प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर समारोह की तैयारियां जोरों पर राजस्व मंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बिलासपुर || 05 दिसंबर 2024 || प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बिलासपुर में 11 दिसंबर को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजस्व, बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास यात्रा के दो वर्ष पूरे होने पर यह समारोह प्रदेश के लोगों को समर्पित है। यह कार्यक्रम हमारी उपलब्धियों और जनता के

Read more

मत्स्य विभाग ने NTPC कोलडैम के सौजन्य से आयोजित मछुआरा जागरूकता शिविरों के दौरान मछुआरों को वितरित किए जाल

बिलासपुर || 04 दिसंबर 2024 || मत्स्य विभाग, हिमाचल प्रदेश के निदेशक एवं प्रारक्षी विवेक चंदेल IAS की अगुवाई में 02नं0 मछुआरा जागरूकता शिविर आयोजित किये गये, जिसमें NTPC कौलडैम द्वारा प्रदान की गई रू० 5,00,0०० की राशी से विभाग द्वारा खरीदे गए १०० नं० गिल जालों का मछुआरों को वितरण किया गया। यह वितरण सुबह कार्यालय मत्स्य अधिकारी, जकातखाना में 9 मत्स्य सहकारी सभाओं के माध्यम से कार्यरत 554 मछुआरों और दोपहर में बिलासपुर के लुहणू स्थान पर बिलासपुर मत्स्य अवतरण केन्द्र के अंर्तगत 8 मत्स्य सहकारी सभाओं के माध्यम से कार्यस्त 346 मछुआरों को किया गया। ये गिल

Read more

प्रदेश सरकार ने 2 वर्षों में बिलासपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च किए एक अरब से अधिक की राशि : राजेश धर्मानी 

बिलासपुर || 04 दिसंबर 2024 || प्रदेश सरकार में नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत एक अरब 50 लाख रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वंचित, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए हैं। राजेश धर्मानी ने बताया कि सामाजिक

Read more

सहकारिता क्षेत्र का होगा सुदृढ़ीकरण – उप मुख्यमंत्री

शिमला || 04 दिसम्बर 2024 || प्रदेश सहकारी समितियों और हिमकोफेड के संयुक्त तत्वाधान से राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा में “सहकारिता सभी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती है” पर राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस तरह हमारी सरकार ने परिवहन और एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए कदम उठाए हैं, उसी प्रकार सहकारिता विभाग को भी अधिक कार्यशील बनाना है। आज एचआरटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक

Read more

चांशल पीक को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : अनुपम कश्यप

शिमला || 04 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत चांशल पीक को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला शिमला का चांशल पीक एक अत्यंत सुंदर एवं रमणीक पर्यटक स्थल है जिसको विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे । उपायुक्त ने रोहड़ू निवासी कर्नल एचएस चौहान द्वारा पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु तैयार की गयी विस्तृत रिपोर्ट का अवलोकन किया। उपायुक्त ने कहा कि कर्नल एचएस चौहान द्वारा 1993 से लेकर अब तक चांशल पीक पर अपनी

Read more

एंटी रैगिंग जांच समिति ने रैगिंग में संलिप्त सात छात्रों पर की कार्रवाई

नाहन || 04 दिसम्बर 2024 || डा0 वाई एस परमार राजकीय मेडिकल काॅलेज नाहन के प्रधानाचार्य डा0 राजीव तूली ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी रैगिंग जांच समिति को एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई जिस पर संज्ञान लेते हुए संस्थागत जांच समिति ने पाया कि 2023 बैच के दो वर्षीय एमबीबीएस के सात छात्र 26 नवम्बर, 2024 को अपने जूनियर्स की रैगिंग में शामिल थे। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि इन छात्रों ने अपने जूनियर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें निजी आवास में ले जाकर लम्बे समय तक खड़ा रखा। उनके साथ अभद्र भाषा

Read more

एनडीआरएफ की टीम ने क्रीमिका फूड पार्क लिमिटेड सिंघा का किया दौरा

ऊना || 04 दिसम्बर 2024 || राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) टीम ने बुधवार को क्रीमिका फूड पार्क लिमिटेड सिंघा का दौरा किया और स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने फैक्टरी के उत्पादन प्रक्रियाओं, संरचनात्मक विशेषताओं, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन प्रबंधन प्रणालियों का निरीक्षण भी किया। टीम द्वारा फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ संवाद करके उनकी तैयारियों और सुरक्षा जागरूकता का मूल्यांकन भी किया गया। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य फैक्टरी की संभावित कमजोरियों और खतरों की प्रोफाइल के बारे में जानकारी जुटाना था

Read more

ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल पहुंचा बेंगलुरु, हिमाचल में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर की चर्चा

ऊना || 04 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिलों के 11 अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बागवानी विभाग ऊना के उप-निदेशक डॉ. के.के. भारद्वाज और हमीरपुर जिले के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार के नेतृत्व में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु (कर्नाटक) दौरे पर है। इस दल ने बुधवार को वहां फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी का दौरा किया और हिमाचल के मैदानी इलाकों में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी जरबेरा पौध तैयार कर हिमाचल सहित अन्य राज्यों के बागवानों को उपलब्ध कराती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हिमाचल मैदानी

Read more

मोबाइल टावर स्थापना में राइट ऑफ़ वे निति के नियमों का हो पालना : अनुपम कश्यप

शिमला || 04 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ राइट ऑफ़ वे (आरओडब्ल्यू) नीति के अनुसार शिमला शहर में रिलायंस जियो कंपनी से संबंधित मोबाइल टावरों को नियमित करने के मुद्दे पर बैठक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि आज के दौर में हम सभी को नेटवर्क की अत्यंत आवश्यकता रहती है और उस दृष्टि से मोबाइल टावर का होना भी जरूरी है लेकिन सभी टावर की स्थापना नीति के अनुसार होना भी जरूरी है ताकि नियमों का उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर के लिए भवन की संरचना

Read more

कंजयाण में ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग 6 को

भोरंज || 04 दिसंबर 2024 || एसडीएम और मोटर वाहन पंजीयन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी भोरंज शशिपाल शर्मा ने बताया कि उपमंडल के अंतर्गत ड्राईविंग टैस्ट और वाहन पासिंग 6 दिसंबर को कंजयाण के हैलीपैड पर होगी। उन्होंने बताया कि ड्राईविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग से संबंधित फीस 5 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से या पंजीयन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी कार्यालय में जमा करवाई जा सकती है। 6 दिसंबर को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अभ्यर्थी को वाहनों की पासिंग और ड्राईविंग टैस्ट की अनुमति

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने बठोरा से 8 करोड़ की लागत से निर्मित तीन सड़कों का किया शुभारंभ

शिमला || 04 दिसम्बर 2024 || प्रदेश के लोक निर्माण एवम् शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाग में 8.06 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 3 संपर्क सड़कों का शुभारंभ कर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर उन्होंने देवता साहब पंदोआ के चरणों में शीश नवाजते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बाग का अधिकतर क्षेत्र पिछड़ा है इसलिए इस क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नाबार्ड के तहत 6 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से

Read more

जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए निवेशक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित

ऊना ||  04 दिसंबर 2024 || जिला प्रशासन ऊना ने वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने और आम निवेश संबंधी नुकसानों से बचाव को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए निवेशक शिक्षा पर एक सत्र आयोजित किया। इस दौरान भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को भारतीय प्रतिभूति बाजार की विभिन्न अवधारणाओं, निवेश तकनीकों और जोखिम प्रबंधन की बारीकियों पर विस्तृत और ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की। सत्र में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के उप प्रबंधक शिवम जिंदल ने प्रतिभूति बाजार के प्राथमिक और

Read more

जनभागीदारी से हमीरपुर को बनाएंगे टीबी मुक्त: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 04 दिसंबर 2024 || जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए 7 दिसंबर से 17 मार्च तक 100 दिवसीय विशेष अभियान ‘जनभागीदारी’ चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, उद्योग, श्रम, शिक्षा, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, अन्य विभागों तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। बुधवार को यहां जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति, जिला टीबी फोरम और टीबी मुक्त अभियान से संबंधित अन्य समितियों की बैठक के दौरान टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने यह जानकारी

Read more

सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में हिमाचल प्रदेश 5जी प्रौ‌द्योगिकी पर संचार मंत्री से किया सवाल

शिमला || 04 दिसंबर 2024 || भाजपा पर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में हिमाचल प्रदेश 5जी प्रौ‌द्योगिकी पर संचार मंत्री से सवाल पूछा जिसका उत्तर देते हुए संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा देश भर के सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क शुरू किए गए हैं और वर्तमान में देश के 783 जिलों में से 779 जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं। दिनांक 31 अक्टूबर 2024 तक, देश भर में 4.6 लाख

Read more

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं : भाटिया

शिमला || 03 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की निकम्मी निठल्ली सरकार 2 वर्ष पूरे करने जा रही है, इस अवसर पर वह जश्न मनाना चाहते है। तो हम यह पूछना चाहेंगे कि क्या यह जश्ने बर्बादी है, जश्न किस बात का है जनता को जानने का अधिकार है ,सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार वादा खिलाफी एवं भ्रष्टाचार का पर्याय बनकर रह गई है यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। कानून व्यवस्था पूरी तरह से त्रस्त है और सुक्खू मस्त है ल, प्रदेश में महिला प्रताड़ित एवं परेशान

Read more

दिव्यांगों हेतु नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना में मनाया गया विश्व दिव्यांगता दिवस

ऊना || 03 दिसम्बर 2024 || भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन दिव्यांगों हेतु नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना, में विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया। इसमें दिव्यांगजनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें सभी दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बनाया गया। इस आयोजन पर समार्टियन डेंटकेयर प्रा. लि. देहरा ने सभी दिव्यांगजनों को अपनी कम्पनी में निर्मित लाइफ केयर उत्पाद उपहार का वितरण व जलपान की व्यवस्था की। इस मौके पर एस. बी. आई लाइफ इंशोरेंस ऊना के प्रमुख मोनू

Read more

उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता

ऊना || 03 दिसंबर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और दौलतपुर के सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सेवा और सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उनकी सेवा में लगातार सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3

Read more

विश्वकर्मा प्रशिक्षुओं को बताई बैंकिंग, स्वरोजगार और बीमा योजनाएं

हमीरपुर || 03 दिसंबर 2024 || राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कारीगरों एवं पीएम-विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को विभिन्न स्वरोजगार, बैंकिंग, ऋण एवं बीमा योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना ने प्रतिभागियों को पीएम-विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना, अन्य स्वरोजगार योजनाओं, ऋण योजनाओं, स्वास्थ्य बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के अलावा विभिन्न विभागों के माध्यम

Read more

पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ – एडीसी

ऊना || 03 दिसम्बर 2024 || प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के ज़िला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3 करोड़ 59 लाख 20 हजार की राशि जारी की गई है। इसमें से अब तक 2 करोड़ 16 लाख 87 रुपये की राशि विभिन्न विकासकार्यों पर व्यय की जा चुकी है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेन्द्र पाल गुर्जर ने मंगलवार को पीएमएजीवाई के अन्तर्गत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीसी ने कहा कि इस योजना के तहत चयनित गांवों में सर्वसुविधायुक्त पुस्तकालय स्थापित किये जाएं जहां अत्याधुनिक ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकों के अलावा बच्चों को प्रतियोगी

Read more

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं- उपायुक्त

शिमला || 03 दिसम्बर 2024 || जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की। उपायुक्त ने इस दौरान कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि राज्य सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम की निरंतर समीक्षा अपने अपने स्तर पर करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत लाभार्थी बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण करें । इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई

Read more