कदम उठाना अनिवार्य है, ताकि जान-माल के मामले में नुकसान ना हो। भूस्खलन, चट्टानों के गिरने और उससे होने वाले बड़े पैमाने पर नुकसान की विभिन्न घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आबिद हुसैन सादिक जिला मजिस्ट्रेट-सह-अध्यक्ष डीडीएमए, बिलासपुर ने धारा 33 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत आदेश दिया गया है कि जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में अनियमित पहाड़ी कटाई, अनियोजित निर्माण कार्य और घरों, सड़कों, पुलों से सटे अनधिकृत कटाई/खनन

Read more

Cmo ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले डॉक्टर किए सम्मानित

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिरमौर द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मौजूद प्रतिभागियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा एक बहुत ही नेक पेशा है। एक चिकित्सक होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम मरीजों और जनता के प्रति सम्पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव से निस्वार्थ अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए चिकित्सक दिवस का विषयवस्तु ’हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स” है,

Read more

होशियार सिंह ने देहरा की जनता का विश्वास लूटा : राजीव राणा 

कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन व प्रभारी देहरा विधानसभा राजीव राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिये बीहन वार्ड -7 मे नुक्कड़ सभा द्वारा व डोर टू डोर वोट मांगे। राजीव राणा ने कहा कि होशियार सिंह ने देहरा की जनता का विश्वास लूटा है, इतिहास मे पहली बार ऐसा हुआ कि एक एमएलए इस्तीफा देकर फिर एमएलए बनने के लिये वोट मांग रहा है। देहरा का ना सोचकर पूर्व विधायक ने अपना हित सोचा, लेकिन देहरा की जनता का अपनी बेटी कमलेश ठाकुर के प्रति प्यार और जो आस्था जताई है, उसे देख कर ये पुख्ता हो

Read more

कृषि व पशुपालन से आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे लोअर बढे़ड़ा के रघुवीर सिंह

ऊना || 30 जून || ऊना जिला के लोअर बढे़ड़ा निवासी 50 वर्षीय रघुवीर सिंह के लिए कृषि व पशुपालन आर्थिकी का अहम जरिया बना है। अर्धसैन्य बल सीआरपीएफ में लगभग 22 वर्षों तक देश सेवा करने के उपरान्त रघुवीर सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन को संभाला तथा कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी आर्थिकी का आधार बनाया है। वर्ष 2016 में सीआरपीएफ से सेवानिवृति लेने के उपरान्त पिछले लगभग 6 से 7 वर्षों के दौरान वे समय-समय पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि व पशुपालन विकास योजनाओं के साथ जुड़ते हुए आज वे एक प्रगतिशील किसान की

Read more

पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की धाक के उदाहरण गिनाए जो की हमारे लिए गर्व की बात : जयराम

शिमला || 30 जून || भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख संजीव कटवाल ने बताया की पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के 6549 बूथों पर हु जिसमे 787588 कार्यक्रमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक राजीव बिंदल ने देहरा और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डॉ सिकंदर कुमार, अभी पदाधिकारियों, विधायकों और जिला मंडल यूनिट द्वारा सुना

Read more

कांग्रेस सरकार ने 18 महीने में रिकॉर्ड कर्ज लिया, मित्रों पर खर्च किया : नंदा

हमीरपुर || 30 जून || भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 23 में प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। घर घर जाकर भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, पालक, बीएलए और कार्यकताओं ने प्रचार किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की छोटा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश बुरी तरह से कर्ज के जाल में फंस गया है। इसके जिम्मेदार और कई नही बल्कि मुख्यमंत्री और उनके मित्र है, हिमाचल प्रदेश का सारा खर्च अपने मित्रों को सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे हैं और विकास कार्य के

Read more

मेले हमारी संस्कृति की पहचान – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 30 जून || बालूगंज वेलफेयर सोसाइटी शिमला की ओर से रविवार को दंगल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुखातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। दंगल की शुरुआत बालूंगज में वर्ष 1969 से लगातार हो रही है। यहां पर देश के नामी पहलवान आए थे। आज प्रदेश में नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से जहां प्रतिभागी युवाओं को मंच मिलता है वहीं पहलवानों को प्रोत्साहन मिलता है। प्रेशराइज्ड पेयजल

Read more