‘परख’ को गंभीरता से लें सभी शिक्षक : जतिन लाल
ऊना || 03 दिसंबर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षा की गुणवत्ता के आकलन के लिए आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 ‘परख’ (समग्र विकास के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण) के प्रति गंभीरता दिखाएं और सभी विद्यार्थियों को इसके लिए तैयार करें। ‘परख’ की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने कहा
Read more