नशा मुक्त अभियान में सभी विभाग और संस्थाएं दें योगदान: डीसी

हमीरपुर || 02 जुलाई || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी संबंधित विभागों, पंचायतीराज संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे जिला हमीरपुर में नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए हरसंभव योगदान दें। नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह अपील की। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला हमीरपुर में कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनके लिए एक व्यापक कार्य योजना

Read more

व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने किया प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण

हमीरपुर || 02 जुलाई || विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का द्वितीय निरीक्षण किया। उन्होंने उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों मंे दर्ज चुनाव प्रचार की विभिन्न गतिविधियों के खर्च से संबंधित एक-एक प्रविष्टि का मिलान सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं अकाउंटिंग टीम द्वारा तैयार किए गए शैडो रजिस्टर के साथ किया। व्यय पर्यवेक्षक ने उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वे इन दोनों रजिस्टरों की प्रविष्टियों में अंतर को दुरुस्त करें और

Read more

उद्योग मंत्री 3 व 4 जुलाई को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

नाहन, 02 जुलाई। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान अपने दो दिवसीय जिला सिरमौर के प्रवाव के दौरान 3 जुलाई को शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा 4 जुलाई को जिला परिषद भवन नाहन में न्यूज रड़ार द्वारा आयोजित शाईनिंग स्टार अवार्ड कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने प्रदान की।

Read more

Dc सिरमौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई कृषक उत्पादक संगठनों की बैठक

नाहन || 02 जुलाई || उपायुक्त, सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज यहां दस हजार किसान उत्पादक संगठन- गठन एवं संवर्धन योजना के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने पहले से मौजूद एफपीओ की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि जिला के किसानां व बागवानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए व समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पादों की बाजार में अधिक मांग रहती है जिससे उनकी आर्थिकी और अधिक सुदृढ़ होगी। उपायुक्त ने कहा कि एफपीओ के व्यवसाय विकास

Read more

व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने एसएसटी को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

हमीरपुर || 02 जुलाई || विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उपचुनाव में धनबल के प्रयोग या अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कड़ी नजर रख रहा है। इसके लिए अलग-अलग टीमें फील्ड में लगातार सक्रिय हैं और आयोग के पर्यवेक्षक भी स्वयं फील्ड में जाकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार ने डिडवीं टिक्कर के पास तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के नाके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सभी सदस्यों

Read more

देश के 120 करोड़ हिन्दुओं को हिसंक कहना, आतंकवादी घोषित करना बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पिछले कल लोकतंत्र के मंदिर में देश के 120 करोड़ हिन्दुओं को हिसंक कहना, आतंकवादी घोषित करना बेहद निंदनीय है, शर्मनाक है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि वो हिन्दू जो केवल सहिष्णु नहीं है, अति सहिष्णु है, वो हिन्दू जो प्राणी मात्र की पूजा करता है, वो हिन्दू जो प्रकृति और प्रकृति के हर जीव की पूजा करता है, वो हिन्दू जो सूर्य की पूजा करता है, वो हिन्दू जो नर में नारायण को देखता है, वो हिन्दू जो सारे विश्व के

Read more

13 जुलाई को आयोजित होगी ग्राम सभा की विशेष बैठक : उपायुक्त

ऊना || 2 जुलाई || सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त एवं मॉडल बनाने के लिए नियम बनाए गए हैं जिसमें ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधनए ग्रे वाटर प्रबंधनए जैव.विखंडनीय कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विभिन्न प्रमुख घटकों के कार्यान्वन को शामिल किया गया है। इसी संदर्भ में जिला ऊना की सभी गांवों को खुले से शौच मुक्त एवं मॉडल घोषित करने के उद्देश्य से समस्त ग्राम पंचायतों में 13 जुलाई को ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के

Read more

4 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों के लिए डोमेन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त बिलासपुर करेंगे शुभारंभ

बिलासपुर || 2 जुलाई || रुडसेटी की राष्ट्रीय अकादमी बंगलुरू द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2024 से 19 जुलाई 2024 तक यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में इन संस्थानों में प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों के लिए डोमेन कौशल प्रशिक्षण के चौथे चरण का अयोजन कर रहा है जिसमें पूरे प्रदेश के लगभग 200 प्रशिक्षकों की परीक्षा ली जाएगी।इन सभी प्रशिक्षण के ठहरने व खान पान की व्यवस्था यूको आरसेटी बिलासपुर द्वारा की जाएगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 16 जुलाई 2024 को बिलासपुर के जिलाधीश आबिद हुसैन सादिक करेंगे तथा इसमें रुडसेटी की राष्ट्रीय अकादमी से भी अधिकारी भाग लेंगे।।यह

Read more

ड्राप्स ऑफ हॉप समूह की जून माह में नाहन समेत अन्य राज्यों में भी महादान की मुहिम जारी

नाहन || 2 जुलाई ||  ड्रॉप्स ऑफ होप समूह की रक्तदान कर लोगों के अनमोल जीवन की सुरक्षा करने की मुहिम लगातार जारी है। समूह द्वारा ना केवल नाहन मेडिकल कॉलेज, अपितु पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला, पंचकूला, मोहाली, देहरादून, अंबाला तक में समूह के माध्यम से खून की जरूरत को पूरा किया जा रहा है। सिरमौर का मुख्यालय नाहन हो या दूसरी कोई जगह केवल एक मैसेज या कॉल के बाद ही समूह की ओर से जरूरतमंद को रक्तदाता उपलब्ध करवाया जा रहा है। एक जून से 30 जून तक ड्रॉप्स होप समूह ने 56 यूनिट रक्त जरूरतमंद लोगों को

Read more

परियोजना से प्रभावित परिवारों को पुनर्वास में दें प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 02 जुलाई, 2024 || सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता दें ताकि स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह बात आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना के राहत एवं पुनर्वास योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए उपमण्डलाधिकारी शिमला ग्रामीण एवं उपमण्डलाधिकारी कुमारसैन की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा ताकि लोगों की समस्या का समाधान सुनिश्चित हो सके।

Read more

15 जुलाई तक करवा सकते हैं मक्की और धान का बीमा

हमीरपुर 02 जुलाई। प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि इत्यादि से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई के लिए आरंभ की गई फसल बीमा योजना का लाभ वर्तमान खरीफ मौसम के दौरान भी उठाया जा सकता है। जिला हमीरपुर में इसी योजना के तहत वर्तमान खरीफ सीजन में मक्की और धान की फसल का बीमा किया जा रहा है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशि पाल अत्री ने बताया कि इन फसलों के बीमे के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मक्की की फसल के लिए जिला हमीरपुर की सभी तहसीलंे

Read more

भाजपा मंडल ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में खलिनी में किया पौधा रोपन

शिमला : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में शुरू किया एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत खलिनी में पौधा रोपन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हमारे जीवन में रिश्तों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है।वैसे तो सभी रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण होते है लेकिन मां का रिश्ता बहुत ही निस्वार्थ होता है। मण्डल अध्यक्ष सुनील धर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था की हम सब से आह्वान किया था की प्राकृतिक का सरंक्षण और इसे संजोए रखना हम

Read more

4 अक्तूबर तक चलेंगे मिशन शक्ति योजना – नरेंद्र कुमार

ऊना, 2 जुलाई। जिला कल्याण भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित किए जा रहे 100 दिवसीय शिविरों की कार्य योजना पर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों व् पर्यवेक्षकों के साथ विस्तापूर्वक चर्चा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित किए जा रहे शिविर 4 अक्तूबर तक चलेंगे जिसमें महिला व् बाल विकास विभाग द्वारा जन भागीदारी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बेटी

Read more

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का संभाला पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। जनरल ऑफिसर प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ के प्राप्तकर्ता हैं और उन्हें 19 दिसंबर 1987 को ‘दसिंधहॉर्स’ में कमीशन मिला था। लगभग चार दशकों के शानदार करियर में जनरल ने विभिन्न संवेदनशील ऑपरेशनल क्षेत्रों, आतंकवाद विरोधी माहौल और उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में महत्वपूर्ण कमान नियुक्तियों को संभाला है।उन्होंने‘ दसिंधहॉर्स’ को कमांड किया, स्ट्राइक कोरके हिस्से के रूप में एक आर्मड ब्रिगेड, और

Read more

नाहन रोजगार कार्यालय में 10 जुलाई को कैम्पस इंटरव्यू

नाहन, 01 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा मैसर्ज दि प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी पांवटा साहिब में 18 पद भरे जाएंगे, जिसके लिए 10 जुलाई, 2024 को प्रातः 11 बजे कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैसर्ज दि प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी में केबिन क्रू ट्रेनर, आईटी ट्रेनर, इलेक्ट्रिकल ट्रेनर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ट्रेनर, सेंटर मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, अकाउंट एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, असिस्टेंट मैनेजर, पैरामेडिकल ट्रेनर व सेवादार के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं मैडिकल, बी.ए., बी.एससी, बी. कॉम, बी.सी.ए. व

Read more

जिला रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक 3 जुलाई को

नाहन, 1 जुलाई। सहायक आयुक्त एवं सचिव रेडक्रॉस सोसायटी सिरमौर नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक आगामी 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचन भवन में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरमौर सुमित खिमटा करेंगे। उन्होंने सोसायटी के सभी पैटर्न, वाईस पैटर्न व आजीवन सदस्यों से आग्रह किया है कि वे 3 जुलाई को प्रातः 11 बजे इस बैठक में भाग लें।

Read more

3 दिन में अपने व्यय रजिस्टर दुरुस्त करें लोकसभा प्रत्याशी: डॉ. कुंदन यादव

हमीरपुर 01 जुलाई। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के आम चुनाव-2024 के उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की गणना को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने यहां हमीर भवन में लोकसभा चुनाव के सभी प्रत्याशियों अथवा उनके एजेंटों के साथ बैठक की। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र बड़सर, कुटलैहड़ और गगरेट के उपचुनाव की व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट, एडीएम राहुल चौहान, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, सहायक व्यय पर्यवेक्षक और अकाउंटिंग टीमों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. कुंदन यादव ने उम्मीदवारों के व्यय

Read more

वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 28 जुलाई तक

शिमला || 01 जुलाई, 2024 || भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्नि वीरों की भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्नि वीरों की भर्ती के लिए पात्र (अविवाहित) महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण 08 जुलाई, 2024 प्रातः 11 बजे से लेकर 28 जुलाई, 2024 रात 11 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई, 2004 से लेकर 3

Read more

संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने की सभी तैयारियां करें पूर्ण – उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पिओ || 01 जुलाई, 2024 || जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी मॉनसून सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी आपदा से निपटने के लिए सेना, आई.टी.बी.पी, एन.डी.आर.एफ, पुलिस, व होमगार्ड के त्वरित प्रतिक्रिया दल सभी आवश्यक उपकरणों सहित तैयार रहे तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित रखें। इस दौरान जिला के संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिला के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा व निचार सहित

Read more

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत छितकुल में आयोजित किया जाएगा निःशुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर

रिकांग पिओ  || 01 जुलाई, 2024 || किन्नौर जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छितकुल स्थित देवी माता मंदिर परिसर में 09 जुलाई, 2024 को आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का एक दल स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की ब्याधियों जिनमें नेत्र रोग, आमवात, बावासीर, जटिल, जीर्ण व असाध्य रोग शामिल रहेंगे की निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करेगा। इसके अलावा लोगों को मुफ्त आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की जाएगी।

Read more