बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन, मन्त्री यादविंदर गोमा ने किया ध्वजारोहण, भव्य परेड की ली सलामी
बिलासपुर || 15 अगस्त 2024 || बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिला वासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामाएं देते हुए देश की आजादी से लेकर विभिन्न युद्धों में शहीद हुए वीर जवानों को याद कर उन्हें नमन किया उन्होंने बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले वीरता पुरस्कारों से सम्मानित वीर जवानों व
Read more